स्वतंत्र प्रभात
ए .के. फारूखी रिपोर्टर
ज्ञानपुर,भदोही ।गोपीगंज थानाक्षेत्र में सड़क किनारे एक अधेड़ को घायलावस्था में लोगों ने उपचार हेतु जिला चिकित्सालय चेतसिंह में भर्ती कराया है। जहां देर रात तक उपचार के बाद उन्हें होश में लाया गया है।
जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर जनपद के चील्ह निवासी बटुक बिंद पुत्र कालिका बिंद किसी कार्यवश गोपीगंज नगर आये थे। जहां रविवार को देर शाम उसे किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। जिसके चलते वे सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए।
लोगों ने उन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय चेतसिंह में भर्ती कराया। देर रात होश में आने के बाद उनका नाम पता मालूम होने पर परिजनों को जानकारी दे दी गई है।