बाइक सवार वाहन से भिड़े बाइक के उड़े परखच्चे दो हालत गम्भीर

हालत गम्भीर होने पर दोनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया  जहां दोनो की हालत गम्भीर बनी हुई है 


स्वतंत्र प्रभात

सहजनवा गोरखपुर- सहजनवा थाने से कुछ कदम दूर फोरलेन पर अनियंत्रित बाइक सवार अज्ञात वाहन से भिड़ गये। जिसमे बाइक के परखच्चे उड़ गये। तथा बाइक पर सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।मिली जानकारी से अजय पांडेय पुत्र महेश पांडेय 30 वर्ष व लल्लू यादव पुत्र सुभाष यादव 28 वर्ष निवासी रामगढ़ताल गोरखपुर किसी कार्य से हीरो स्पेलेंडर बाइक से खलीलाबाद गये हुए थे। रात में 10.30 बजे के करीब दोनो युवक बाइक से ही घर वापस आ रहे थे।

मुरारी इंटर कालेज के सामने पुलिया पर पहुचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से एक अज्ञात वाहन से भिड़ गयी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गये। युवक के जूते और हेलमेट नाला में जा गिरा था बाइक का आधा हिस्सा ही रह गया था। दोनो युवक गम्भीर रूप से घायल से घायल हो गये। हादसा देख आसपास के लोग दौड़े और एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी सहजनवा भेजा। हालत गम्भीर होने पर दोनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां दोनो की हालत गम्भीर बनी हुई है।

About The Author: Swatantra Prabhat