सपा की बैठक में बूथ गठन वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने पर दिया गया जोर

चिल्लूपार विधान सभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओ की हुई मासिक बैठक 


स्वतंत्र प्रभात 
 


सुदर्शन शुक्ल

गोला गोरखपुर

 गोला तहसील क्षेत्र के लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल धुरियापार में 328 विधानसभा चिल्लूपार के समाजवादी पार्टी कमेटी की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती बूथ गठन और आगामी चुनावों की तैयारियों तथा मतदाता सूची में 18 वर्ष पुर्ण कर चुके युवक व युवतियों का नाम जोड़ने पर चर्चा की गई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है जल्द से जल्द बूथ गठन कर लें।


आगे कहा कि किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता ही उसकी रीढ़ होता है इन्ही के बदौलत पार्टी की जीत सुनिश्चित होती है।इसलिए आप सभी क्षेत्र मे जनता के बीच जाकर सपा की नीतियों व जनकल्याणकारी कार्यो से उन्हें अवगत कराए।क्योंकि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। जनता की निगाह समाजवादी पार्टी पर है और 2022 के विधान चुनाव में इस इस बार पार्टी का परचम जरूर फहरेगा।


जिलाउपाध्यक्ष मिर्जा कादरी वेग व घनानंद यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा का चुनाव 2022 मे है।हम सभी कार्यकर्ताओ को अभी से ही इसकी तैयारियों मे जुट जाने की जरूरत है। बुथ पर मजबूती और जो इसके लिए हो सकता है उसमे जुट जाने की जरूरत है। 

बैठक को जिपंस संजय पासवान मनीष पांडेय हरेंद्र यादव पूनम गुप्ता ने भी संबोधित किया।अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजेश कुमार यादव व संचालन विधानसभा उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव ने किया। इस अवसर पर सपा युवजन सभा  के विधानसभा अध्यक्ष भीम यादव मीडिया प्रभारी संतोष तिवारी रामप्रसाद शर्मा हरदेव यादव मुन्ना हाशमी रामानंद यादव नागेंद्र यादव सलीम शेख इम्तियाज अहमद पूजा यादव फूला कनौजिया अशोक सोनकर अजमल शेख सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 

About The Author: Swatantra Prabhat