औझिपुर फीडर के मेन सप्लाई की केबल दगने से आपूर्ति बाधित

औझिपुर फीडर के मेन सप्लाई की केबल दगने से आपूर्ति बाधित



टांडा अम्बेडकर नगर। शुक्रवार को देर शाम से ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई। बिजली महकमे की मनमानी से उपभोक्ता खासा नाराज है। विद्युत उपकेंद्र औझिपुर फीडर के मेन सप्लाई की केबल दग जाने से देर रात तक आपूर्ति बाधित रही। सरकार के आदेश के बावजूद भी ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या बढ़ती जा रही है। महकमे के लापरवाह पूर्ण रवैये से आये दिन फीडर में खराबी हो रही है। जिससे लगातार बिजली कटौती की समस्या बढ़ती जा रही है। 

ग्रामीणों के मुताबिक पहले की अपेक्षा अब कम आपूर्ति दी जा रही है। बिजली एवं पानी को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश भी है। अवर अभियंता रविन्द्र पाल ने बताया कि उपकेंद्र के मेन सप्लाई की केबल दग जाने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। सही कराया जा रहा है सही होने पर आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी।

About The Author: Swatantra Prabhat