फांसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, आठ पर मुकदमा दर्ज

शीलू देवी का शव सोमवार की रात कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे फाँसी के फंदे से लटका हुआ मिला।


स्वतंत्र प्रभात 

फतेहपुर बाराबंकी।

  थाना क्षेत्र के ग्राम असोहना में एक विवाहिता का शव सन्दिग्ध परिस्थितियों कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की माँ की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के आठ लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। घटना जनपद सीतापुर क्षेत्र के थाना रामपुर मथुरा के ग्राम अलीजान पुरवा की है। जहां पर स्थानीय निवासी शंकर की पुत्री शीलू देवी का विवाह फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम असोहना निवासी राममूरत से 18 माह पूर्व हुआ था। शीलू देवी का शव सोमवार की रात कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे फाँसी के फंदे से लटका हुआ मिला।

 मृतका की माँ कुसमा देवी ने आरोप लगया की उसकी पुत्री को आए दिन दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोग मारते पीटते थे। उन्ही लोगो ने मेरी बेटी की हत्या कर शव को फाँसी के फंदे से लटका दिया है। वही मृतका की माँ की तहरीर पर पुलिस ने पति जेठ व तीन नंद समेत आठ लोगो पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। इस विषय पर थाना प्रभारी संजय मौर्य ने बताया कि मृतक महिला के ससुराली पक्ष के आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 

About The Author: Swatantra Prabhat