फिट इंडिया मूवमेंट एवं योग व्यायाम से बच्चों एवं युवाओं को किया जागरूक

 जिसमें सभी को स्वच्छता की शपथ दिला स्वच्छता के महत्व के बारे में भी समझाया गया।


स्वतंत्र प्रभात 
 

महोबा । कस्बे में नेहरू युवा केंद्र संगठन के सदस्यों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव 2.0 फिट इंडिया मूवमेंट एवं योग व्यायाम से बच्चों एवं युवाओं को जागरूक किया गया। जिसमें सभी को स्वच्छता की शपथ दिला स्वच्छता के महत्व के बारे में भी समझाया गया।
            जानकारी के मुताबिक जनपद के थाना क्षेत्र में नेहरू युवा केंद्र संगठन खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आजादी के अमृत महोत्सव 2.0 फिट इंडिया मूवमेंट योग व्यायाम करा सभी बच्चों एवं युवाओं द्वारा शरीर को सक्रिय एवं स्वच्छ बनाने हेतु योग व्यायाम के लिए जागरूक किया गया। साथ ही सभी बच्चों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
एवं अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक कर स्वच्छता के महत्व को समझाया। जिससे सभी स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन जी सके। कार्यक्रम के दौरान नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ता, शिवम, सत्यम एवं समस्त युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat