स्वतंत्र प्रभात
फतेहपुर-बाराबंकी।
आगामी 9 जनवरी को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक की। बैठक में रैली में अधिक से अधिक लोगों को ले जाने की रणनीति बनाई गई और साथ ही पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी भी दी गई। नगर फतेहपुर महावीर मार्ग स्थित भाजपा मंडल कार्यालय पर जिला मीडिया प्रभारी इक्ष्वाकु मौर्य के दिशा निर्देशन में बैठक का आयोजन किया गया। वही गुजरात से आए कुर्सी विधानसभा से प्रभारी शशि गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 9 जनवरी को लखनऊ में होने वाली विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे।
और कार्यकर्ताओं से अपनी बात रखते हुए कहा विधानसभा के प्रत्येक वार्ड से पार्टी कार्यकर्ता विजय संकल्प रैली में प्रतिभाग करेंगे। मंडल अध्यक्ष अनुपम निगम ने कहां हर पदाधिकारी कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसका मजबूती से निर्वाह करें आगामी विधानसभा 2022 चुनाव के लिए या रैली बहुत महत्वपूर्ण है प्रत्येक कार्यकर्ता की इसमें अहम भूमिका है। इस अवसर पर जिला सह संयोजक गिरधर गोपाल गुप्ता, जिला मंत्री डॉ अंजू चंद्रा, आईटी संयोजक संजय श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष अनुपम निगम, सुनील मौर्य, सरोज वर्मा, दिलीप वर्मा, सिंह, राकेश गुप्ता, मनीष यादव, राम सिंह यादव, राम लखन यादव, विनीत मिश्रा, मनोज मिश्रा, सुधीर मिश्रा, दयाशंकर जोशी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।