संस्था ने चलाया जागरूकता अभियान,लोगों ने लिया हिस्सा
स्वतंत्र प्रभात
टांडा अम्बेडकरनगर। बसखारी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा सेमउर खानपुर में सोमवार को आदर्श मानव सेवा संस्थान के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।जिसमे पूरे गांव से महिला/पुरुष और बच्चे शामिल होकर मुहिम को आगे बढ़ाया। जागरूकता अभियान में समाजसेवी पूर्व प्रधान दुर्गेश यादव भी शामिल रहे।संस्था मंडल अध्यक्ष अयोध्या रमेश मौर्य ने कहा की आप सभी ग्रामवासियों से अनुरोध है कि संख्या पर विशेष ध्यान देते हुए सदस्यता अभियान चलाने का प्रयास करें। जिससे संस्था के उद्देश्य पर्यावरण व जल संरक्षण को स्वच्छ बनाये जाने में मददगार साबित हो।
संस्था के अध्यक्ष घनश्याम ने बड़े ही विस्तार रूप से पर्यावरण जल संरक्षण पर प्रकाश डाला।कोषाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार ने शिक्षा पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।मौके पर जागरूकता अभियान में संस्था के अध्यक्ष घनश्याम,उपाध्यक्ष चंद्रबली मौर्य,कोषाध्यक्ष रवींद्र कुमार,प्रबंधक मेवालाल गौतम,उप प्रबंधक डॉ अमरजीत,सचिव रोहित कुमार ,व्यवस्थापक सुनील कुमार,प्रदेश सलाहकार गौरीश कुमार,महिला सशक्तिकरण उपाध्यक्ष चमेली भारती,जिला सचिव निशा यादव,जिला उप सचिव राजू सहित संस्था के जिम्मेदार पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।