नारी सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

बालिकाओं को बताया कि आज महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।


स्वतंत्र प्रभात

सिंदुरिया, महराजगंज। सीताराम इंटरमीडिएट कॉलेज सिंदुरिया में शनिवार को उप निरीक्षक ओमप्रकाश गुप्ता द्वारा बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी गई तथा वूमेन पावर को लेकर उन्हें जागरूक किया गया। बालिकाओं को जानकारी देते हुए उपनिरीक्षक ओमप्रकाश गुप्ता ने बालिकाओं को बताया कि आज महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।

 जहां महिलाएं हवाई जहाज से लेकर रेलवे तक चला रहीं हैं। अंतरिक्ष, विज्ञान, इंजीनियरिंग, कला आदि के क्षेत्र में महिलाएं दुनिया भर में पुरुषों से कम नहीं हैं। वे सभी सार्वजनिक, प्राइवेट सेक्टर में अपनी पहचान बनाने में सफल हैं। इसलिए आप सब को अपने अधिकारों को पहचानने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन आप सब के साथ है। इस दौरन कांस्टेबल श्यामल यादव, महिला कांस्टेबल संध्या, कांस्टेबल संतोष कुमार एवं विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
 

About The Author: Swatantra Prabhat