delhi crime news - Swatantra Prabhat

शाहदरा पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरफ्तार किया पांच चोरी के दोपहिया और स्नैचिंग का मोबाइल बरामद
नई दिल्ली। शाहदरा जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड एएटीएस ने एक शातिर वाहन चोर और स्नैचर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के पांच दोपहिया वाहन और स्नैचिंग का एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय उमेश उर्फ हिमांशु निवासी त्रिलोकपुरी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले से स्नैचिंग, लूट और आर्म्स एक्ट सहित 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार शाहदरा जिले में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए एएटीएस को सक्रिय वाहन चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

इसके लिए इंस्पेक्टर प्रतीक सक्सेना के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया, खुफिया जानकारी जुटाई और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी शुरू की। इसी दौरान 6 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि एक वाहन चोर कड़कड़डूमा कोर्ट रेड लाइट के पास चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उमेश उर्फ हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से बरामद टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल की जांच में पता चला कि यह जीटीबी एन्क्लेव थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई वाहन चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चार अन्य चोरी के दोपहिया वाहन भी बरामद किए।

आरोपी ने बताया कि इनमें से दो वाहन उसने स्वयं चोरी किए थे, जबकि दो अन्य चोरी के वाहन उसके साथी राशिद ने उसके पास छिपाकर रखवाए थे। जांच में ये वाहन लक्ष्मी नगर, जीटीबी एन्क्लेव, शकरपुर और आनंद विहार थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित पाए गए।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नीले रंग का ओप्पो मोबाइल फोन भी बरामद किया। पूछताछ में उसने बताया कि यह मोबाइल ईस्ट विनोद नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्नैचिंग के दौरान छीना गया था।

जांच में यह मोबाइल पांडव नगर थाना क्षेत्र में दर्ज स्नैचिंग के मामले का निकला।पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने तथा खर्च चलाने के लिए वाहन चोरी और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता था। वह 18 मई 2026 को आर्म्स एक्ट के एक मामले में मंडोली जेल से जमानत पर रिहा हुआ था।शाहदरा पुलिस अब आरोपी के फरार साथी राशिद की तलाश कर रही है। साथ ही उससे जुड़े अन्य मामलों और चोरी की संपत्ति की बरामदगी के लिए जांच जारी है।

दिल्ली पुलिस की बहादुरी: मुठभेड़ के बाद 85 लाख की लूट का आरोपी अजय उर्फ कालिया गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ टीम ने साहसिक कार्रवाई करते हुए एक वांछित और शातिर लुटेरे अजय उर्फ कालिया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर शास्त्री पार्क थाने में दर्ज करीब 85 लाख रुपये की लूट का मामला था और वह दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। यह पूरी कार्रवाई 23-24 मार्च 2026 की रात आईपी एस्टेट स्थित एमजी रोड के पास रोज गार्डन सर्विस रोड पर हुई।

पुलिस के अनुसार, 23 मार्च की रात करीब 10 बजे स्पेशल स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अजय उर्फ कालिया आधी रात के आसपास ग्रे रंग की स्कूटी पर अपने साथियों से मिलने आएगा और किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। सूचना मिलते ही एसीपी ऑपरेशंस की निगरानी में इंस्पेक्टर रोहित कुमार और इंस्पेक्टर रघुवीर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर रणनीतिक तरीके से घेराबंदी की और संदिग्ध के आने का इंतजार किया।

करीब 12:22 बजे एक व्यक्ति स्कूटी पर आता दिखाई दिया, जिसकी पहचान मुखबिर ने अजय उर्फ कालिया के रूप में की। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की। रास्ता बंद होने पर आरोपी घबरा गया और स्कूटी छोड़कर पिस्टल निकालते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। उसने लगातार चार गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली इंस्पेक्टर रोहित कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट पर आकर लगी, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई।

आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी के पैरों पर गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया और गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे काबू कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान गौतमपुरी, उस्मानपुर निवासी 34 वर्षीय अजय उर्फ कालिया के रूप में हुई। घायल आरोपी को तुरंत एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटनास्थल से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और खाली खोखे, एक चोरी की स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। जांच में पता चला कि बरामद स्कूटी मालवीय नगर थाने से चोरी हुई थी। आरोपी के खिलाफ आईपी एस्टेट थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अजय उर्फ कालिया एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ दिल्ली व उत्तर प्रदेश में लूट, हत्या, चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई से न केवल एक बड़े अपराध को टाला गया, बल्कि एक खतरनाक अपराधी को भी कानून के शिकंजे में लाया गया है। दिल्ली पुलिस की इस बहादुरी भरी कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

पहले भी हो चुके थे डिपोर्ट, फिर दिल्ली में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक; दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वतंत्र सिंह भुल्लर

नई दिल्ली।

दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिल्ली पुलिस की फॉरेनर सेल ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

खास बात यह है कि दोनों को पहले भी भारत से डिपोर्ट किया जा चुका था, लेकिन इसके बावजूद वे दोबारा अवैध तरीके से भारत में प्रवेश कर दिल्ली में रह रहे थे।पुलिस के अनुसार 9 मार्च 2026 को फॉरेनर सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास सक्रिय हैं और अवैध गतिविधियों में शामिल हैं। सूचना के आधार पर टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी और लगातार सर्विलांस के बाद दोनों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान दोनों ने शुरुआत में खुद को भारतीय नागरिक बताया, लेकिन उनके जवाबों में विरोधाभास और संदिग्ध व्यवहार के कारण पुलिस को उन पर शक हुआ।जांच के दौरान पुलिस ने उनके दस्तावेजों की जांच की, डिजिटल गतिविधियों का विश्लेषण किया और फोटो साक्ष्यों की पड़ताल की।

इससे यह स्पष्ट हो गया कि दोनों व्यक्ति बांग्लादेश के नागरिक हैं और बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों को पिछले वर्ष उत्तराखंड से अवैध रूप से भारत में रहने के कारण डिपोर्ट किया गया था, लेकिन इसके बावजूद वे दोबारा सीमा पार कर भारत आ गए और दिल्ली में अवैध गतिविधियों में शामिल हो गए।

दरअसल, हाल ही में फॉरेनर सेल ने तीन बांग्लादेशी महिलाओं को भी डिपोर्ट किया था, जो मानव तस्करी और देह व्यापार से जुड़े रैकेट में शामिल थीं। पूछताछ के दौरान उन महिलाओं ने खुलासा किया था कि ‘विकास’ नाम का एक बांग्लादेशी नागरिक उन्हें अवैध तरीके से भारत लाया था और दिल्ली में उनके लिए ग्राहकों का इंतजाम करता था।

इसी खुलासे के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर निगरानी शुरू की। इसी दौरान पता चला कि वही व्यक्ति और उसकी कथित पत्नी जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के आसपास सक्रिय हैं।इसके बाद पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया, जिसमें एसआई श्यामबीर, एएसआई विजय, एएसआई राजेंद्र, महिला हेड कांस्टेबल दीपक और कांस्टेबल दीपक बांगड़ शामिल थे।

यह टीम इंस्पेक्टर विपिन कुमार के नेतृत्व में और एसीपी राजीव कुमार की निगरानी में काम कर रही थी। टीम ने इलाके में स्टिंग ऑपरेशन भी किया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने संदिग्धों से अवैध गतिविधियों के लिए संपर्क किया। जैसे ही संदिग्धों ने सहमति जताई, पुलिस टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।तलाशी के दौरान उनके पास से दो स्मार्टफोन बरामद हुए, जिनमें प्रतिबंधित IMO एप इंस्टॉल था। इसके अलावा उनके मोबाइल फोन की गैलरी से छह बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान पत्र भी मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।

इन बरामदगी से यह भी पुष्टि हुई कि दोनों बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में रह रहे थे और यहां गलत गतिविधियों में शामिल थे।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए एफआरआरओ के सामने पेश किया गया, जहां से उनके खिलाफ डिपोर्टेशन की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय दिप्तो कुमार पाल उर्फ विकास और 27 वर्षीय रुमा बेगम के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश के ढाका जिले के निवासी बताए गए हैं।

लोगो को निगल रही है दिल्ली,क्यों गायब हो रहे हैं लोग?
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों के रहस्यमय ढंग से लापता होने के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। वर्ष 2026 की शुरुआत के साथ ही सामने आए आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं। दिल्ली पुलिस के रिकॉर्ड और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, जनवरी 2026 के पहले 27 दिनों में ही 807 लोग लापता हो चुके हैं। इनमें 500 से अधिक महिलाएं, 137 बच्चे और बड़ी संख्या में किशोर शामिल हैं। औसतन हर दिन करीब 27 लोग दिल्ली से गायब हो रहे हैं, जिसने राजधानी की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लापता लोगों के आंकड़ों में महिलाओं और नाबालिगों की अधिक संख्या सबसे ज्यादा चिंता का विषय है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जनवरी के पहले पखवाड़े में ही 509 महिलाएं और 191 नाबालिग लापता दर्ज किए गए। इनमें से बड़ी संख्या अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थिति केवल व्यक्तिगत मामलों तक सीमित नहीं, बल्कि इसके पीछे सामाजिक, आर्थिक और संगठित अपराध से जुड़े कारण भी हो सकते हैं।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि लापता मामलों में से कई लोग बाद में अपने परिजनों से संपर्क में आ जाते हैं या मिल जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद सैकड़ों मामले ऐसे हैं जो अनट्रेस्ड बने हुए हैं। पुलिस ZIPNET और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लापता व्यक्तियों का डेटा साझा कर रही है और विशेष टीमों को तलाश में लगाया गया है। हालांकि, बढ़ती संख्या यह संकेत देती है कि मौजूदा तंत्र नाकाफी साबित हो रहा है।

राजनीतिक स्तर पर भी यह मुद्दा गरमाने लगा है। विपक्षी दलों ने राजधानी में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। नेताओं का कहना है कि अगर देश की राजधानी में लोग इस तरह गायब हो रहे हैं, तो यह बेहद गंभीर स्थिति है और इसके लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए।

अपराध और समाज के जानकारों के अनुसार, दिल्ली से लोगों के लापता होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं—घरेलू विवाद, रोजगार की तलाश में घर छोड़ना, नशे की समस्या, मानव तस्करी, जबरन श्रम और संगठित गिरोहों की भूमिका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। खासकर महिलाओं और बच्चों के मामलों में तस्करी की आशंका को लेकर विशेषज्ञ लगातार चेतावनी दे रहे हैं।

गौरतलब है कि यह समस्या नई नहीं है। पिछले एक दशक के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली में हर साल हजारों लोग लापता होते रहे हैं, जिनमें से बड़ी संख्या महिलाओं की है। बावजूद इसके, लापता लोगों की बरामदगी और रोकथाम के लिए ठोस और दीर्घकालिक रणनीति की कमी साफ दिखाई देती है। मौजूदा हालात ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या देश की राजधानी अपने सबसे कमजोर वर्ग—महिलाओं और बच्चों—को पर्याप्त सुरक्षा दे पा रही है।

दिल्ली: उमराओ सिंह जेवेल्लर्स रॉबरी केस में बड़ा खुलासा, दो लोग हुए अरेस्ट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भोगल इलाके में आभूषण की एक दुकान से 20 करोड़ रुपये की डकैती के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। दिल्ली और छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिलासपुर से दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनके पास से सोने और हीरों के करीब 18.5 किलोग्राम आभूषण बरामद किए गए हैं। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि अपराध निरोधक तथा साइबर इकाई और बिलासपुर जिले में सिविल लाइन पुलिस थाने के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने बिलासपुर शहर में चोरी की कई घटनाओं की जांच के दौरान यह अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लोकेश श्रीवास और शिवा चंद्रवंशी के तौर पर की गई है। लोकेश बिलासपुर में चोरी के सात मामलों में संलिप्त है। उन्होंने बताया कि श्रीवास के, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में कवर्धा शहर में मौजूद होने की गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने बुधवार को वहां छापा मारा और चंद्रवंशी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 23 लाख रुपये कीमत के आभूषण बरामद किए। उन्होंने कहा कि इस बीच श्रीवास फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि टीम ने इसके बाद श्रीवास को दुर्ग जिले के स्मृतिनगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक घर में पकड़ा और उसके पास से 18.5 किलोग्राम सोने और हीरे के आभूषण तथा 12.5 लाख रुपये नकद बरामद किए। उन्होंने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि आभूषण नयी दिल्ली में एक दुकान से चुराए गए थे। दिल्ली पुलिस की एक टीम भी छत्तीसगढ़ पहुंची और आगे की जांच चल रही है।

उधर, दिल्ली में आभूषण की दुकान के मालिक महावीर प्रसाद जैन ने संवाददाताओं को बताया, ''हम पुलिस के शुक्रगुजार हैं। हमने बरामद की गई वस्तुओं की तस्वीरें देखी हैं और आभूषण में लगे टैग से उनकी पहचान की है। हम गिरफ्तार किए गए लोगों को नहीं जानते।’’ दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में डकैती की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक इस वारदात में कम से कम तीन अज्ञात लोग शामिल थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी इस सप्ताह की शुरुआत में दुकान में घुसे, स्ट्रॉन्ग रूम में छेद किया और 20 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के आभूषणों के साथ-साथ पांच लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार दक्षिण दिल्ली के भोगल में उमराव सिंह ज्वैलर्स नाम की दुकान में कई सीसीटीवी कैमरे लगे थे, लेकिन रविवार आधी रात के आसपास उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। पुलिस ने बताया कि दुकान के मालिक ने रविवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद की थी और मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे फिर से दुकान खोली तो उसे घटना की जानकारी हुई। यह दुकान सोमवार को बंद रहती है।

इस बीच, दुर्ग के एएसपी सिटी संजय कुमार ध्रुव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। कुछ दिन पहले दिल्ली में चोरी की घटना हुई थी जिसे अब सुलझा लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी एक हाई प्रोफाइल चोर था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।