जय जय श्रीराम के उद्घोष से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया गया।

अनुसार सूबे के मुखिया व हिंदुत्व के पुरोधा योगी आदित्यनाथ के सगौली पहुंचने से पहले मंच पर 


स्वतंत्र प्रभात 
 

पुरवा उन्नाव: बृहस्पतिवार को स्थानीय विधानसभा के सगौली गांव में सूबे के मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत हुआ।आगामी चुनावों के मद्देनजर रुपए 81.87 करोड़ से अधिक की लगभग 46 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।कार्यक्रम में हजारों की भीड़ मौजूद रहीं और जय जय श्रीराम के उद्घोष से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत  किया गया।प्राप्त विवरण के अनुसार सूबे के मुखिया व हिंदुत्व के पुरोधा योगी आदित्यनाथ के सगौली पहुंचने से पहले मंच पर 

भगवन्त नगर विधान सभा विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह सांसद डॉ.सच्चिदानंद हरि साक्षी राज्यसभा सांसद संजय सेठ विधायक सदर पंकज गुप्ता विधायक सफीपुर बम्बा लाल दिवाकर विधायक मोहान बृजेश रावत विधायक बांगरमऊ श्रीकांत कटियार जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार अध्यक्ष अवध क्षेत्र शेषनारायण बाजपेयी जिला प्रभारी कमलेश मिश्रा व अल्पसख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो.आरिफ के अलावा अन्य लोग मंच पर स्वागत के लिए उपस्थित रहे।जबकि क्षेत्रीय विधायक अनिल सिंह ने मुख्यमंत्री के पहुंचते ही 


हेलीपैड पर पहुंच कर आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया।अध्यक्ष विधानसभा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर लिखित पुस्तक का  विमोचन कर कहा कि आज इतने विशाल जन समुदाय के सामने पुस्तक का विमोचन होना अपने आपमें बहुत सौभाग्य की बात है।सीएम योगी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिना भेदभाव के काम किया।गरीबों को फ्री कनेक्शन 


व राशन दिया जा रहा है।बेटियों की शादी हो या गरीबों को आवास। 75 हजार किसानों का ऋण माफ किया गया है और 75, 334 करोड़ 26 लाख खर्च किए है।सिर्फ उन्नाव के लिए आयुष्मान योजना घर घर पहुंचाई गई।सी एम योगी ने कहा कि किसानों के सम्मान में भी सरकार हर पल आगे है।सीएम ने कहा कि 751 करोड़ रुपए किसान सम्मान निधि के तहत खातों में दिए गए।सरकार बड़े बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर आपके घर आपके द्वार पहुंच रही है हमारी सरकार।उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने तो जन्माष्टमी मनाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।कोरोना का सबसे अच्छा प्रदर्शन यूपी ने किया।


सभी कोरोना वारियर्स को उन्होंने धन्यवाद दिया।संकट के समय में जो आप का साथी नहीं बन सकता तो वोट के समय में आप उसको अंगूठा दिखा दो।राम मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश ने सहयोग किया।सीएम ने जनता से पूछा आज पूरे देश के अंदर गरीबों को राशन मिल रहा पूर्वोत्तर सरकारों में क्या ऐसा हो पाता?प्रदेश की महिलाओं युवाओं किसी के लिए सपा कांग्रेस बसपा वाले नहीं दे सकते कोई लाभ।हमने कहा था राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएँगे और जो कहा वो किया।अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।यूपी में बदलाव हुआ है। 7 वर्षों से मोदी बिना रुके देशवासियों की सेवा कर रहे हैं।


 194देशों को सम्बोधित करने वाले नरेन्द्र मोदी भारत के एकमात्र प्रधानमंत्री है।उसी तरह भाजपा सरकार भी यूपी में बिना रुके बिना थके कार्य कर रही हैं।उन्होंने कहा कि पूर्व में सपा सरकार में गरीबों का सैफई वाले खा जाते थे और सरकारी नौकरी की सूची सैफई व मुख्यमंत्री आवास में बनती थी।लेकिन अब बिना किसी भेदभाव के नौकरी मिल रहीं हैं।हमारे साढ़े चार साल में एक भी दंगा नहीं हुआ क्योंकि अगर किसी ने दंगा भडकाने व करने का काम किया तो उसकी सम्पत्ति से वसूला जाएगा।

वहीं मुख्यमंत्री ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि अनिल सिंह विधानसभा में जब भी बोलते हैं तो पहले यह कहते हैं कि मेरी पत्नी ने कहा कि सरकार का विरोध न करो और विधानसभा अध्यक्ष का नाम लेकर बात रखते हैं।मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष और विधायक अनिल सिंह को सफल कार्यक्रम के लिए दी बधाई।कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं समेत हजारों का जनसैलाब उमड़ा।

About The Author: Swatantra Prabhat