तीसरे दिन भी जारी रहा प्राविधिक सहायकों का विरोध

विभागीय कार्यों का पूर्ण बहिष्कार करेंगे  इस मौके पर  अजेद्र सिंह संजय कुमार डॉ गोविंद सिंह रिशु सिंह ऋषभ गुप्ता श्रुति तिवारी कुसुम वर्मा रश्मि अग्रहरी आदि प्राविधिक सहायक शामिल हुए 


स्वतंत्र प्रभात  

रायबरेली  अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जनपद रायबरेली में प्रांतीय संगठन के दिशा निर्देश में दिनांक 12. 9. 2022 से 17. 9. 2022 तक विरोध सप्ताह मनाने के क्रम में आज तीसरे दिन भी समस्त विकासखंड तहसील तथा जनपद स्तर पर कृषि विभाग के समस्त प्राविधिक सहायकों द्वारा काली पट्टी बांधकर राजकीय कार्य किया गया   उसी क्रम में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जनपद रायबरेली के मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि अपनी विभिन्न मांगों के समाधान ना होने के कारण

काली पट्टी बांधकर राजकीय कार्य किया जा रहा है, जिसके अंतिम दिन में 17. 9 2022 को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाना है, और अगर दिनांक 30.9. 2022 तक सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो दिनांक 1.10.2022 से जनपद स्तर पर समस्त प्राविधिक सहायकों द्वारा विभागीय कार्यों का पूर्ण बहिष्कार करेंगे  इस मौके पर  अजेद्र सिंह संजय कुमार डॉ गोविंद सिंह रिशु सिंह ऋषभ गुप्ता श्रुति तिवारी कुसुम वर्मा रश्मि अग्रहरी आदि प्राविधिक सहायक शामिल हुए।

About The Author: Swatantra Prabhat