भाजपाइयों ने चलाया वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान।

जिसका नाम "मेरा परिवार भाजपा का परिवार"दिया कार्यकर्ताओं ने 


स्वतंत्र प्रभात 
 

बहराइच: यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया।पार्टी के तरफ से इस अभियान में सांसद,विधायकों की भी भागीदारी और जिम्मेदारी सुनिश्चित कर दी है।

 उन्हें भी सदस्यता अभियान के लिए खुद शिविर लगाने होंगे।शनिवार को महसी विधान सभा क्षेत्र के राजी चौराहा पर भारतीय जनता पार्टी का वृहद सदस्यता अभियान चलाया गया।जिसका नाम "मेरा परिवार भाजपा का परिवार"दिया।कार्यकर्ताओं ने 

पार्टी के द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर मिस्डकॉल करके सदस्य बनाया।इस मौके पर संजय सिंह रामू , प्रदीप सैनी, राधेश्याम मिश्र ,शैलेन्द्र सिंह ,श्याम नारायण शुक्ल, विजय मौर्य, देवीबक्स सिंह, बटनू सिंह आदि मौजूद रहे
 

About The Author: Swatantra Prabhat