ग्राम प्रधान अटारी संयोगिता सिंह चौहान ने महिलाओं को जागरूक कर किया सशक्त

उन्होंने महिलाओं को समूह से जुड़ने की बात कही जिसमें महिलाओं को रोजगार के 


स्वतंत्र प्रभात 
 


दुर्गेश त्रिपाठी


माल-मलिहाबाद वृस्पतिवार को माल ब्लाक प्रधान संघ अध्यक्ष व ग्राम प्रधान अटारी संयोगिता सिंह चौहान ने चौपाल लगवा करके गांवो की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए उन्हें जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को समूह से जुड़ने की बात कही जिसमें महिलाओं को रोजगार के 


कई नए साधन तरीके बताए गए और उनको क्षेत्र में हो रही घरेलू हिंसा से बचाव के भी कई उपाय बताएं। संयोगिता सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी की कई घटनाएं सामने आ रही है और अब सर्दी के दिन आ गए जिसमें चोरी की घटनाएं और ज्यादा बढ़ सकती हैं

 इसलिए हम आप सभी लोगों को रातों में और ज्यादा सशक्त होकर के रहना होगा।अनजान लोगो व अनजान फेरी वालों से गांव में कोई सामान नही खरीदना है। ग्राम प्रधान व माल ब्लाक  प्रधान अध्यक्ष संयोगिता सिंह चौहान ने महिलाओं को सशक्त करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित किया। इस मौके पर कई गांवो की और समूहों की महिलाएं उपस्थित रही।

About The Author: Swatantra Prabhat