गोप के नेतृत्व में चला सपा का सदस्यता अभियान

जनता इसका जवाब 2024 में जरूर देगी।बिहार के झटके से बीजेपी परेशान दिख रही है इसीलिए सभी लोगों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा समाजवादी पार्टी के सदस्य बनें     


स्वतंत्र प्रभात 

असंद्रा बाराबंकी जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे देश में संविधान को बचाने के लिए निरन्तर समाजवादी पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के किठैय्या निवासी पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह के निज निवास पर समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के नेतृत्व में समाजवादी सदस्यता अभियान चलाया गया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी की बढ़ती ताकत व लोकप्रियता से घबरा कर बीजेपी सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल सपा के नेताओं के खिलाफ कर रही है। जहां जहां विपक्ष की सरकार है वहां इनकम टैक्स, ई डी,सीबीआई,का हव्वा दिखाकर विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है जनता इसका जवाब 2024 में जरूर देगी।बिहार के झटके से बीजेपी परेशान दिख रही है।इसीलिए सभी लोगों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा समाजवादी पार्टी के सदस्य बनें।

   

About The Author: Swatantra Prabhat