पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर डाक्टर श्रवण ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर डाक्टर श्रवण ने बढ़ाया क्षेत्र का मान


 

स्वतंत्र प्रभात

मिठौरा प्रतिनिधि/ महराजगंज। 

स्थानीय ब्लॉक के सिन्दुरिया बाजार के टोला भगवानपुर निवासी श्रवण कुमार पासवान ने अमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा से पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।श्रवण कुमार को यह उपलब्धि फार्मास्युटिकल साइंस में प्राप्त हुई है। डाक्टर श्रवण कुमार ने राष्ट्रीय वानस्पतिक अनुसंधान संस्थान लखनऊ से अपना रिसर्च वर्क किया था। वर्तमान में डाक्टर श्रवण ए.एल.एल.एम.एस. न्यू दिल्ली में वरिष्ठ रिसर्चर के पद पर कार्यरत हैं। इस उपलब्धि पर इनके पिता राम नारायण पासवान भाई पवन पासवान, बहन अर्चना, कंचन, मित्र रिंकू मद्धेशिया सहित क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

About The Author: Swatantra Prabhat