गोरखपुर न्यूज़# सेंधमारी कर लाखो के गहने उड़ाए # चोरों आतंक - Swatantra Prabhat

गोरखपुर ग़ोला में रात के अंधेरे में सेंधमारी, लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर
रिपोर्टर/बृजनाथ तिवारी (ग़ोला  तहसील)

ग़ोला : गोरखपुर) बड़हलगंज थाना क्षेत्र के टांडा गांव में शुक्रवार की रात हुई बड़ी चोरी की वारदात ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। अज्ञात चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।

जानकारी के अनुसार टांडा गांव निवासी हरेश तिवारी के घर शुक्रवार देर रात अज्ञात चोर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। चोरों ने घर में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर करीब 50 हजार रुपये नकद, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन, चांदी के आभूषण, पायल, बिछिया समेत लाखों रुपये मूल्य का सामान समेट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर आराम से फरार हो गए और परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी।

शनिवार सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो घर के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था, अलमारी और बक्सों के ताले टूटे हुए थे तथा कीमती सामान गायब था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पीड़ित परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना देने के साथ ही थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। इसके बावजूद पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था प्रभावी नहीं दिखाई दे रही है। लोगों का आरोप है कि यदि रात में नियमित गश्त होती तो चोरों के हौसले इतने बुलंद नहीं होते। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
उधर पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से मिले तथ्यों और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। अब ग्रामीणों की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। लोगों का कहना है कि चोरी की इस वारदात का खुलासा और माल की बरामदगी ही पुलिस की कार्यकुशलता की असली परीक्षा होगी।