अंतरराज्यीय गिरोह - Swatantra Prabhat

फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाणपत्र से एमबीबीएस में दाखिले का खेल, बहराइच से वांछित आरोपी गिरफ्तार
भदोही। स्वतंत्र प्रभात। फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित कोटे से चिकित्सा स्नातक (एमबीबीएस) में दाखिला कराने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह के एक वांछित आरोपी को भदोही पुलिस ने बहराइच से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराकर पैसे के बदले मेडिकल कॉलेजों में दाखिला और सरकारी नौकरियों में चयन कराने वाले गिरोह से जुड़ा है।

पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर 2025 को ज्ञानपुर थाने में शाहिद अली निवासी गोरी खमरिया, औराई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में राजकीय एवं स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित एवं उपआश्रित श्रेणी के अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रमाणपत्रों के संदिग्ध और कूटरचित होने की जानकारी दी गई थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने गिरोह के सदस्य शुभम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद फर्जी प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के परिजनों से पूछताछ में गिरोह के कथित सरगना संजय दुबे का नाम सामने आया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट टीम ने सूचना और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने ज्ञानपुर थाने में दर्ज मुकदमे से संबंधित वांछित आरोपी दिनेश कुमार वर्मा पुत्र मुन्नू राम वर्मा, निवासी नौतला, थाना रामगांव, बहराइच को नंदा इंस्टीट्यूट गेस्ट हाउस, ग्राम सोहरवा से गिरफ्तार किया।

फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी और दाखिले का आरोप

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाणपत्र तैयार कराकर अभ्यर्थियों को एमबीबीएस में चयनित कराने का काम करता था। इन प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल विभिन्न सरकारी नौकरियों में भर्ती कराने के लिए भी किया जाता था।

पुलिस के अनुसार, इससे पहले फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाणपत्र के जरिए वर्ष 2023 की पुलिस सीधी भर्ती में भी एक अभ्यर्थी का चयन कराया गया था। इस मामले में भदोही पुलिस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों, फर्जी प्रमाणपत्र तैयार करने के स्रोत और इसके माध्यम से लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों की भूमिका की जांच कर रही है।

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश
कानपुर। थाना शिवराजपुर पुलिस एवं साइबर क्राइम सेल, कमिश्नरेट कानपुर नगर की संयुक्त कार्रवाई में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को भयभीत कर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सफल अनावरण करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरोह के सदस्य स्वयं को पुलिस, सीबीआई एवं अन्य सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताकर फर्जी मामलों में गिरफ्तारी का भय दिखाते थे तथा पीड़ितों से धनराशि ठगते थे। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम को पी2पी ट्रेडिंग के माध्यम से यूएसडीटी (क्रिप्टोकरेंसी) में परिवर्तित किया जाता था। एनसीआरपी एवं प्रतिबिंब पोर्टल के अनुसार गिरोह पिछले लगभग 03 वर्षों से सक्रिय था तथा देशभर में लगभग 2,500 लोगों से 15 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी कर चुका है। ठगी की धनराशि के लेनदेन हेतु 450 से अधिक फर्जी एवं किराए के बैंक खातों का उपयोग किया गया।

अभियुक्तों के कब्जे से 05 मोबाइल फोन, 01 टैबलेट, 10 बैंक पासबुक, 02 चेकबुक एवं 12 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरोह के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तराखंड एवं मध्य प्रदेश में भी शिकायतें दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त: अशरफ खान, सूरज कुमार, राजन कटियार, राजदीप, भीमरतन कुमार एवं कमल हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 308(2), 318(4) एवं आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को ₹25,000 के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।