ईवीएम के प्रथम चरण की एफ.एल.सी. कार्य का डीएम ने लिया जायज़ा

पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों द्वारा ई.वी.एम. के एफ.एल.सी. कार्य का अवलोकन किया जा सकता है।


 स्वतंत्र प्रभात 
 


बहराइच। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2021 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद बहराइच में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों का प्रथम स्तरीय परीक्षण (एफ.एल.सी.) का कार्य ई.वी.एम. व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी/ए.डी.एम. मनोज की निगरानी में कपूरथला परिसर में प्रारम्भ कर दिया गया है, जो कार्य की समाप्ति तक चलता रहेगा। कार्य की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी एवं वेब कास्टिंग भी करायी जा रही है। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों द्वारा ई.वी.एम. के एफ.एल.सी. कार्य का अवलोकन किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि प्रथम स्तरीय परीक्षण (एफ.एल.सी.) के लिए भेल कम्पनी की ओर से चार अभियन्ता आर्थव राश्व, शशिकान्त, मूड संतोष व गूगूलोध बालाजी जनपद में भेजे गये हैं जिनकी देख-रेख में ई.वी.एम. मशीनों का प्रथम स्तरीय परीक्षण का कार्य कपूरथला परिसर में किया जा रहा है। 

ई.वी.एम. मशीन के प्रथम स्तरीय परीक्षण के दौरान बैलेट और कन्ट्रोल यूनिट की कार्य प्रणाली की पूरी जॉच परख करने के उपरान्त उसको जनपद का टैग प्रदान किया जाता है। जिस पर सम्बन्धित कम्पनी के अभियन्ता एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से नामित अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर के उपरान्त मशीनों को सूचीबद्ध बाक्स में रख दिया जाता है।


जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने अपर जिलाधिकारी मनोज, प्रशिक्षु पी.सी.एस. अमन देओल के साथ कपूरथला परिसर पहुॅचकर प्रथम स्तरीय परीक्षण (एफ.एल.सी.) कार्य का जायज़ा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। 


इस अवसर पर अधि.अभि. जल निगम सौरभ सुमन व अन्य अधिकारी तथा राजनैतिक दलों के पदाधिकारी भाजपा से बैजनाथ रस्तोगी व पुष्पनाथ त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी से रामहर्ष यादव, जफर उल्लाह खां बंटी व डा. विकासदीप वर्मा, बहुजन समाज पार्टी से छोटे लाल गौतम, कांग्रेस से रघुनन्दन सिंह, राष्ट्रवादी कांग्रेस से शब्बू, आरएलडी से डा. अजीमउल्लाह तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat