धराधाम प्रमुख को मिला दिल्ली में प्राइड ऑफ नेशन अवार्ड

सामाजिक सौहार्द के लिए विश्व के चर्चित  शख्शियत  हैं सौहार्द शिरोमणि डॉ0 सौरभ पाण्डेय


स्वतंत्र प्रभात 

 एन अंसारी 

बाँसगांव - गोरखपुर। सर्वधर्म समभाव एवम सामाजिक सौहार्द के लिए कार्य कर रही अंतरराष्ट्रीय संस्था धराधाम इंटरनेशनल के प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पाण्डेय को स्मार्टट्रिक्स मल्टी एक्टिविटी ग्रुप एवम डी यस के डी कपूर नूर लाडली फाउंडेशन  के डॉ. रश्मि शर्मा एवम सुल्ताना परवीन द्वारा प्राइड नेशन अवार्ड दिया गया है।

यह सम्मान डॉ0 सौरभ पाण्डेय द्वारा किये दो दशक से किये  जा रहे निरन्तर सामाजिक, शैक्षिक, पर्यावरणीय एवम सामाजिक सौहार्द के उत्थान के प्रयास हेतु दिया गया है।इसके पूर्व भी समाजसेवा के लिए अनेक राष्ट्रीय एवम अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके  है।


देश दुनिया के विभिन्न देशों से सम्मान प्राप्त कर चुके डॉ0 सौरभ  पाण्डेय सर्व धर्म सद्भाव स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयत्नशील हैं।उनके द्वारा सभी धर्मों के आस्था  स्थल  धराधाम इंटरनेशनल को वैश्विक स्तर पर सराहना मिल रही है। सर्वधर्म समभाव के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था आज दुनिया के सत्तर से अधिक देशों में  अपना परचम लहरा चुकी है।

धराधाम एवं डॉ0सौरभ पाण्डेय की इस विशेष उपलब्धि पर डॉ. यस पी पाण्डेय, डॉ. प्रेम प्रकाश, अनिनिसेस. के राजा भाऊ सेठ, विशा ताई पराड़कर, डॉ0 विनय श्रीवास्तव, डॉ0 अमिताभ पाण्डेय, डॉ.एहसान अहमद, धरा गवर्नर डॉ शम्भू पवार, डॉ निक्की शर्मा, 


डॉ0 करिश्मा मणि, ई मिन्नत गोरखपुरी धरा अम्बेस्डर, के.पी. राय, एन अंसारी, आशुतोष शुक्ला, सत्य प्रकाश सिंह, रत्नाकर त्रिपाठी, गौतम पाण्डेय, सोमनाथ पाण्डेय, प्रतिभा गुप्ता, गुरु, समीर, नीरज, सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
 

About The Author: Swatantra Prabhat