कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को मिल रहा जनता का भरपूर सहयोग : सुशील पासी

बछरावां स्थित सुपर मार्केट में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा इस यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।


स्वतंत्र प्रभात 
 


शिवगढ़,रायबरेली। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर आगामी 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को रायबरेली संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस अपनी 2 दिवसीय प्रतिज्ञा यात्रा का आयोजन करने जा रही हैं। 


रायबरेली संसदीय क्षेत्र में जिसकी शुरुआत 31 अक्टूबर को ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से की जाएगी,1 नवम्बर को कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा बछरावां विधानसभा  पहुंचेगी। इस यात्रा के दौरान अपरान्ह 3 बजे बछरावां स्थित सुपर मार्केट में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा इस यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।

 वहीं शाम 4 बजे महराजगंज ब्लॉक परिसर में भव्य स्वागत के साथ ही जनसभा आयोजित की जायेगी। शाम 6 बजे ओसाह चौराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा,और शाम साढे 6  बजे रामपुर खास में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा। 

शाम 7 बजे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत नुक्कड़ सभा एवं प्रतिज्ञा यात्रा का समापन किया जाएगा। इस यात्रा में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता इस यात्रा में शामिल रहेंगे। इस प्रतिज्ञा यात्रा का नेतृत्व पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी व नदीम जावेद, कैप्टन सतीश शर्मा सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता करेंगे।

 कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव सुशील पासी ने कहा है कि कांग्रेस अपनी प्रतिज्ञा के सातों वचन निभाएगी। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल होकर कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को सफल बनाएं। सुशील पास ने कहा कि यूपी के बाराबंकी जिले से शुरू हुई कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को जनता का भारी स्नेह और जनसमर्थन मिल रहा है।

About The Author: Swatantra Prabhat