new update - Swatantra Prabhat

ताइवान के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मार्गों पर प्रतिबन्ध लगा रहा है चीन
ताइवान के आसपास चीन के सैन्य अभ्यास ने नई अटकलों को जन्म दिया है । माना जारहा है कि चीन ने ताइवान पर पूर्ण आक्रमण के बजाय संभावतः नाकाबंदी शुरू कर दी है। चीनी नाकाबंदी में नौसेना और वायु सेनाएं ताइवान की अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मार्गों तक पहुंच को प्रतिबंधित कर सकती हैं। ताइवान के नए राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने चीन से आग्रह किया कि वह "ताइवान के खिलाफ अपनी राजनीतिक और सैन्य धमकी बंद करें" और "सुनिश्चित करें कि दुनिया युद्ध के डर से मुक्त हो।"

चीन के इस एक्शन से वैश्विक बाज़ार और अर्थव्यवस्थाएँ संभावित उथल-पुथल के लिए तैयार हैं। उधर अमेरिका ने ताइवान का समर्थन करने की "कसम खाई" है। बता दें कि   ताइवान में नए राष्ट्रपति के उद्घघाटन भाषण के जवाब में चीन द्वारा आस-पास के क्षेत्र में सैन्य अभ्यास करने के तुरंत बाद अमेरिकी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नए नेता से मुलाकात कर अपना समर्थन जाहिर किया। अमेरिकी कांग्रेस में ताइवान कॉकस के सह-अध्यक्ष प्रतिनिधि एंडी बार्र ने कहा कि अमेरिका, ताइवान की सेना, कूटनीति और अर्थव्यवस्था का समर्थन करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

केंटकी के प्रतिनिधि ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ''अमेरिका, ताइवान में यथास्थिति और शांति बनाए रखना चाहता है और इसको लेकर अमेरिका, ताइवान या फिर दुनिया में कहीं भी किसी प्रकार का कोई संदेह नहीं होना चाहिए।'' चीन ताइवान को एक विश्वासघाती प्रांत मानता है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर वह बलपूर्वक अपने नियंत्रण में ले सकता है।

अधिकांश देशों की तरह, अमेरिका के ताइवान के साथ औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं लेकिन वह द्वीप को उसकी रक्षा के साधन प्रदान करने के लिए अपने खुद के कानूनों का हवाला देता है। चीनी सरकार ने अमेरिकी सांसदों की यात्रा पर कड़ा विरोध व्यक्त किया और कहा कि इस दौरे ने चीन-अमेरिका संबंधों और ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता को कमजोर किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने बीजिंग में कहा, ''अमेरिकी सांसदों की यात्रा ताइवान के साथ केवल अनौपचारिक संबंध बनाए रखने की अमेरिकी सरकार की राजनीतिक प्रतिबद्धता के खिलाफ है। यह दौरा ताइवान की स्वतंत्रता की अलगाववादी ताकत का गंभीर रूप से गलत संकेत भेजता है।'' ताइवान के नये विदेश मंत्री लिन चिया-लुंग ने हाल ही में चीन द्वारा किये गये सैन्य अभ्यासों पर गौर करते हुए इस महत्वपूर्ण समय में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से एकजुटता का संकेत दिखाने के लिए मुलाकात करने का आह्नान किया था।

प्रतिनिधिमंडल में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों पार्टियों के प्रतिनिधि शामिल थे। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष प्रतिनिधि माइकल मैककॉल ने किया। पिछले वर्ष अप्रैल में ताइवान की यात्रा के बाद रिपब्लिकन पार्टी के टेक्सास प्रतिनिधि पर चीन ने प्रतिबंध लगा दिया था।

हमारी ज़मीन, नौकरियों को लेकर लिए गए फैसले जम्मू-कश्मीर की जनता को मंजूर नहीं: महबूबा मुफ्ती
पीडीपी अध्यक्ष और अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कल मतदान बहुत अच्छा हुआ। लोग दिल्ली वालों को पैगाम देना चाहते हैं कि 2019 में आप ने जो फैसला किया। उसके बाद हमारी ज़मीन, नौकरियों को लेकर जितने भी फैसले किए वो जम्मू-कश्मीर के लोगों को कबूल नहीं हैं।

पीडीपी नेता ने आरोप लगाया कि मैं चुनाव आयोग से पूछना चाहता हूं कि उन जगहों पर मतदान धीमा कर दिया गया जहां लोग जाहिर तौर पर पीडीपी को वोट देने के लिए बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे। श्रीनगर में रिकॉर्ड मतदान पर उन्होंने कहा कि जिस तरह के हालात श्रीनगर, पुलवामा में हैं, वैसे ही हालात अनंतनाग, कुलगाम में भी हैं। वे अपनी आवाज संसद तक पहुंचाना चाहते हैं।

श्रीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सोमवार को 36% मतदान दर्ज किया गया, जो 1998 के बाद से सबसे अधिक है जब जम्मू-कश्मीर में उग्रवाद अपने चरम पर था, क्योंकि संविधान के अनुच्छेद 370 के निष्प्रभावी होने के बाद घाटी में पहली बड़ी चुनावी कवायद हुई थी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पांडुरंग के पोल ने कहा लगभग पिछले तीन दशकों में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत रहा। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण रहा। निर्वाचन आयोग के अनुसार, पिछले 34 साल में इस निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान 1996 में हुआ था।

उस समय लगभग 41 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। बयान में कहा गया है कि 2019 में 14.43 प्रतिशत वोट पड़े थे, जबकि पिछले संसदीय चुनावों में यह आंकड़ा 25.86 प्रतिशत (2014), 25.55 प्रतिशत (2009), 18.57 प्रतिशत (2004), 11.93 प्रतिशत (1999) और 30.06 प्रतिशत (1998) था।

1 जून के बाद फिर से जाना होगा जेल, जमानत मिली है निर्दोष साबित नहीं हुए है: BJP
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अब खत्म हो चुकी दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी। वह आज तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते हैं और उन्हें 2 जून तक जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दिए जाने पर आम आदमी पार्टी में जश्न है। विपक्षी दल इसे लोकतंत्र की जीत बता रहे है और भाजपा पर निशाना साध रहे हैं।

वहीं, भाजपा ने भी इस पर अपना पक्ष रखा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि उन्हें चुनाव प्रचार के लिए 1 जून तक तो जमानत मिल गई है लेकिन उसके बाद क्या? अंतरिम जमानत मिलने का मतलब ये नहीं कि आप निर्दोष साबित हो गए...इससे चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा, बीजेपी दिल्ली की सभी 7 सीटें जीतेगी। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार की नई इबारत लिखी जा रही है। वे भ्रष्टाचार हटाने के नाम पर आये और खुद ही उसमें डूब गये।

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ है कि उन्हें सिर्फ चुनाव के लिए जमानत दी गई है। उन्हें 1 जून के बाद वापस जेल जाना होगा...।" सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दिए जाने पर दिल्ली के मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट ने संविधान में विश्वास रखने वाले सभी लोगों को आशा की किरण दी है।

हमारी पार्टी, दिल्ली के लोग सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा करते हैं। आप नेता आतिशी ने कहा कि सिर्फ अरविंद केजरीवाल को ही अंतरिम जमानत नहीं मिली है, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से सत्य की जीत हुई है, यह लोकतंत्र और संविधान की जीत है। लोकतंत्र की रक्षा में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी भूमिका निभाई है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि लोकतंत्र को कायम रखने के लिए हम सुप्रीम कोर्ट के बेहद आभारी हैं...अंतरिम जमानत बहुत ही असाधारण परिस्थितियों में दी गई है...लोकतंत्र को बचाने का यह आखिरी मौका है और हम नागरिकों, मीडिया और आप सभी से आह्वान करते हैं। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 40 दिन में अंतरिम जमानत मिलना किसी चमत्कार से भी ज्यादा है। SC के माध्यम से यह ईश्वर का संकेत है कि भारत में जो कुछ भी हो रहा है, उसमें बदलाव की जरूरत है।

KGF Chapter- 3 का इंतज़ार करने वालों के लिए खुशखबरी, जानिए रिलीज़ डेट
साउथ सुपर स्टार यश की मच अवेटेड फिल्म केजीएफ चैप्टर 3 के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। केजीएफ चैप्टर 3 का लेटेस्ट अपडेट आ गया है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। केजीएफ सीरीज ने यश की फैन फॉलोइंग को कई गुना बढ़ा दिया था। केजीएफ सीरीज को होम्बले फिल्म्स ने निर्मित किया था। केजीएफ सीरीज में बनी है केजीएफ चैप्टर 1 और केजीएफ चैप्टर 2 दोनों ही फिल्में बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। इसके बाद फैंस लगातार केजीएफ चैप्टर 3 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केजीएफ चैप्टर 3 को लेकर अब एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है जिसको जानकर फैंस बेहद खुश है। केजीएफ चैप्टर 3 की रिलीज से जुड़ी जानकारी निर्माताओ ने साझा की है।

माना जा रहा है कि केजीएफ चैप्टर 3 की शूटिंग अगले वर्ष से शुरू हो सकती है। बता देगी केजीएफ चैप्टर 3 का ऐलान निर्माता ने केजीएफ चैप्टर 2 की सफलता के बाद कर दिया था। अब अपडेट आया है कि केजीएफ चैप्टर 3 वर्ष 2025 में सिनेमाघर में लग सकती है।

इंडिया टुडे को मिली जानकारी के मुताबिक यश स्टार केजीएफ 3 की रिलीज डेट वर्ष 2025 के मध्य या फिर 2025 के अंत में हो सकती है। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि होम्बले फिल्मस ने फैसला किया है कि हर वर्ष एक बड़ी फिल्म को रिलीज करेंगे। इस कड़ी में इस वर्ष के अंत में यानी दिसंबर में प्रभास स्टारर सलार को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। इसके बाद वर्ष 2025 में केजीएफ 3 को रिलीज किया जाएगा।

कन्नड स्टार यश की फिल्म केजीएफ 1 और केजीएफ 2 बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफल फिल्म साबित हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक केजीएफ चैप्टर 1 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 185.24 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 238 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं केजीएफ चैप्टर 2 ने भारत में 859.7 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 1215 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसे में देखना है कि केजीएफ चैप्टर 3 बॉक्सऑफिस और वर्ल्डवाइड कितने रिकॉर्ड तोड़ने में सफल होती है।