सपा कबरई नगर अध्यक्ष के निवास पर नरेश उत्तम पटेल का हुआ तुलादान

सपा के कबरई नगर अध्यक्ष हैं मुकेश यादव


स्वतंत्र प्रभात 

कबरई ; महोबा । समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का कबरई के नगर अध्यक्ष मुकेश यादव के आवास पर हुआ तुलादान जिसमें नगर कमेटी के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। जिसमें पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह नाना, पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्राण सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव , नगर अध्यक्ष मुकेश यादव दीपक कुशवाहा सत्यम सिंह,


वीरेंद्र यादव,मोनू, अकीस, सतेंद्र, अजय यादव,अतुल यादव, सहित तमाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी इस तुलादान कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष मुकेश यादव के आवास पर उपस्थित रहे। तुलादान के बाद प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल महोबा मे किसान पटेल नौजवान 


यात्रा के लिए मुख्यालय के लिए रवाना हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भारी जनसमूह उत्साह के साथ किये गए स्वागत पर उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।

बॉक्स

सपा युवा नेता संतोष यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को भेंट किया राधा कृष्ण का स्मृति चिन्ह

किसान नौजवान पटेल यात्रा में आये हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का कबरई में प्रवेश करते ही बाँदा रोड में खनिज बैरयर के पास कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार  स्वागत किया। जहाँ पर सपा युवा नेता पहरा निवासी संतोष यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को राधा कृष्ण का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सवागत किया गया।
 

About The Author: Swatantra Prabhat