समाजवादी युवजन सभा के नगर उपाध्यक्ष बने-सर्वेश यादव नीलू

सचिव सुमित यादव राजा के द्वारा लखनऊ के सर्वेश यादव  नीलू को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया।


 स्वतंत्र प्रभात 
 

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के निर्देश पर युवजन सभा लखनऊ के महानगर अध्यक्ष फैज किदवई व प्रदेश सचिव सुमित यादव राजा के द्वारा लखनऊ के सर्वेश यादव  नीलू को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया।


 उनके मनोनयन पर युवजन सभा के प्रदेश सचिव सुमित यादव राजा,उमेश यादव,अनूप यादव ने खुशी जाहिर की है मनोनयन पत्र मिलने के बाद सर्वेश यादव नीलू ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुचाएंगे। 


संगठन को और अधिक बल एवं गतिशीलता प्रदान करने का काम करेंगे।आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत पक्की है सर्वेश यादव नीलू ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का ह्रदय से बहुत बहुत धन्यवाद आभार व्यक्त किया!

About The Author: Swatantra Prabhat