लड़की हूं..लड़ सकती हूं...

कार्यालय में जिलाध्यक्ष आरती बाजपेयी ने लाइव कैंपेन शुरू किया। 


स्वतंत्र प्रभात


 उन्नाव। महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा को मजबूती देने के क्रम में कांग्रेसियों ने लड़की हूं, लड़ सकती हूं ..फेसबुक लाइव कैंपेन शुरू किया है। हरदोई पुल स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष आरती बाजपेयी ने लाइव कैंपेन शुरू किया। 


जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की इच्छा को मूर्त व साकार रूप देने का समय आ गया है। पूर्व में एनआरएचएम के तहत गर्भवतियों को सकुशल अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सेवा, भोजन की गारंटी कार्यक्रम में परिवार की महिला सदस्य को राशन कार्ड में मुखिया के तौर पर दर्ज करवाना जैसे विषयों पर महिला सशक्तिकरण का कार्य किया जा चुका है। 

लाइव कैंपेन में सभी महिला नेता एक से दो घंटे अपने फेसबुक पेज/ प्रोफाइल से लाइव होकर प्रियंका गांधी द्वारा शुरू किए गए अभियान में भागीदारी देकर अपनी बात रखेंगी। लाइव वीडियो के कैप्शन पर प्रियंका और कांग्रेस को टैग भी किया गया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने लड्डू भी बांटे। निधि रावत विदुषी बाजपेई कस्तूरबा शमीना खातून एशिया अली माया गौतम स्नेहलता नीति तिवारी व गायत्री शुक्ला मौजूद रहीं।

About The Author: Swatantra Prabhat