उन्नाव में पक्षी बिहार पहुंचे डिप्टी सीएम ने देखी झील

शहीद चन्द्रशेखऱ आजाद पक्षी विहार में रुके और झील का भ्रमण किया


उन्नाव। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर से लखनऊ जाते समय अचानक शहीद चन्द्रशेखऱ आजाद पक्षी विहार में रुके और झील का भ्रमण किया। साथ में रहे डीएम को पक्षी विहार के विकास की पूरी रूपरेखा तैयार करने के साथ ही झील की सुरक्षा की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए। पूरी रूपरेखा तैयार कर फाइल शासन को भेजें। अचानक पक्षी विहार पंहुचे उपमुख्यमंत्री से अधिकारियों ने बताया कि बड़े भूभाग में झील है औऱ सर्दी में ठंडे देशों से पक्षी आते हैं।

 डीएम रवींद्र कुमार तथा एसपी दिनेश चंद्र त्रिपाठी के साथ डिप्टी सीएम झील पंहुचे औऱ दूरबीन से दूर तक देखा। इस मौके पर कर्मचारी मनोज औऱ देशपाल ने बताया कि अब विदेशी पक्षियों की आमद शुरू हो चुकी है। इस समय बहुत पर्यटकों की संख्या भी बढ़ती है। झील देखने के बाद डिप्टी सीएम ने डीएम से कहा कि इस पर्यटन स्थल का विकास कराया जाए। जिस भी चीज की जरूरत हो, उसकी पत्रावलियां तैयार करा शासन को भेजें। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाएं और बढ़ाएं।

About The Author: Swatantra Prabhat