ख़जनी खबर#नाबालिक को भगाने का आरोप# लाखो के गहने लेकर फरार होने का मामला - Swatantra Prabhat

ख़जनी क्षेत्र महुआडाबर चौकी क्षेत्र के नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप,
रिपोर्टर- रामअशीष तिवारी (ख़जनी तहसील)

ख़जनी गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के महुआडाबर चौकी अंतर्गत एक गांव से नाबालिग लड़की के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने गांव की अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम ककरहिया निवासी एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद परिजनों में चिंता और आक्रोश का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपी और किशोरी की तलाश में जुट गई है।

पीड़ित पिता द्वारा खजनी थाने में दी गई तहरीर के अनुसार उनकी नाबालिग पुत्री घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। पिता का आरोप है कि ग्राम ककरहिया, थाना पिपराइच निवासी अभिषेक चौहान पुत्र कमल चौहान उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि लड़की घर में रखे करीब दो लाख रुपये नकद भी अपने साथ ले गई है।

परिजनों का कहना है कि बेटी के अचानक गायब होने से पूरा परिवार परेशान है। उन्हें आशंका है कि आरोपी युवक ने योजनाबद्ध तरीके से नाबालिग को अपने प्रभाव में लेकर घर से बाहर जाने के लिए प्रेरित किया। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

तहरीर के आधार पर खजनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी माध्यमों की सहायता से किशोरी और आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार नाबालिग की सकुशल बरामदगी सर्वोच्च प्राथमिकता है। टीमों को सक्रिय कर दिया गया है और जल्द ही दोनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि मामले में सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के साथ-साथ नाबालिग लड़की की सुरक्षित बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।