रामलाल - Swatantra Prabhat

नव भारतीय किसान संगठन के तत्वावधान में परसऊं गांव में भव्य भंडारे का आयोजन, सैकड़ों किसानों ने लिया प्रसाद
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

परसऊं-लखनऊ

नव भारतीय किसान संगठन की ओर से परसऊं गांव स्थित ब्रह्मा देवस्थान नहर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन किसान हितों एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसानों, ग्रामीणों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भंडारे का आयोजन रामलाल एवं नव भारतीय किसान संगठन के जिला अध्यक्ष राजू के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला  विशेष रूप से उपस्थित रहे । उनके साथ संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी संदीप शुक्ला एवं तहसील अध्यक्ष छोटेलाल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि नव भारतीय किसान संगठन हमेशा किसानों के अधिकारों, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा करना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की तथा उनके समाधान के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। वक्ताओं ने किसानों की एकता, सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने पर बल दिया। भंडारे में उपस्थित सैकड़ों किसानों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन स्थल पर धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं किसानों का आभार व्यक्त किया गया।

जय जवान, जय किसान के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 1.550 किलोग्राम अफीम, 7 लाख रुपये नकद और बोलेरो के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
चौपारण हजारीबाग झारखंड:-

हजारीबाग पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए चौपारण थाना क्षेत्र में छापेमारी कर लगभग 1.550 किलोग्राम अफीम, 7 लाख रुपये नकद, एक बोलेरो वाहन और एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

चौपारण थाना क्षेत्र में हुई इस बड़ी कार्रवाई में थाना प्रभारी पंकज कुमार की भूमिका भी अहम रही। चौपारण थाना पुलिस की तत्परता, सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के कारण ही पुलिस को इतनी बड़ी सफलता मिली। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बरही की ओर से कुछ अफीम तस्कर चौपारण क्षेत्र में अफीम की खरीद-बिक्री करने आने वाले हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने चौपारण थाना क्षेत्र के चतरा मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान बरही की ओर से आ रही एक सफेद बोलेरो को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वाहन चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में सवार दो लोगों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान बोलेरो की सीट के नीचे से 7 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्तियों ने बताया कि वे अफीम खरीदने के लिए चौपारण थाना क्षेत्र के अहरी गांव जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अहरी गांव में छापेमारी की, जहां राहुल कुमार खरवार के घर से अलग-अलग प्लास्टिक पैकेटों में रखी 1.550 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। मौके से राहुल कुमार खरवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि कथित आपूर्तिकर्ता अरविंद कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के जोधपुर निवासी पुना राम, राजस्थान के बलोत्रा निवासी रामलाल तथा चौपारण के अहरी निवासी राहुल कुमार खेरवार के रूप में की है। तीनों के खिलाफ चौपारण थाना कांड संख्या 157/26 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में पुलिस ने 1.550 किलोग्राम अफीम, 7 लाख रुपये नकद, एक सफेद बोलेरो, एक अपाची मोटरसाइकिल तथा दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने छापेमारी दल की तत्परता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई के लिए पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) अरमानुल हक के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। दल में चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुबेंद्र राम, पुलिस अवर निरीक्षक श्रवण कुमार पासवान, बादल कुमार महतो तथा चौपारण थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

चकबंदी अधिकारियों की मनमानी, दलित परिवार के आशियाने को ही वृक्षारोपण के लिए किया चयनित
बस्ती। बस्ती जिले के कलवारी मुस्तहकम क्षेत्र में चकबंदी विभाग के एक आदेश को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। आरोप है कि वर्षों से पट्टे की जमीन पर मकान बनाकर रह रहे और उसी भूमि पर खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले एक दलित परिवार की आजीविका पर प्रशासनिक निर्णय के कारण गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दलित जुग्गीलाल और रामलाल पुत्रगण विश्राम का परिवार लगभग 50 वर्षों से गाटा संख्या 33 की भूमि पर निवास कर रहा है। बताया जाता है कि यह भूमि विश्राम को सरकार की ओर से 99 सालों के लिये पट्टे पर मिली थी, जिस पर उन्होंने स्थायी आवास बनाया और खेती-बाड़ी के माध्यम से अपने परिवार का जीवनयापन करते रहे।

आरोप है कि समय के साथ कुछ लोगों की नजर इस जमीन पर पड़ गई और चकबंदी प्रक्रिया के दौरान कथित रूप से प्रभाव का इस्तेमाल कर इस भूमि पर अपना चक बैठवाने का प्रयास किया गया।

जब जुग्गीलाल और रामलाल को इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने विभिन्न स्तरों पर आपत्ति दर्ज कराई और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाए, और उनके पक्ष में निर्णय भी आया |

आरोप है कि विवादित स्थिति बनने के बाद भी मामले का निष्पक्ष समाधान नहीं निकाला गया। इसके बजाय उपचकबंदी अधिकारी की संस्तुति पर चकबंदी अधिकारी हर्रैया द्वारा गाटा संख्या 33, रकबा 0.524 हेक्टेयर को वृक्षारोपण के लिए रिजर्व करने का आदेश पारित कर दिया गया।

इस निर्णय के बाद प्रभावित परिवार के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। परिवार का दावा है कि जिस जमीन पर उनका मकान और आजीविका दोनों निर्भर हैं, उसी को वृक्षारोपण हेतु आरक्षित कर दिए जाने से उनके सामने भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि आदेश पर अमल हुआ तो परिवार के पास जीवनयापन का कोई साधन नहीं बचेगा।

मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर यह भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि गांव में अन्य ग्राम सभा भूमि उपलब्ध होने के बावजूद इसी पट्टे की भूमि को वृक्षारोपण के लिए क्यों चुना गया।

वहीं आरोप है कि कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव और व्यक्तिगत रंजिश के चलते चकबंदी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दबाव में लेकर इस भूमि को वृक्षारोपण के लिये चयनित करवाया गया है।

एक तरफ सरकार लोगों को छत मुहैया करवा रही है वहीं एक दलित परिवार के आशियाने को उजाड़ने की तैयारी चकबंदी विभाग ने कर की है।

लोगों का कहना है कि यदि वास्तव में भूमि पर दशकों से परिवार निवास कर रहा है और उसका जीवनयापन उसी पर निर्भर है, तो ऐसे मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए निर्णय लिया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि विवादित आदेश की समीक्षा कर प्रभावित परिवार को राहत प्रदान की जाए तथा पूरे प्रकरण में चकबंदी प्रक्रिया की जांच कराई जाए।

अब यह मामला स्थानीय स्तर से निकलकर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनने लगा है। यदि आरोपों में सच्चाई पाई जाती है तो यह सवाल खड़ा होगा कि आखिर सरकारी पट्टे पर वर्षों से जीवन गुजार रहे परिवार के अधिकारों की रक्षा कौन करेगा और चकबंदी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किसकी है।