स्वतंत्र प्रभात
रामकोट सीतापुर कस्बा रामकोट में रविवार के दिन कश्यप नगर मोहल्ले में पत्रकारों की एक बैठक आहूत की गई। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार एवं सरंक्षक शमी अहमद के निर्देशन में स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार मंगल प्रसाद बाजपेई को रामकोट पत्रकार संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर संरक्षक महोदय शमी अहमद ने सभी पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य संगठन में एकजुटता तथा लोकहित में अनेकों कार्य किए जाएंगे। लोगों की समस्याओं को शासन तथा प्रशासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा तथा समाज में लोगों की आवाज को बुलंद किया जाएगा।
जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। इसके साथ ही संगठन को मजबूत तथा विस्तार बनाने के लिए अनेक अनेक कार्य किए जाएंगे तथा पत्रकारों के साथ हो रहे हो उत्पीड़न को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन को एकजुटता के साथ नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
इस मौके पर नवनियुक्त रामकोट पत्रकार संघ के अध्यक्ष मंगल प्रसाद बाजपेई ने अपने संबोधन में कहा पत्रकारों को एकजुटता के साथ एक दूसरे का सहयोग करते हुए संगठन का विस्तार करना तथा अनेकों ऊंचाइयों तक पहुंचाना है इसी बीच सभी पदाधिकारियों को अपने पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
पत्रकार संघ का विस्तार करते हुए पत्रकार सुनीत अग्निहोत्री को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,सौरभ मिश्रा उपाध्यक्ष,मोहम्मद तार बाबू कोषाध्यक्ष,विधिक सलाहकार संतोष कुमार रियाज सिद्दीकी संगठन मंत्री,अनूप मिश्रा महामंत्री, विशाल कुमार भारती महासचिव,चन्दन कश्यप मीडिया प्रभारी,कोऑर्डिनेटर महेंद्र कुमार कमलेश भदोरिया सचिव, रजनीश कुमार उप सचिव मनोनीत किया गया।