डबल मर्डर से थर्राया इलाका,अपराध को रोकने में नाकाम सुरक्षा व्यवस्था

दो नाबालिग अज्ञात बच्चो की गला काटकर हत्या, गन्ने के खेत में मिले शव


स्वतंत्र प्रभात 

महसी बहराइच।

जनपद में नहीं रहा अपराधियों के जहन में पुलिस का खौफ।लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा हैं।इसको रोक पाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही हैं।अपराधियों ने शुक्रवार की रात अज्ञात दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों बच्चों के शव गन्ने के खेत में फेंक दिए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शिनाख्त में जुटी हुई है। हर कोई घटना को लेकर आक्रोशित है। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया। फिंगर प्रिट विशेषज्ञ भी मौके पर साक्ष्य संकलन में जुटे हैं। डॉग क्वायड का भी हत्यारों की तलाश में सहारा लिया गया।

फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर ग्राम पंचायत के गजाधरपुर-बसंता संपर्क मार्ग पर सड़क किनारे शनिवार की सुबह गन्ने के खेत से एक लड़के व एक लड़की का शव बरामद हुआ। लड़के की उम्र करीब आठ वर्ष एवं लड़की की उम्र 10 वर्ष है। दोनों बच्चे केवल लोवर पहने हैं। दोनों बच्चों की हत्यारों ने गला रेतकर निर्मम हत्या की है। इसके बाद शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया।

पशुओं के लिए घास काटने गए किसानों ने सुबह गन्ने के खेत में दोनों बच्चों का शव देखा। शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना फखरपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार को दी। फखरपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत घटना स्थल पहुंचे । 

तमाम कोशिश के बाद अासपास के लोग दोनों बच्चों की पहचान बता पाने में असमर्थ रहे। हत्या शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। मौके पर मास्क भी मिले हैं। डॉग स्क्वायड एवं फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को मौके की जांच के लिए बुलाया गया। डॉग स्क्वायड की टीम अगल-बगल के खेतों को छान रही है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने घटनास्थल के नमूने लिए है। सीओ कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि जब तक दोनों बच्चों के शवों की पहचान नहीं हो जाती कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। मृतकों की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से मदद मांगी जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

About The Author: Swatantra Prabhat