गौरीगंज - Swatantra Prabhat

बेसिक शिक्षा विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम
अमेठी।  उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम पोषण योजना के अंतर्गत बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन  जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर (डीपीआरसी) गौरीगंज में किया गया।

इस अवसर पर लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जनपद स्तर पर सजीव प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम में विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू सहित बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, रसोइयां एवं बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सभी ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना और प्रदेश सरकार द्वारा रसोइयों के कल्याण हेतु की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं की सराहना की। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के प्रसारण के उपरांत विधायक गौरीगंज एवं जिलाधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने जनपद की 12 रसोइयों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड, बढ़े हुए मानदेय की राशि का चेक तथा साड़ी वितरित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विद्यालयों में कार्यरत रसोइयां बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उनके योगदान को सम्मान देने और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि मानदेय में वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा तथा सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाएं रसोइयों और उनके परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होंगी। जिलाधिकारी संजय चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत रसोइयां विद्यालय व्यवस्था का अभिन्न अंग हैं।

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा रसोइयों के हित में लिए गए निर्णय उनके प्रति सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। जिलाधिकारी ने सभी रसोइयों को बधाई देते हुए कहा कि जनपद प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा रसोइयों का मानदेय 2000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। इसके साथ ही उन्हें 5 लाख तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कार्य के दौरान किसी दुर्घटना अथवा अप्रिय घटना की स्थिति में दो लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा का प्रावधान भी किया गया है। इसके अतिरिक्त रसोइयों को ड्रेस हेतु पूर्व में दिए जाने वाले 500 रुपये की राशि को बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि इन योजनाओं का लाभ जनपद अमेठी में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित 1651 विद्यालयों में कार्यरत कुल 3891 रसोइयों को प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की इन जनकल्याणकारी पहलों से रसोइयों का मनोबल बढ़ेगा तथा वे और अधिक समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर अभिनीत कुमार सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में रसोइयां उपस्थित रहीं।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर दिए गए कड़े निर्देश
अमेठी। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक की शुरुआत गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा से हुई। इस दौरान अधिशासी अधिकारियों ने बताया कि गौरीगंज एवं जायस नगर पालिका क्षेत्रों में टैक्सी स्टैंड और पार्किंग के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है।

इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चयनित स्थलों पर पेयजल, शौचालय तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए टैक्सी स्टैंड का सुव्यवस्थित संचालन कराया जाए, जिससे यात्रियों एवं वाहन चालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। राजामऊ नहर की पटरी की मरम्मत के संबंध में जिलाधिकारी ने सिंचाई खंड-41 के अधिशासी अभियंता को आवश्यक निर्देश देते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। वहीं गौरीगंज बस स्टेशन निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान एआरएम रोडवेज के बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने एआरएम का एक दिन का वेतन रोकने तथा उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में कमरौली रेलवे क्रॉसिंग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में रेलवे क्रॉसिंग के चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगदीशपुर एवं इन्हौना क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को संबंधित उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। यातायात निरीक्षक द्वारा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग की बढ़ती घटनाओं की जानकारी दिए जाने पर जिलाधिकारी ने अगले 15 दिनों तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले लोगों के विरुद्ध अधिकतम चालान और जुर्माने की कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। बैठक में जनपद के चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स, सड़क सुधार कार्यों तथा यातायात नियमों के अनुपालन की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर, रोड मार्किंग और सड़क मरम्मत के कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराए जाएं। साथ ही जहां कार्य पूर्ण हो चुके हैं, वहां भौतिक सत्यापन भी सुनिश्चित किया जाए। स्कूली वाहनों और सार्वजनिक परिवहन वाहनों की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल वाहनों एवं बसों की नियमित जांच की जाए तथा उनके फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाए।

साथ ही 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों पर विशेष निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिलाधिकारी ने ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने तथा सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी चालान अभियान चलाया जाए। बैठक में सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई कर दृश्यता बढ़ाने, टोल प्लाजा पर कांटा, क्रेन, गैस कटर एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, संकेतक बोर्ड एवं चेतावनी संकेतों को दुरुस्त रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। इसलिए चालान एवं जुर्माने की कार्रवाई के साथ-साथ व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाए जाएं, जिससे आमजन यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित हों। उन्होंने सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए जा रहे अवैध अतिक्रमण पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे अतिक्रमण दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए तथा चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी पन्नालाल, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड रमेश चंद्र, एआरटीओ, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा होमगार्ड भर्ती परीक्षा के डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन व शारीरिक मानक परीक्षण की चल रही प्रकिया का किया गया निरीक्षण
अमेठी पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन व शारीरिक मानक परीक्षण की चल रही प्रकिया का निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक  ने अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शैचालय़, सीसीटीवी निगरानी आदि अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया ।

ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारी गण को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DVPST) प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये । इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक लाइन्स श्वेताभ भास्कर व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

डेढ़ दशक बाद भी शुकुल बाजार से जिला मुख्यालय के लिए नहीं है सरकारी परिवहन सेवा
अमेठी। वर्ष 2010 में अमेठी को जिला घोषित किए जाने के बाद जहां जिले के विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए थे, वहीं आज वर्ष 2026 में भी विकासखंड शुकुल बाजार क्षेत्र के लोगों को सरकारी परिवहन सुविधा के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। डेढ़ दशक बीत जाने के बावजूद शुकुल बाजार कस्बा से जिला मुख्यालय गौरीगंज तक जाने के लिएकोई भी सरकारी बस सेवा संचालित नहीं है। ।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि जिला मुख्यालय गौरीगंज में प्रतिदिन हजारों लोगों का विभिन्न कार्यों के लिए आना-जाना लगा रहता है। कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विकास भवन समेत तमाम महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय वहीं स्थित हैं, जहां लोगों को अपने राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए नियमित रूप से जाना पड़ता है। इसके बावजूद शुकुल बाजार से गौरीगंज तक सीधी सरकारी परिवहन सेवा उपलब्ध न होना क्षेत्र की उपेक्षा को दर्शाता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि राजधानी लखनऊ के लिए कई सरकारी बस सेवाएं संचालित होती हैं, लेकिन जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लोगों को निजी वाहनों या कई बार वाहन बदलकर सफर तय करना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों, छात्रों और गरीब तबके के लोगों को उठानी पड़ती है।इतना ही नहीं, पूर्व जनपद मुख्यालय सुल्तानपुर के लिए भी शुकुल बाजार से कोई सीधी सरकारी परिवहन सेवा उपलब्ध नहीं है। जबकि आज भी बड़ी संख्या में लोगों के दीवानी एवं फौजदारी मुकदमे सुल्तानपुर न्यायालय में संचालित हैं, जिसके चलते प्रतिदिन लोगों का वहां आना-जाना बना रहता है। परिवहन सुविधा के अभाव में वादकारियों और ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

क्षेत्रवासियों ने यह भी मांग उठाई कि शुकुल बाजार कस्बे में अब तक बस अड्डा तक नहीं बन सका है, जो क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं में शामिल है। लोगों का कहना है कि यदि बस अड्डे का निर्माण हो और गौरीगंज व सुल्तानपुर के लिए नियमित सरकारी बस सेवा शुरू की जाए तो क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिल सकती है। क्षेत्रीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन तथा परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों से शुकुल बाजार से अमेठी जिला मुख्यालय गौरीगंज एवं सुल्तानपुर के लिए शीघ्र सरकारी परिवहन सेवा संचालित कराए जाने की मांग की है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ, जनपद भर में हुए सामूहिक योग कार्यक्रम
अमेठी। बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद अमेठी में सोमवार को मुख्यालय सहित सभी तहसीलों, विकास खंडों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, स्टेडियम अमेठी, वृद्धाश्रम पार्क गौरीगंज, टीकर माफी आश्रम तथा अन्य प्रमुख स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 15 जून से 21 जून तक चलने वाले योग सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन ने सहभागिता कर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग)” निर्धारित की गई है। इस थीम का मुख्य उद्देश्य बढ़ती आयु में लोगों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना, सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है। योग के नियमित अभ्यास से व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक रूप से भी संतुलित और सकारात्मक बना रहता है। मुख्यालय स्तर पर जवाहर नवोदय विद्यालय, गौरीगंज में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी वीर भानु सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात योगा मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र कुमार वर्मा एवं प्रेम सुधा सिंह द्वारा आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगा मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाने की एक संपूर्ण पद्धति है। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा व्यक्ति स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीने में सक्षम बनता है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग की उपयोगिता और भी बढ़ गई है। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर न केवल वर्तमान को स्वस्थ बनाया जा सकता है, बल्कि वृद्धावस्था को भी अधिक सक्रिय, ऊर्जावान एवं सम्मानजनक बनाया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रतिदिन योग करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी, जिला पंचायती राज अधिकारी मनोज कुमार त्यागी, क्षेत्रीय वन अधिकारी रणवीर मिश्रा, आयुर्वेद विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. अनुपम श्रीवास्तव, होम्योपैथी विभाग के डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, आयुष विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक माधवेन्द्र प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं योग साधक उपस्थित रहे। जनपद के सभी तहसील एवं विकास खंड मुख्यालयों पर भी योग सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां लोगों को योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई। आयोजकों ने बताया कि 21 जून तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, योग शिविर एवं सामूहिक योगाभ्यास आयोजित किए जाएंगे। योग सप्ताह के प्रथम दिन आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से जनपदवासियों को योग को दैनिक जीवन में अपनाने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया। योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।