इंडो-नेपाल बार्डर पर असमंजस की स्थिति बरकरार

सीमा पर लोगों की भीड़ लग गई थी। इसी बीच एसपी प्रदीप गुप्ता भी सोनौली पहुंचे।


स्वतंत्र प्रभात

महराजगंज। नेपाल की ओर से इंडो-नेपाल सीमा सोनौली को खोलने के आदेश के बाद भी शुक्रवार की सुबह सीमा पर असमंजस की स्थिति बनी रही। सीमा पर पर्यटक वाहनों व भारतीय निजी वाहनों को नेपाल आने-जाने की अनुमति अभी भारतीय प्रशासन ने नहीं दी गई है इस वजह से सीमा पर बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों के साथ फसे हुए थे, सीमा पर लोगों की भीड़ लग गई थी। इसी बीच एसपी प्रदीप गुप्ता भी सोनौली पहुंचे।


सीमाई नेपाल के रुपन्देही के सीडीओ ऋषिराम तिवारी का कहना है कि हमने आदेश की कापी निकट के भारतीय उच्चाधिकारियों को दे दी है। आदेश में साफ लिखा हुआ है कि नेपाल सरकार ने स्थल मार्ग खोल दिया है। वहीं एसएसबी सेनानायक मनोज सिंह का कहना है कि पत्र मिला है। सीमा पर उच्चाधिकारियों का दल पहुंचने वाला है। नेपाली अधिकारियों से सीमा खोलने को लेकर बात की जाएगी। 


वहीं भारतीय उच्चाधिकारियों से भी वार्ता चल रही है। अभी तक पर्यटक वाहनों और भारतीय निजी वाहनों को नेपाल जाने की अनुमति नहीं मिली है आदेश मिलने पर पर्यटक वाहनों के लिए सीमा खोल दी जाएगी।

वहीं महराजगंज के एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि नेपाली अधिकारियों ने नेपाल सरकार का निर्णय नेपाली भाषा में भेजा है। हो सकता है कि भारतीय जिम्मेदार इसे ठीक से समझने में समय लगा रहे हों। यह भी हो सकता है कि इसी को लेकर भारतीय अधिकारियों का दल सीमा पर पहुंच रहा है। उच्चाधिकारियों से इस मामले में बात चल रही है, आदेश का इंतजार किया जा रहा है।


 

About The Author: Swatantra Prabhat