थाना महोबकंठ पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सुनील कुमार तिवारी द्वारा गठित उ0नि0 सुनील कुमार व का0 सौरभ सिह के नेतृत्व में टीम ने अभियान में 


स्वतंत्र प्रभात 



महोबकंठ ; महोबा । पुलिस अधीक्षक महोबा सुधा सिंह के निर्देशन पर जनपद में अपराध की रोंकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध जनपदीय पुलिस टीम द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज 10 अक्टूबर 2021 को क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ तेजबहादुर सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महोबकंठ सुनील कुमार तिवारी द्वारा गठित उ0नि0 सुनील कुमार व का0 सौरभ सिह के नेतृत्व में टीम ने अभियान में 


सम्मिलित होकर ग्राम करपहाडिया से अभियुक्त निजाम पुत्र डल्लू खाँ मुसलमान व अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र रघुनाथ लोधी निवासीगण ग्राम करपहाडिया थाना महोबकंठ जिला महोबा को जो कि न्यायालय सिविल जज(जू0डि0) न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुलपहाड़(महोबा) में वारन्टी थे


 उन्हें गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुये पुलिस द्वारा उक्त दोनों अभियुक्तों को सम्बन्धित न्यायालय महोबा पेशी हेतु भेजा दिया गया है। 

About The Author: Swatantra Prabhat