मजदूरी मांगने पर मनबढ़ घर मे घुस कर वृद्ध को पीटा

वापस चली आयी। रात में 10 बजे के करीब मनबढ़ वृद्ध के घर मे घुस गया।


सुदर्शन शुक्ल 

सहजनवा गोरखपुर-गीडा थाना क्षेत्र के बनौडा में मजदूरी मांगने पर गांव का एक मनबढ़ घर मे घुस कर वृद्ध को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी से गीडा थाना क्षेत्र के बनौडा निवासी रामलाल पुत्र चौथी 60 वर्ष जिनका स्वजन दिहाड़ी मजदूरी कर भरण पोषण करता है। वृद्ध के दोनो बेटे मजदूरी करते है। दो दिन पूर्व दोनो बेटे राजकुमार के घर पर मजदूरी किये थे। सोमवार दोपहर में बहु रेशमा देवी मजदूरी मांगने घर पर चली गयी। तो आरोपी के मां ने कहा कि मजदूरी लड़के को दे दिया है। बहु घर वापस चली आयी। रात में 10 बजे के करीब मनबढ़ वृद्ध के घर मे घुस गया।

 और स्वजन से गाली गलौज करने लगा। जब वृद्ध ने विरोध किया तो मनबढ़ लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बावत प्रभारी निरीक्षक डीडी मिश्र ने कहा कि तहरीर मिली है दोनो पक्षो को बुलाया गया है।
 

About The Author: Swatantra Prabhat