बस्ती समाचार। - Swatantra Prabhat

जनचौपाल में डीआईजी संजीव त्यागी ने सुनी जनता की आवाज, सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने पर दिया जोर
बस्ती। पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिमरन लॉज में कम्यूनिटी पुलिसिंग के संबंध में जनचौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, महिलाओं, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं डीआईजी के समक्ष रखीं।

जनचौपाल के दौरान डीआईजी संजीव त्यागी ने उपस्थित लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी बातों को गंभीरता से सुना तथा आश्वस्त किया कि पुलिस विभाग जनता की सुरक्षा, सुविधा और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग का मुख्य उद्देश्य पुलिस और समाज के बीच मजबूत संबंध स्थापित करना है, जिससे अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में आमजन की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि नागरिक किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अपराध अथवा सामाजिक समस्या की जानकारी समय रहते पुलिस को उपलब्ध कराएं तो उस पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सकती है।

जनचौपाल के दौरान साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, नशा उन्मूलन, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग तथा सामुदायिक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीआईजी ने लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और साइबर अपराध के नए तरीकों से सावधान रहने की सलाह दी। साथ ही महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी दी गई।

डीआईजी संजीव त्यागी ने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि समाज और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से ही सुरक्षित एवं अपराधमुक्त वातावरण का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम के दौरान डीआईजी ने संबंधित सीपीयू प्रभारी को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर आमजन, वृद्धजनों एवं दिव्यांग व्यक्तियों से संवाद स्थापित करें और उनकी समस्याओं का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील निस्तारण सुनिश्चित करें। इसके साथ ही महिला सुरक्षा एवं बाल संरक्षण से संबंधित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, मिशन शक्ति अभियान एवं बहू-बेटी सम्मेलन कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग देने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े स्वच्छ छवि वाले गैर सरकारी संगठनों के कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी संवेदनशील प्रकरण की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए तथा समयबद्ध, पारदर्शी और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी।

जनचौपाल कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पुलिस द्वारा किए जा रहे जनसंपर्क एवं जागरूकता प्रयासों की सराहना करते हुए सामुदायिक पुलिसिंग को समाज के हित में महत्वपूर्ण पहल बताया।

2027 में बस्ती में होगी बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा, पैदल संकल्प यात्रा हुई सफल - गोविंद दास
बस्ती। बस्ती जिले के पैदल धाम के संस्थापक गोविंद दास ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि गुरु वशिष्ठ की धरती बस्ती में वर्ष 2027 में परमपूज्य बागेश्वर धाम सरकार की भव्य एवं दिव्य कथा का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इस संकल्प को पूरा करने के लिए उन्होंने बस्ती से बागेश्वर धाम तक 36 दिनों में लगभग 600 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी की, जिसका उद्देश्य बस्ती में सनातन का महाकुंभ आयोजित कर समाज को एकजुट करना था।

गोविंद दास ने कहा कि उनकी यह पदयात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं थी, बल्कि इसका उद्देश्य समाज में बिखरे सनातन समाज को एक सूत्र में पिरोना, गौमाता के संरक्षण का संदेश देना और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए जनजागरण करना था। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम सरकार तक अपनी भावनाएं और संकल्प पहुंचाया।

प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम पहुंचने पर उनकी मुलाकात परमपूज्य महाराज जी से हुई, जहां उन्होंने बस्ती में कथा आयोजन का प्रस्ताव रखा। गोविंद दास के अनुसार, महाराज जी ने उनकी पूरी बात गंभीरता से सुनी और आश्वासन ही नहीं बल्कि वचन दिया कि वर्ष 2027 में मार्च-अप्रैल के दौरान बस्ती में कथा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए परमपूज्य राजू दास महाराज का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनकी बात को महाराज जी के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान कई कठिनाइयों और व्यवधानों का सामना करना पड़ा। कुछ असामाजिक तत्वों ने यात्रा में बाधा डालने का प्रयास किया और इसी दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए अपना संकल्प नहीं छोड़ा और यात्रा को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

गोविंद दास ने बस्ती जनपद के सभी सनातन धर्मावलंबियों से आह्वान किया कि वे वर्ष 2027 में प्रस्तावित कथा आयोजन के लिए अभी से तन, मन और धन से तैयार हो जाएं। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए शीघ्र ही एक समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें समाज के बुद्धिजीवी एवं प्रबुद्ध लोगों को शामिल कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। समय-समय पर प्रेस वार्ता के माध्यम से आयोजन की तैयारियों और रूपरेखा की जानकारी साझा की जाएगी।

अंत में उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम और ऋषि-मुनियों ने अपने तप एवं संकल्प के मार्ग में अनेक कठिनाइयों का सामना किया, उसी प्रकार वे भी भगवान का नाम लेकर आगे बढ़ते रहेंगे और अपने संकल्प को पूर्ण करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।