जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व रविंद्र किशोर शाही की मनाई गई पुण्यतिथि

कार्यकर्ताओं ने स्टेडियम स्थित स्व.शाही की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर नमन किया।


 स्वतंत्र प्रभात 
 

देवरिया। जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,प्रदेश सरकार में खेल-कूद एवं विद्युत मंत्री रहे स्व.रविन्द्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष संजय पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्टेडियम स्थित स्व.शाही की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर नमन किया।


 इस दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये सदर सांसद डा. रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि रविन्द्र किशोर शाही पूर्वांचल में जनसंघ के अलख जगाने वाले व्यक्ति थे। वे अपने विकास कार्यों के बल पर हमेशा याद किए जाएंगे। उनके सपनों को साकार करना तथा उनके विचारों को आगे बढ़ाना सच्ची श्रद्धांजलि है। डा. त्रिपाठी ने कहा कि स्व. शाही कर्मठ एवं ईमानदार नेता के रूप में पार्टी के लिए समर्पित थे। वे न कभी रुके,न झुके अनवरत चलते रहे।

 बलिया भाजपा प्रभारी विजय बहादुर दूबे ने कहा कि स्व. शाही ने अपना संपूर्ण जीवन समाज एवं पार्टी के लिए न्यौछावर कर दिया। उनके अधूरे सपनों को साकार करना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही ने कहा कि स्व.रविन्द्र किशोर शाही के दिखाये मार्ग पर चलकर ही हम सभी  उनके सपने को सच कर सकते है। हम सभी कार्यकर्ताओं के लिये वे सदैव प्रेरणा के स्त्रोत रहेंगे।


भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि स्व.शाही का पूरा जीवन हम सभी को समाज मे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा के लिये प्रेरित करता है।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र मल्ल,पूर्व जिला महामंत्री कृष्णानाथ राय,जिला महामंत्री भाजपा प्रमोद शाही


,जिला महामंत्री रविन्द्र कौशल किशोर,जिला मंत्री रामाज्ञा चौहान,मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय,पूर्व मीडिया प्रभारी सतेन्द्र मणि त्रिपाठी,गोविन्द मणि, बंटी जायसवाल,गोविन्द चौरसिया, नवीन चंद सिंह,डा.अशोक तिवारी,दीपक वर्मा,अजय सिंह,भुनेश्वर मिश्रा आदि मौजूद रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat