Samajwadi party - Swatantra Prabhat

एफसीआरए और परिसीमन विधेयक पर अखिलेश का सरकार पर हमला
नई दिल्ली।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर एफसीआरए विधेयक और परिसीमन विधेयक को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी दोनों विधेयकों का विरोध कर रही है। उनका आरोप है कि सरकार एफसीआरए के माध्यम से ऐसी संस्थाओं पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है, जो विदेश से प्राप्त धन के माध्यम से सामाजिक और जनहित के कार्य संचालित करती हैं।

सोमवार को संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार एफसीआरए विधेयक के माध्यम से संस्थाओं को डराने का काम कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन संस्थाओं को अच्छे कार्यों के संचालन के लिए विदेश से आर्थिक सहायता मिलती है, उन्हें सरकार के दबाव का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार इस कानून के माध्यम से संस्थाओं पर नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

‘संस्थाओं पर कब्जे की कोशिश कर रही सरकार’

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कई संस्थाएं अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही हैं और उनमें से कुछ पर राजनीतिक प्रभाव के जरिए कब्जा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के एक बड़े शहर में भाजपा के एक मंत्री द्वारा एक संस्था पर कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है।

उन्होंने भाजपा पर भूमाफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। उनके मुताबिक, जहां भी खाली जमीन या तालाब दिखाई देता है, वहां कब्जा करने की कोशिश की जाती है।

अखिलेश यादव ने अयोध्या का उल्लेख करते हुए भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या जैसी धार्मिक आस्था से जुड़ी भूमि पर भी जमीनों की खरीद-फरोख्त में बड़े पैमाने पर खेल हुआ है। उन्होंने दावा किया कि कुछ जमीनों के दाम कम समय में कई गुना बढ़ाकर बेचे गए। हालांकि इन आरोपों पर भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार है।

‘विदेशी धन पर रोक, देश का पैसा बाहर जाने पर क्या कार्रवाई?’

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले देश से बाहर गया काला धन वापस लाने और देश का पैसा लेकर भागने वालों के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया था।

अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें लोग बैंकों का पैसा लेकर देश से बाहर चले गए। उन्होंने सवाल किया कि सरकार ने ऐसे मामलों में क्या कार्रवाई की और देश का पैसा बाहर जाने से रोकने के लिए क्या प्रभावी कदम उठाए गए।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार विदेश से भारत में आने वाले धन पर नियंत्रण और पाबंदी की बात करती है तो उसे भारत से बाहर जाने वाले धन को लेकर भी स्पष्ट नीति बतानी चाहिए। उन्होंने भाजपा सरकार को उसके पुराने चुनावी नारों की याद दिलाते हुए कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि देश का पैसा लेकर विदेश भागने वालों के खिलाफ अब तक क्या कदम उठाए गए हैं।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में ‘पैसे वालों के अच्छे दिन’ आए हैं। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि कानूनी अथवा गैर-कानूनी तरीके से देश से बाहर जाने वाले धन पर प्रभावी रोक कब लगेगी।

‘लोकतंत्र में विपक्ष का काम सवाल पूछना’

सपा अध्यक्ष ने सरकार पर विपक्ष के सवालों से बचने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता अपने प्रतिनिधियों को चुनकर संसद में भेजती है और विपक्ष का प्रमुख दायित्व सरकार से सवाल पूछना तथा जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाना है।

अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार सवालों का जवाब देने से बच रही है। उन्होंने छात्रों और युवाओं से जुड़े आंदोलनों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दिल्ली में छात्रों और नौजवानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए, लाठीचार्ज किया गया और कई लोगों को चोटें आईं।

उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में छात्र अस्पताल में भर्ती हुए। प्रयागराज का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वहां भी बच्चों और युवाओं पर मुकदमे दर्ज किए गए। उनके अनुसार, कुछ ऐसे बच्चों के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज किए गए जो आंदोलन में शामिल नहीं थे।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की ओर से पहले यह आश्वासन दिया गया था कि आंदोलन में शामिल लोगों पर मुकदमे नहीं किए जाएंगे और किसी को परेशान नहीं किया जाएगा, लेकिन बाद में सरकार अपने वादे से पीछे हट गई। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी स्थिति में जनता और विपक्ष अपने सवालों के जवाब किससे मांगे।

परिसीमन विधेयक पर भी सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने परिसीमन विधेयक को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार परिसीमन विधेयक के माध्यम से निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव करना चाहती है, लेकिन उसे देश की वास्तविक सीमाओं और क्षेत्रफल को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि वर्ष 2014 में देश का क्षेत्रफल और सीमाएं क्या थीं और वर्तमान में स्थिति क्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को बदलने की बात कर रही है, लेकिन देश की सीमाओं की सुरक्षा और स्थिति पर स्पष्ट जवाब नहीं दे रही।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा एक गंभीर राष्ट्रीय विषय है और सरकार को इस पर देश के सामने पूरी जानकारी रखनी चाहिए।

ममता बनर्जी पर हमले को बताया दुखद

अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ कथित हमले की घटना पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने इसे बेहद दुखद और निंदनीय बताया।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हैं। यदि किसी सरकार की ओर से उनके खिलाफ हमला कराया जा रहा है तो यह गंभीर और निंदनीय विषय है। उन्होंने कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन किसी वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।

अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है और उन्हें पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

विपक्ष के तेवर से संसद में बढ़ सकती है राजनीतिक गर्मी

अखिलेश यादव के इन बयानों से साफ है कि समाजवादी पार्टी आगामी राजनीतिक मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर रुख अपनाए हुए है। एफसीआरए विधेयक, परिसीमन, छात्रों से जुड़े आंदोलन, देश से बाहर जाने वाले धन और संस्थाओं पर कथित नियंत्रण जैसे मुद्दों को लेकर सपा सरकार को घेरने की तैयारी में है।

दूसरी ओर, केंद्र सरकार और भाजपा की ओर से इन आरोपों पर क्या जवाब दिया जाता है, यह भी महत्वपूर्ण होगा। संसद में विधेयकों और नीतिगत फैसलों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बहस आने वाले दिनों में और तेज होने के आसार हैं।

अखिलेश यादव के बयानों से यह भी संकेत मिलता है कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश से जुड़े सवालों को भी संसद में प्रमुखता से उठाने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। परिसीमन का मुद्दा विशेष रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि भविष्य में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्गठन का असर राजनीतिक समीकरणों पर पड़ सकता है।

फिलहाल, एफसीआरए विधेयक और परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्ष की आपत्तियों ने राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है। आने वाले दिनों में संसद के भीतर और बाहर इन मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिल सकती है।

जयन्ती पर याद किये गये छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र
बस्ती। बस्ती जिले समाजवादी चिन्तक अपनों में छोटे लोहिया के रूप में लोकप्रिय पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र को उनकी जयन्ती पर याद किया गया। बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में उपाध्यक्ष जावेद पिण्डारी की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने उन्हें याद किया। मो. स्वाले, डा.आरडी. गोस्वामी, मुरली पाण्डेय, मु. सलीम, अजीत सिंह आदि ने कहा कि वे आखिरी सांस तक समाजवादी थे और उन्हें समाजवाद की चलती फिरती पाठशाला कहा जाता था।

राजनीति में उन्होने सदैव सादगी बनाये रखी और कार्यकर्ताओं को सर्वोच्च सम्मान दिया। युवा पीढी को उनके जीवन संघर्ष और राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरणा लेनी चाहिये। कहा कि आज जब देश में साम्प्रदायिक धु्रवीकरण हो रहा है ऐसे में हमें अपने गंगा जमुनी तहजीब को बचाये रखना होगा, यही जनेश्वर मिश्र जैसे महान नेता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।राजनीति

सपा नेता गुलाब सोनकर, राघवेन्द्र सिंह, जमील अहमद, संजय गौतम, रामशंकर निराला, अनीस गौतम, गीता भारती, कैलाश शर्मा, रजनीश पाठक, बुद्धिसागर बौद्ध, चन्द्रिका यादव, मो. उमर, रन बहादुर यादव, अरविन्द यादव, अभिषेक यादव, आदि ने जनेश्वर मिश्र को नमन् करते हुये कहा कि जनेश्वर मिश्र के प्रभाव से बडी संख्या में युंवा जुड़े और समाजवादी विचारधारा को देश भर में स्वीकारोक्ति मिली। वक्ताओं ने स्मृतियांे को साझा करते हुये कहा कि बस्ती से जनेश्वर मिश्र का विशेष लगाव था, वे जब आते तो सबसे मिलने की कोशिश करते। कहा कि कार्यकर्ताओं के लिये उनके मन में विशेष सम्मान था ।

भाजपा सरकार प्रदेश के लिए संकट, सत्ता परिवर्तन से ही होगा समाधान : अखिलेश यादव
लखनऊ।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश के लिए संकट बन चुकी है और सत्ता परिवर्तन के बाद ही प्रदेश की समस्याओं का समाधान संभव होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने छात्रों, युवाओं और बेटियों के साथ अन्याय किया है तथा आंदोलनों को दबाने के लिए पुलिस के माध्यम से बर्बर कार्रवाई कराई है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके मंत्रियों ने आंदोलनकारी छात्रों के साथ समझौता कर यह आश्वासन दिया था कि उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा और न ही उनका उत्पीड़न होगा। लेकिन अब छात्रों को प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे सरकार की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में यदि सरकार अपने वादों पर कायम नहीं रहती तो जनता का विश्वास कमजोर होता है।

फतेहपुर की घटना का उल्लेख करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि वहां विद्यालय के बच्चों ने केवल पीने के पानी और कक्षाओं में पंखे लगाने जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग की थी। जब उनकी मांग स्वीकार कर ली गई, तब बच्चों और उनके परिवारों को परेशान करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने घोषणा की कि समाजवादी पार्टी के विधायक प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों से मिलकर हर संभव सहायता प्रदान करेंगे तथा किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने देंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनाने का दावा करने वाली सरकार को पहले सरकारी विद्यालयों में बिजली, पानी, पंखे और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। उनका कहना था कि विकास के बड़े दावों के बीच शिक्षा व्यवस्था की आधारभूत जरूरतें अब भी पूरी नहीं हो सकी हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य में भ्रष्टाचार और भूमाफियाओं के बढ़ते प्रभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले के कई महत्वपूर्ण सरकारी तालाबों और सार्वजनिक भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भूमाफियाओं को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने प्रदेश में बने विभिन्न एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इनके निर्माण में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ है। उनका कहना था कि कई परियोजनाओं में निर्माण गुणवत्ता को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आईं और कुछ स्थानों पर सड़कें उद्घाटन के कुछ समय बाद ही क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने इसे सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता की कमी का उदाहरण बताया।

अखिलेश यादव ने अयोध्या से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े विषयों में भी पारदर्शिता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने दिल्ली में छात्रों और युवाओं पर हुई पुलिस कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलनों का दमन उचित नहीं है।

उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी नसीहत देते हुए कहा कि वे निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उनके अनुसार सरकारें बदलती रहती हैं, इसलिए अधिकारियों को किसी राजनीतिक दबाव में आकर कार्य नहीं करना चाहिए और कानून के अनुसार निष्पक्ष निर्णय लेने चाहिए।

पेपर लीक के मुद्दे पर सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि युवाओं का भविष्य लगातार प्रभावित हो रहा है और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं का विश्वास बहाल करने के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

एक प्रश्न के उत्तर में अखिलेश यादव ने कहा कि यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को 'यश भारती सम्मान' प्रदान किया जाता था और भविष्य में भी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की परंपरा जारी रखी जाएगी।

प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की समस्याओं का समाधान, पारदर्शी शासन, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, युवाओं को रोजगार और कानून का निष्पक्ष पालन सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी प्रदेश के लोगों के हितों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और जनहित के प्रश्नों पर संघर्ष जारी रखेगी।

सपा का पीडीए सम्मेलन संपन्न
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सिद्धार्थनगर ।

समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित सामाजिक एकता/ पीडीए सम्मेलन सपा जिला अध्यक्ष  लालजी यादव  की अध्यक्षता में आरके पैलेस में संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती  ने  पीडीए सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि  बाबा साहब ने अपने अंतिम समय में अपने समाज से कहा कि हमारे कारवां को आगे बढ़ा देना लेकिन इसे कभी कमजोर मत होने देना।

भाजपा ने 2024 के चुनाव में कहा कि सरकार बनाने के लिए 272 और संविधान बदलने के लिए 426 सांसद जिताने की बात करती थी परंतु लोकसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश का दलित समाज साइकिल को वोट देकर समाजवादी पार्टी के साथ चला गया और समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने का काम किया और भाजपा के संविधान बदलने के इरादों पर पानी फेर दिया समाजवादी पार्टी बाबा साहब और उनके विचारों को मानती है। उत्तर प्रदेश का दलित समाज बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के साथ जा रहा है आज हमें इस साजिश को समझना होगा और भाजपा से लड़ने के साथ-साथ  बसपा को भी समझना होगा और दलित वोट के विभाजन को हर हाल में रोकना होगा। बाबा साहब ने तमाम यातनाओं को सहते हुए बहुत बड़ी कुर्बानी देकर हमें यह संविधान दिया है संविधान में बाबा साहब की आत्मा बसती है आज इस संविधान को बदलने  की बात की जा रही है यह एक बड़ी लड़ाई है।

डुमरियागंज की विधायक सैयदा खातून ने कहा कि 2027 का चुनाव सरकार बनाने का नहीं बल्कि संविधान और आपके बच्चों के भविष्य को बचाने का चुनाव है अपने समाज और अपने बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए दलित समाज को आगे आना होगा।

इस दौरान पूर्व विधायक विजय पासवान पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह बेचई यादव आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन बहरैची प्रसाद भारती ने किया।

नगर निगम पार्षदों के धरने में विधायक अमिताभ बाजपेई हुए शामिल
कानपुर। दिनांक 01.08.2026 को नगर निगम जोन 1 कार्यालय में जनता की समस्याओं एवं विकास कार्यों में हो रही अनावश्यक देरी के विरोध में पक्ष-विपक्ष के सभी पार्षदों द्वारा आयोजित धरने में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई भी ने भी शामिल होकर अपना समर्थन दिया।

विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि जब जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों की बात भी अधिकारी नहीं सुनते, विकास कार्यों की फाइलें महीनों तक लंबित रहती हैं और आम नागरिकों को अपनी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, तब लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ उठाना आवश्यक हो जाता है।

उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को समयबद्ध तरीके से मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि जनता के सम्मान, उनके अधिकारों और क्षेत्र के विकास के लिए हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को किया बर्बाद: अखिलेश यादव
अजय यादव -लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है, जिससे छात्रों और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में 22 हजार से अधिक प्राथमिक विद्यालयों को विलय (मर्जर) और अन्य कारणों का हवाला देकर बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के मंदिरों की बदहाली के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि जहां से बच्चों की शिक्षा की शुरुआत होती है, भाजपा सरकार वहीं से व्यवस्था को कमजोर कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी स्कूलों में छात्रों को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। कई विद्यालयों के भवन जर्जर स्थिति में हैं, कहीं बिजली और पंखों की समस्या है तो कहीं बारिश के दौरान छतों से पानी टपकने की शिकायतें सामने आती रहती हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के एजेंडे में शिक्षा और रोजगार कभी प्राथमिकता नहीं रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है और छात्र-नौजवान अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

उन्होंने कहा कि देशभर के छात्र भाजपा की शिक्षा नीतियों से नाराज हैं और आने वाले समय में युवा इसका जवाब देंगे। अखिलेश यादव ने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने नए स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बनाने के बजाय पुराने संस्थानों को कमजोर किया है।

सपा अध्यक्ष ने रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार इसे तोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि विश्वविद्यालयों को नुकसान पहुंचाने वाले कभी समाज के हितैषी नहीं रहे। उन्होंने शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा और मजबूती की मांग की।

ये इस्तीफ़ा नहीं, इंक़लाब है! - अमिताभ
कानपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगभग एक माह से चल रहे छात्रों के धरने के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने खुशी जाहिर की है। अमिताभ बाजपेई ने कहा कि ये इस्तीफा नहीं इंकलाब है।

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इंद्रदेव की बरसती कृपा के साथ, फूलबाग में गांधी जी की प्रतिमा पर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने माल्यार्पण किया और मिठाई बाँटकर कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि तीन दिनों से पुलिस हमें यहाँ पहुँचने नहीं दे रही थी, लेकिन आज हमने पहुँचकर गांधी जी के दिखाए मार्ग पर युवाओं का खुलकर समर्थन किया। ज्ञातव्य है कि जंतर मंतर पर छात्रों के धरने समर्थन में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई परसों फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना देने के लिए घर से निकल ही रहे थे कि तभी कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने उन्हें हाऊस अरेस्ट कर लिया था। अमिताभ बाजपेई ने उसी समय भागने की कोशिश की लेकिन अंत में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने वहीं घर पर ही 24 घंटे का सत्याग्रह शुरू कर कल 24 घंटे बाद खत्म किया। इस दौरान बहुत से लोग उनके सत्याग्रह से जुड़े रहे। अमिताभ बाजपेई ने अपने इस प्रदर्शन में छात्र जीवन की झलक दिखाई जिसे कानपुर के लोगों द्वारा सराहा गया।

पेपर लीक पर सरकार को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक सदन में उठेगी आवाज : अखिलेश यादव
लखनऊ-अजय यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर पेपर लीक मामले को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है तथा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक समाजवादी पार्टी संसद और सड़क दोनों जगह इस मुद्दे को उठाती रहेगी।

मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि नीट परीक्षा दोबारा कराना इस बात का प्रमाण है कि परीक्षा प्रक्रिया में गंभीर खामियां थीं। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों और अभ्यर्थियों की मांगों को स्वीकार करना चाहिए तथा पेपर लीक से प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के दौरान पेपर लीक की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार और आरक्षण से वंचित करना चाहती है।

अखिलेश यादव ने हाल के छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल छात्रों और छात्राओं के साथ मारपीट की गई, लाठीचार्ज किया गया और उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान सादे कपड़ों में मौजूद लोगों द्वारा लाठी चलाने की खबरें सामने आई हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाने वाले लोग कौन थे। यदि इसकी निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठेंगे। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वालों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि सरकार का दायित्व जनता की बात सुनना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

गांधी प्रतिमा पर ताला, बारिश में भी सपा का प्रदर्शन
कानपुर। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में मंगलवार सुबह 11 बजे फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर देश में बढ़ती दमनकारी नीतियों, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज तथा कानपुर शहर की बदहाल व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रशासन ने कार्यक्रम से पहले ही गांधी प्रतिमा का गेट बंद कर उस पर ताला लगा दिया, जिससे कार्यकर्ताओं को धरना देने से रोकने का प्रयास किया गया।

इसके बावजूद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मूसलाधार बारिश में भीगते हुए मौके पर डटे रहे और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन जारी रखा। प्रदर्शन के उपरांत समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में एसीपी कोतवाली श्री अमित कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपकर मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के खिलाफ की जा रही कार्रवाई रोकने, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने, पेपर लीक के दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा कानपुर शहर की ज्वलंत जनसमस्याओं का तत्काल समाधान कराने की मांग की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि राजनीतिक विद्वेष के चलते रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को प्रशासनिक कार्रवाई के जरिए निशाना बनाया जा रहा है। वहीं नीट और यूजीसी जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे शिक्षाविद सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जबरन हटाया गया और प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि संसद मार्च कर रहे छात्र-छात्राओं पर भी लाठीचार्ज कर केंद्र सरकार ने लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया है। समाजवादी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है और छात्रों की आवाज को दबाने के हर प्रयास का विरोध जारी रखेगी।

हाजी फजल महमूद ने कहा कि कानपुर नगर की हालत भी बेहद चिंताजनक हो चुकी है। मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के नाम पर पूरे शहर की सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे बारिश में सड़कें दलदल में तब्दील हो गई हैं और लोग रोजाना दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। जाजमऊ स्थित केडीए मार्केट सहित कई बाजारों का व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। जलभराव, सीवर ओवरफ्लो, भीषण ट्रैफिक जाम, कूड़े के ढेर, मच्छरों का बढ़ता प्रकोप, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा, अघोषित बिजली कटौती, जर्जर बिजली के पोल तथा खुदाई के दौरान टूटी पेयजल पाइपलाइनें शहरवासियों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कानपुर की जनता टैक्स देने के बावजूद नारकीय जीवन जीने को मजबूर है।

बूथ मजबूत करो और पीडीए की सरकार बनाओ: कानपुर में सपा कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक
कानपुर। आज नवीन मार्केट स्थित समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यालय पर एक जरूरी बैठक हुई। इस बैठक में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, छावनी विधानसभा कमेटी और सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने की और संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव 'मिंटू' ने किया।

बैठक में महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि अगर पार्टी को मजबूत करना है, तो हम सबको अपने-अपने बूथ पर डटकर काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने बूथ की कमियों को देखें और उन्हें तुरंत ठीक करें। उन्होंने वोटर लिस्ट को लेकर कहा कि नए लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाएं। इसके साथ ही, जिन लोगों के नाम दो-दो जगह हैं या जो फर्जी नाम हैं, उन्हें लिस्ट से हटवाने का काम करें ताकि चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो सके।

हाजी फजल महमूद ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 2027 के चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए अपनी पूरी ताकत लगा दीजिए। अगर हर कार्यकर्ता रोज अपने बूथ पर 2 से 3 घंटे भी दे देगा, तो आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार पक्का बनेगी। उन्होंने सभी साथियों से कहा कि वे अपने-अपने इलाकों में जाएं और पीडीए की बैठकें करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पदयात्राएं निकालने और जनसभाएं करने को कहा, ताकि पीडीए का संदेश घर-घर तक पहुँच सके।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती 5 अगस्त कोः मण्डलीय बैठक में बनी भागीदारी की रणनीति.
बस्ती।  बस्ती जिले के समाजवादी पार्टी द्वारा आगामी 5 अगस्त को लखनऊ में होने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दिया हैं। इसी लक्ष्य को लेकर मंगलवार को समाजवादी  पार्टी कार्यालय पर मण्डलीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तैयार की। बलिया से सपा सांसद और प्रदेश संयोजक सनातन पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने का आग्रह किया।

बैठक में बस्ती से अधिक से   अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, आवागमन की व्यवस्था, संगठनात्मक तैयारियों और जिम्मेदारियों के बंटवारे पर विस्तार से चर्चा के साथ निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुये  जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र की जयंती पर संगठन की ताकत दिखेगी और बस्ती से बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी।  पार्टी कार्यालय पहुंचने पर सांसद सनातन पाण्डेय का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।अपने सम्बोधन में सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि  स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ थे। उनकी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि समाजवादी आंदोलन की ताकत दिखाने का अवसर भी होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अयोध्या के कथित चंदा और चढ़ावा अनियमितता मामले समेत कई मुद्दों पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

पत्रकारों से बातचीत में सनातन पाण्डेय ने अयोध्या के कथित राम मंदिर चंदा और चढ़ावा अनियमितता मामले को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा- पूरे मामले में सिर्फ लीपापोती की जा रही है। जब प्रदेश और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है तो करोड़ों रुपये की कथित अनियमितता की निष्पक्ष जांच अब तक क्यों नहीं हुई? उन्होंने दावा किया कि इस मामले में कार्रवाई तब शुरू हुई, जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे सार्वजनिक रूप से उठाया।

सपा सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि अगर एसआईटी  जांच में अनियमितता सामने आई है तो कार्रवाई केवल कर्मचारियों, सफाईकर्मियों और ड्राइवरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा- मामले में जिम्मेदार   पदाधिकारियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। चंपत राय को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए था। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भी इस मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।

पत्रकारों से बातचीत में सांसद सनातन पाण्डेय ने आरोप लगाया कि प्रदेश में ब्राह्मण समाज खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कानपुर के खुशी दुबे प्रकरण और विजय मिश्रा के परिवार का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीतिक विरोधियों के परिवारों को भी निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा- कानून अपना काम करे, लेकिन निर्दोष लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।सर्किट हाउस पर आयोजित  प्रेस वार्ता और सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्य रूप से विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, सिद्धार्थनगर के पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष लालजी यादव, दयाशंकर मिश्र, प्रवीण पाठक, कोदई यादव, पूर्व मंत्री मोनू दूबे, अनीता द्विवेदी, प्रिया पाठक आदि शामिल रहे। पार्टी नेताओं  ने जनेश्वर मिश्र की जयंती  में भागीदारी पर महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

संचालन मणिन्द्र मिश्र ने किया।बैठक में मुख्य रूप से सौरभ मिश्रा ‘सन्नी’, वृजेश मिश्र, महेश तिवारी, सत्येन्द्र पाण्डेय, शैलेन्द्र दूबे, अरविन्द सोनकर, भोला पाण्डेय, अरविन्द दूबे, आनन्द उपाध्याय, गोपेश्वर चौबे, कमलेश दूबे, राकेश दूबे, चन्द्र प्रकाश चौधरी, श्याम नरायन शुक्ला ‘कक्कू’,  रामदास पाण्डेय, दिवाकर त्रिपाठी, हरीश पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय, मुन्ना मिश्रा,

बघऊ पाण्डेय, विजय विक्रम आर्य, रजनीश यादव, हरीश गौतम, रौनक उपाध्याय, बलवन्त उपाध्याय, सियाराम शुक्ल, राकेश मिश्र, गगन पाण्डेय, मनीष पाण्डेय, सुमन्त पाण्डेय, गुड्डू पाण्डेय, रवि दूबे, कमलेश दूबे,

जय प्रकाश पाण्डेय, पंकज मिश्र, सुनील पाण्डेय, आलोक पाण्डेय, अतुल पाण्डेय, बंटी दूबे, रजनीश पाठक, कैलाशनाथ शुक्ल, विमल पाण्डेय, चंदन पाण्डेय, राजू पाण्डेय, आदित्य द्विवेदी, अंशू, शुभम पाठक, अनिल दूबे, लक्ष्मण पाण्डेय, लालधर पाण्डेय के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

दसिया एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर बस्ती में सियासी घमासान, विरोध प्रदर्शन के बीच छावनी बना इलाका; बैरिकेडिंग पर भड़के सांसद और विधायक
बस्ती। बस्ती जिले के दसिया गांव में निर्माणाधीन एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के बीच माहौल पूरी तरह राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र बन गया।

स्थानीय ग्रामीणों, किसानों और विभिन्न किसान संगठनों द्वारा प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने पहले से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी। पूरे क्षेत्र में जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी गई, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया।प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए एक दिन पहले ही तैयारियां पूरी कर ली थीं।

पूर्व में लागू धारा 144 के स्थान पर प्रभावी धारा 163 बीएनएसएस लागू कर दी गई थी। सोमवार को ही प्रशासनिक अधिकारियों और कई थानों की पुलिस ने क्षेत्र में पैदल मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी।

मंगलवार को विरोध प्रदर्शन में स्थानीय ग्रामीणों के साथ कई किसान संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के बस्ती सांसद राम प्रसाद चौधरी तथा रुधौली विधायक राजेन्द्र चौधरी भी प्रदर्शन स्थल की ओर रवाना हुए, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें दसिया मोड़ पर बैरिकेडिंग लगाकर आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद दोनों नेताओं ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध जताया।

सांसद राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनने और उनके बीच जाने से जनप्रतिनिधियों को रोकना लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत है। उन्होंने कहा कि “जनता का हित हमारे लिए सर्वोपरि है।

औद्योगिकीकरण और विकास के नाम पर भोली-भाली जनता का शोषण तथा उनके अधिकारों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती।” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन जनप्रतिनिधियों की आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है।

सांसद ने वरिष्ठ अधिकारियों को मांगपत्र और ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि किसी भी परियोजना में स्थानीय किसानों की सहमति, पर्यावरण संरक्षण और आम जनता के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा पूरे विवाद का निष्पक्ष और न्यायसंगत समाधान निकाला जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो इस मुद्दे को संसद में भी उठाया जाएगा।

उन्होंने इसके विरोध में उप जिलाधिकारी भानपुर शत्रुघ्न पाठक को ज्ञापन देकर धरने को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त करवाया|वहीं रुधौली विधायक राजेन्द्र चौधरी ने भी प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एथेनॉल फैक्ट्री से किसानों और क्षेत्रवासियों को नुकसान होने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि यह मुद्दा विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा। विधायक ने यह भी बयान दिया कि यदि भविष्य में उनकी सरकार बनी तो इस फैक्ट्री को बंद कराने का प्रयास किया जाएगा।

विरोध कर रहे ग्रामीणों और किसानों का कहना है कि जब जमीन अधिग्रहित की गई थी तब उन्हें बताया गया था कि यहां सरिया फैक्ट्री स्थापित होगी। बाद में बियर फैक्ट्री की बात सामने आई और अब एथेनॉल फैक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस परियोजना से भूजल और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र का पानी प्रदूषित होने की आशंका है। उनका कहना है कि यदि ऐसा हुआ तो पानी न तो पीने योग्य रहेगा और न ही खेती या अन्य उपयोग के लायक। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने सरकार पर भी आरोप लगाए और परियोजना को लेकर नाराजगी व्यक्त की।

दूसरी ओर फैक्ट्री प्रबंधन ने सभी आरोपों को खारिज किया है। प्रबंधन का कहना है कि भूमि अधिग्रहण के समय से ही परियोजना को डिस्टिलरी परियोजना बताया गया था और इस तथ्य को कभी छिपाया नहीं गया। उनका कहना है कि डिस्टिलरी शब्द से स्पष्ट है कि वहां एथेनॉल अथवा संबंधित उत्पादों का निर्माण किया जा सकता है। प्रबंधन के अनुसार फैक्ट्री का निर्माण सभी पर्यावरणीय मानकों और ग्रीन प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है तथा प्रदूषण फैलने की आशंका निराधार है। उनका यह भी कहना है कि जब परियोजना लगभग पूरी हो चुकी है तब इस प्रकार का विरोध उचित नहीं है।