women power - Swatantra Prabhat

स्त्री शक्ति के महत्त्व से राष्ट्र निर्माण में चौतरफा विकास
भारतीय संस्कृति और इतिहास में स्त्रियों को सदैव उच्च स्थान प्रदान किया गया हैl यह भी मान्यता मानी गई है कि जिस घर में स्त्री का सम्मान होता है, वह घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो कर समाज में विशिष्ट स्थान बनाता हैl यही कारण है कि भारत देश को भारत माता कहा जाता हैl नारी तथा समस्त स्त्री जाति ने भारत देश का मान सदैव शीर्षस्थ बना कर रखा है ऐसे अनगिनत उदाहरण इतिहास में और वर्तमान में हमारे समक्ष हैं जिससे हमारा सिर सदैव वैश्विक स्तर पर ऊंचा हुआ है।

महान शासक नेपोलियन बोनापार्ट ने नारी की महत्ता को बताते हुए कहा था कि 'मुझे एक योग्य माता दे दो, मैं तुम्हें एक योग्य राष्ट्र दूंगा'। मानव कल्याण की भावना, कर्तव्य, सृजनशीलता और ममता को सर्वोपरि मानते हुए महिलाओं ने इस जगत में मां के रूप में अपनी सर्वोपरि भूमिका को निभाते हुए राष्ट्र निर्माण और विकास में अपने विशेष दायित्वों का निर्वहन किया है। किसी भी राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं का महत्व इसलिए भी सर्वोपरि है कि महिलाएं बच्चों को जन्म देकर उनका पालन पोषण करते हुए उनमें संस्कार एवं सद्गुणों का उच्चतम विकास करती हैं,और राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी को सुनिश्चित करती है।

जिससे राष्ट्र निर्माण और विकास निर्बाध गति से होता रहे। वीर भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, विवेकानंद जैसी विभूतियों का देश हित में अवतार माँ के लालन-पालन की ही देन है। जीजाबाई,जयंताबाई, पन्ना धाय जैसी अनेक माताओं को त्याग समर्पण और त्याग को भी इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों से अंकित किया गया है। माताएं ही हैं जो बहुआयामी व्यक्तित्व का निर्माण और विकास करती है। मूलतः माताएं, स्त्रियां की राष्ट्र निर्माण की सशक्त सूत्रधार होती है। राष्ट्र निर्माण के संदर्भ में नारी विधाता की सर्वोत्तम और उत्कृष्ट कृति है। जो जीवन की बगिया को महकाती है और न केवल व्यक्तिगत बल्कि राष्ट्र निर्माण एवं विकास में अपनी महती भूमिका निभाती है।

नारी के लिए यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि उनमें विविधता में एकता होती है। महिलाओं के बाह्य रूप और सौंदर्य तथा पहनावे में विस्तृत विविधता तो होती ही है, लेकिन उनके मानस में एक आकार और केंद्रीय शक्ति ईश्वर की तरह एक ही होती है। नारी का स्वरूप न केवल बाहर अपितु अंतर्मन के ममत्व भाव का वृहद स्वरूप का भी रहस्योद्घाटन करती हैं, नारी प्रकृति एवं ईश्वरिय जगत का अद्भुत पवित्र साध्य है, जिसे अनुभव करने के लिए पवित्र साधन एवं दृष्टि का होना आवश्यक है, नारी का स्वरूप विराट होता है जिसके समक्ष स्वयं विधाता भी नतमस्तक हो जाते हैं, नारी अमृत वरदान होने के साथ-साथ दिव्य औषधि भी है।

समाज के सांस्कृतिक धार्मिक भौगोलिक ऐतिहासिक और साहित्यिक जगत में नारी यानी स्त्री का दिव्य स्वरूप प्रस्फुटित हुआ है और जिसके फलस्वरूप राष्ट्र ने नई नई ऊंचाइयों को भी शिरोधार्य किया है। सभ्यता, संस्कृति ,संस्कार और परंपराएं महिलाओं के कारण ही एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में हस्तांतरित होती हैं ।अतः महिलाओं की सामाजिक, शैक्षिक, धार्मिक कार्य शक्ति ही परिवार तथा समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाते हैं। नारियों के संदर्भ में यह भी कहा गया है कि सशक्त महिला सशक्त समाज की आधारशिला होती है। माताएं शिशु की प्रथम शिक्षिका होती है।

माता के बाद बहन,पत्नी का अवतार राष्ट्र निर्माण और विकास के साथ-साथ पथ प्रदर्शक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, पत्नी चाहे तो पति को गुणवान और सद्गुणी बना सकती है। इतिहास गवाह है कि जब भी कभी देश में संकट आया है तो पत्नियों ने अपने पतियों के माथे पर तिलक लगाकर जोश, जुनून और विश्वास के साथ रणभूमि भेजा है और विजयश्री प्राप्त की है। तुलसीदास जी के जीवन में आध्यात्मिक चेतना प्रदान करने के लिए उनकी पत्नी रत्नावली का ही हाथ था।

विद्योत्मा ने कालिदास को संस्कृत का प्रकांड महाकवि बनाया था, इसके अतिरिक्त यह कहना भी गलत नहीं होगा कि पति को भ्रष्टाचार, बेईमानी, लूट,गबन आदि जो कि राष्ट्र को खोखला बनाते हैं जैसी बुराइयों से पत्नी ही दूर रख सकती है और उन्हें इन विसंगतियों से अपनी सलाह के अनुसार बचाती है। सही मायनों में महिलाएं ही संस्कृति, संस्कार और परंपराओं की संरक्षिका होती है। वे पीढ़ी दर पीढ़ी इसका संचालन आरक्षण करती आ रही है। पूरे विश्व में भारत को विश्व गुरु का दर्जा दिलाने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं महती रही है।

स्वतंत्रता के आंदोलन की चर्चा ना करना इस आलेख को पूर्ण बनाता है, अतः स्वाधीनता के आंदोलन में महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर भारत के नवनिर्माण में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया है, कैप्टन लक्ष्मी सहगल, अरूणा आसफ अली, मैडम भीकाजी कामा,सरोजिनी नायडू, एनी बेसेंट, दुर्गा भाभी और न जाने कितनी महिलाओं ने राष्ट्र निर्माण और विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया है। राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है, विजयलक्ष्मी पंडित विश्व की प्रथम महिला जो संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष बनी, सरोजनी नायडू, सुचेता कृपलानी, इंदिरा गांधी जैसे महिलाओं ने राजनीतिक प्रतिभा का प्रयोग राष्ट्र निर्माण और विकास में किया है जो अपने समय के महत्वपूर्ण सशक्त हस्ताक्षर थी।

वर्तमान में भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, ममता बनर्जी, मायावती, स्मृति ईरानी, सोनिया गांधी,प्रियंका गांधी, हरसिमरन, कौर वसुंधरा राजे सिंधिया, प्रतिभा पाटिल, मृदुला सिन्हा आदि ने राजनीति मैं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर अपने कार्यों से महिलाओं का सम्मान बढ़ाया एवं देश की अर्थव्यवस्था सुधारने में अपना योगदान दिया है। यह कहने में कतई गुरेज नहीं है कि महिलाएं राजनीति, सामाजिक, आर्थिक, प्रशासनिक, चिकित्सकीय, और विज्ञान में देश के हित के लिए अग्रणी रही हैं। सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की सशक्त भूमिका को नमन करते हुए कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें साधुवाद प्रदान कर उनकी इस भूमिका को प्रणाम करता है।

संजीव ठाकुर

राजश्री वैनिटी के द्वारा वूमेन ऑफ इन्फ्लुएंस अवार्ड समारोह आयोजित ।
प्रयागराज- ओल्ड स्कूल कैफे सिविल लाइन मे  वूमेन ऑफ इन्फ्लुएंस अवार्ड समारोह सखी संग के तत्वावधान में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा  कविता यादव त्रिपाठी  ने शिरकत की।अनामिका सिंह संस्थापक सखी संघ, अभिषेक चौहान लोक उन्नति समिति,पल्लवी चंदेल , राजश्री सिन्हा,स्मृति सिंह और आकांक्षा वर्मा का विशेष योगदान  रहा। विशेष सहयोग के लिए एंजेल लाइफ प्रयागराज,ओल्ड स्कूल कैफे और डेकाथल़ान भी शामिल हुए।

वूमेन ऑफ़ इनफ्लुएंस अवार्ड में प्रयागराज की शिक्षा ,साहित्य ,खेल कला ,संस्कृति और चिकित्सा और समाज सेवा और पत्रकारिता , कानून  हर विधाओं में कार्य करने वाली सशक्त नारियो ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रयागराज की जानी-मानी हस्ती इतिहास प्रवक्ता डॉ स्नेह सुधा नारी गुरुकुल की संस्थापक अध्यक्षा को ऩारी गुरुकुल  प्रयागराज की संरक्षिका कविता त्रिपाठी ने अवार्ड से सम्मानित किया।

शिवा त्रिपाठी को उधम क्षेत्र में, डॉ ईशान्या राज को चिकित्सा, बेहतर पत्रकारिता और और उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए पूनम चौरसिया को भी सम्मानित किया गया। इसी क्रम में अमिता अनूप, अनुश्री पाल, दिव्या सिन्हा, चैताली राय, अंतरा गांगुली, डॉ रश्मि शुक्ला, मृणालिनी शौर्य, डॉ स्वाति चौधरी, डॉ सविता दीक्षित, नाजिया नफीस, डॉ कीर्ति सिंह, प्रियंका शर्मा, रश्मि त्रिपाठी, गौरी गीता ओझा, डॉ सूबी सहाय, पूजा सिंह, रश्मि सिंह, कीर्ति चौरसिया, सिंपी पांडे, अनुराधा सुंदरम, मानवी श्रीवास्तव, आभा सिंह, सिदराह फातिमा, श्रेया भार्गव, गीता त्रिपाठी, रश्मि त्रिपाठी, श्रुति जग्गी सभी को मुख्य अतिथि  कविता त्रिपाठी के द्वारा  सम्मानित किया गया। ढोलकपुर की होली रंग-बिरंगे फूलों,एक दूसरे को अबीर लगाकर ढोलक बजाकर धूमधाम और  हर्षोल्लास के साथ होली खेली गई।

कविता त्रिपाठी ने कहा ....नारी शक्ति को हम सशक्त बनाएंगे नारी सशक्तिकरण के लिए समाज में समृद्धि आएगी और आइये हुंकार भरे नारी शक्ति करण से ही समाज को सशक्त करना है यही हमारा परम कर्तव्य है। पूनम चौरसिया ने संस्था का आभार जताया और कहा नारी शक्ति नारी ही अभिमान नारी से ही रोशन यह सारा जहान इसलिए करना चाहिए इनका सम्मान नारी केवल शक्ति ही नहीं प्रेम करूणा और धैर्य का प्रतीक है यह सृष्टि की जननी है। हर कठिनाइयों को पार कर आगे बढ़ने वाली प्रेरणा है।

भुइयेश्वर महादेव मंदिर पर नारीशक्ति, शिक्षाविदों, मेधावियों व किसानों को किया सम्मानित
हरदोई। विकासखंड भरावन के गोड़वा में स्थित भुइयेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में नारीशक्ति के साथ-साथ उन्नतशील किसानों, शिक्षाविदों, मेधावियों व पर्यावरण प्रेमियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने कहा कि पहली बार ऐसे  कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यहां नारीशक्ति का सम्मान किया जा रहा है, निश्चित है आयोजक मंडल के सदस्य राम की परंपरा के संवाहक हैं। रावण 18 पुराणों का ज्ञाता था लेकिन अहंकार में चूर महापंडित ने नारीशक्ति का अपमान किया। नारी का अपमान करने वाला हर वर्ष जलाया जाता है। विधायक ने सभी को प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।

अध्यक्ष प्रताप सिंह बबलू ने कहा कि खेती-किसानी को बहुत ही पिछड़ा हुआ कार्य माना जाता है। लेकिन आज के युग मे वैज्ञानिक ढंग से जैविक खाद का प्रयोग कर परंपरागत ढांचे से हटकर किसानी में नए प्रयोग करने वाले उन्नतशील किसानी कर रहे क्षेत्र के किसान अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रदीप बाजपेई ने कहा कि तमाम बेड़ियों को तोड़कर क्षेत्र की जिन महिलाओं ने स्वावलंबन का सपना साकार किया। उन नारीशक्ति का सम्मान गौरव की बात है। आदेश तिवारी ने कहा कि शिक्षा समाज की नींव होती है। क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है।

इससे उनके अंदर आसमान को छूने का जज्बा और जोश पैदा होगा। धीरज अवस्थी ने कहा कि जिन लोगों ने शिक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया ऐसे शिक्षाविदों का सम्मान करना किसी पूजा से कम नही। वैभव शंकर ने कहा कि आज के समय मे जब सिलेंडर और बोतल में भरकर हवा व पानी बेंचा जा रहा है। ऐसे में पर्यावरण प्रेमियों का सम्मान करना आम जनमानस के लिए प्रेरणादायक होने के साथ ही सभी को जिम्मेदारी के प्रति सचेत भी करना है।

नारीशक्ति में स्वयं सहायता समूह का संचालन कर सीआइबी बोर्ड बनाने वाली झंझौली निवासी कांति देवी, सीएचसी पर कैंटीन का संचालन कर रहीं सहंगवां की सुशीला देवी, सामुदायिक शौंचालय रुदौली नेवादा में केयर टेकर फूलमती, माँझगांव की बीसी सखी वंदना यादव व गोड़वा की बीसी सखी नेहा शुक्ल को विधायक ने सम्मानित किया। शिक्षाविदों में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हनुमानदीन पांडे, चेचरी निवासी योगेंद्र मिश्र, शिक्षिका मिथिलेश मिश्रा, बहुती निवासी सरविंद्र व सुराजापुर में निशुल्क छात्र लाइब्रेरी चलाने वाले अमित यादव को सम्मानित किया गया।

उन्नतशील किसानों में सुबोधकांत मिश्र, गुड्डू चौहान, अरुण सिंह, सतीश सिंह व सर्वेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। अतरौली क्षेत्र में पीपल व बरगद के सौ पेंड़ सींचकर तैयार करने वाले पर्यावरण प्रेमी 95 वर्षीय शिवप्रकाश मिश्र को सम्मानित किया गया। भुइयेश्वर महादेव मंदिर पर शोभायात्रा के 50 वर्ष इस बार पूरे हुए। वैभव शंकर ने बताया कि उनके पूर्वज पहले बैलगाड़ी से शोभायात्रा निकालते थे। ग्रामवासियों ने उसी परिपाटी को आगे बढ़ाया। आज स्वर्ण जयंती माना रहे हैं। शोभायात्रा में सुंदर झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। रात में आयोजित मातारानी के जगराते में देवी भजनों पर भक्त जमकर झूमे।

कार्यक्रम में राजकुमार शुक्ल, राजेश अवस्थी, नरेंद्र बाजपेई, केपी सिंह, आशीष अवस्थी, अनिल सिंह, मुकेश वर्मा, सुशील अवस्थी, रजनीश सिंह, नीशू द्विवेदी,  अंकुर, राहुल, अनुभव, अर्पित, रितेश,  प्रफुल्ल मिश्र, नितिन, पवन शंकर, हिमांशु मिश्र, विवेक, गौरव, विश्वास व दीपक मौजूद रहे।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को चटाया धूल, गोल्ड मेडल पर जमाया कब्ज़ा
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2023 में इतिहास रच दिया है। दरअसल, भारतीय टीम ने श्रीलंकाई टीम को 19 रन से शिकस्त देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। वहीं 19वें एशियन गेम्स में भारत का आज के दिन ये दूसरा गोल्ड मेडल है। वहीं सोमवार को हांग्जो के पिंगफेंग कैम्पस क्रिकेट फील्ड में भारतीय टीम  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

श्रीलंका की तरफ से हसिनी परेरा ने (25) सबसे ज्यादा रन बनाए। नीलाक्षी डी सिल्वा 23 और ओशादी रणसिंघे ने 19 रन की पारी खेली। इन तीनों को छोड़कर अन्य श्रीलंकाई खिलाड़ी 15 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। कप्तान चमारी अटापट्टू 12 और अनुष्का संजीवनी महज 1 रन ही बना पाई।

इस दौरान भारत की युवा गेंदबाज तितास साधु ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 8 गेंदों में 3 विकेट झटक कर श्रीलंकाई टीम को मुश्किल में डालने का काम किया। वहीं राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो विकेट चटकाए। दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर और देविका वैघ को एक-एक विकेट की सफलता मिली

भारतीय पारी की बात करें तो, शेफाली वर्मा ने निराश किया। वहीं स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स की जोड़ी ने भारत की पारी को संभाला और दोनों के बीच अर्धशतीय पार्टनरशिप हुई। लेकिन उसके बाद मंधाना 46 रन बनाकर आउट हो गईं। वहीं ऋचा घोष 9, कप्तान हरमनप्रीत कौर 2 और पूजा वस्त्राकर 2 रन बनाकर आउट हुईं।

हालांकि, दूसरे छोर पर पारी को संभालने वाले जेमिमा रोड्रिग्स 42 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। जहां टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर महज 116 रन ही बना पाई। जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 117 रन के टारगेट को हासिल करने में नाकामयाब रही। जिसके बाद श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 97 रन ही बना पाई।