अमेठी पुलिस का नशे पर प्रहार जारी, लाखों की कीमत के अवैध गांजे के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

अमेठी। इसी मिशन को आगे बढ़ाते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम ने क्षेत्राधिकारी तिलोई राजकुमार सिंह को अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर नजर रखने को कहा था। जिससे प्रभावी कार्यवाही की जा सके। सीओ के निरीक्षण मे जायस थाने की टीम ने ‘नशा मुक्त अमेठी अभियान’ मे सफलता हासिल की है। रमाकान्त प्रसाद प्रभारी निरीक्षक जायस मय हमराह

        अमेठी। 

पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही हैं। अमेठी पुलिस एसपी के निर्देश के अनुसार ताबड़तोड़ अवैध नशे के कारोबार पर धर-पकड़ कर रहा है।

    इसी मिशन को आगे बढ़ाते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम ने क्षेत्राधिकारी तिलोई राजकुमार सिंह को अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर नजर रखने को कहा था। जिससे प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

     सीओ के निरीक्षण मे जायस थाने की टीम ने  ‘नशा मुक्त अमेठी अभियान’ मे सफलता हासिल की है। रमाकान्त प्रसाद प्रभारी निरीक्षक जायस मय हमराह व उ0नि0 विनोद यादव स्वाट टीम प्रभारी मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मौलवी खुर्द नहर पुलिया जायस के पास से सुबह आठ बजे अभियुक्त 1. राजकुमार सरोज को 10 किलो अवैध गांजा के साथ, 2. जगदीश कुमार को 05 किलो अवैध गांजा के साथ, 3. मो0 सईद को 05 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। थाना जायस ने मु0अ0स0 262/19 धारा 8/18/20 एनडीपीएस एक्ट, मु0अ0स0 263/19 धारा 8/18/20 एनडीपीएस एक्ट, मु0अ0स0 264/19 धारा 8/18/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत किया है।

      अभियुक्तों के पास से कुल 20 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है जिसकी बाजार कीमत लगभग 15 लाख रूपए बताई जा रही है।

About The Author: Swatantra Prabhat