प्रधान के खिलाफ एस सी एस टी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के विरोध मे प्रधानों एवं ग्रामीणों किया प्रदर्शन

प्रयागराज मार्ग पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी। 


स्वतंत्र प्रभात 
 

जिगना। गौरा गांव के प्रधान के खिलाफ एस सी एस टी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के विरोध मे प्रधानों एवं ग्रामीणों ने गुरुवार की शाम चार बजे जिगना थाने पर प्रदर्शन किया। 24 घंटे के अंदर मुकदमा वापस नहीं लिए जाने पर मिर्जापुर - प्रयागराज मार्ग पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी। 

उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के गौरा गांव के बुजुर्ग प्रधान बेचन सिंह के खिलाफ पुलिस ने 26 अक्टूबर को एस सी एस टी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इसी गांव के छतरीपुर मजरे का निवासी बिपिन राव पुत्र शोभनाथ ने प्रधान पर गाली गलौज देने तथा जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था। 

जबकि प्रधान बेचन सिंह ने बताया कि वह उनसे अनाधिकृत रूप से फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दबाव बना रहा था। उनके इंकार करने पर मनगढ़ंत कहानी के आधार पर उसने मुकदमा दर्ज कराया है। भारी संख्या मे जुटे ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 


खुलेआम आरोप लगाया कि थाने पर दलालों चाटुकारों का बोलबाला है। बगैर जांच कार्रवाई के फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप लगाया कि स्वजातीय लोगों की शह पर  सवर्णों के खिलाफ लगातार एस सी एस टी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। 


कारखासों की चांदी कट रही है। वहीं थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया है। प्रदर्शनकारियों मे जिपंस पार्थ सिंह प्रधान कौशलेश उर्फ बबलू तिवारी राघवेन्द्र उर्फ रामू सिंह राजेंद्र पाठक जैनेन्द्र सिंह  


राजेश पांडेय विद्या सागर दूबे अशोक सिंह बालेंद्र सिंह शशिकला पाठक अभिषेक उर्फ धवल सिंह आशापाल बिजय शंकर पाण्डेय अमीर सिंह वकील उपाध्याय मनोज सुशील शुभम तिवारी आदि रहे।


 

About The Author: Swatantra Prabhat