rahul gandhi news - Swatantra Prabhat

प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज का आयोजन बेहद सफल
दया शंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट।

ब्यूरो प्रयागराज। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के  शनिवार को प्रयागराज में केपी ग्राउंड में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों की अपार भीड़ और सीधे सीधे नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अडानी के साथ मोहन भागवत अर्थात आरएसएस पर तीखे हमले से लखनऊ और दिल्ली में बैठी भाजपा सरकार की चूलें हिल गयी हैं और सत्ता पार्टी में बदहवासी का माहौल उत्पन्न हो गया है । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी का बैंक बैलेंस 150 करोड़ था, आज 10 हजार करोड़ हो गया। सरकार ने चक्र बिहु में फंसा दिया ।

आरएसएस के वाइस चांसलर  बैठाकर  हर संस्था में आरएसएस के प्रचारक बैठाए गए हैं। ब्यूरोक्रेसी में पैरामिलिट्री में प्रचारक, विश्वविद्यालय,न्यायपालिका,मीडिया में प्रचारक बैठाए गए हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अडानी ने रोजगार खत्म किया। राहुल गांधी ने कहा कि डाटा युवाओं का, क्षमता युवाओं की, लेकिन सिस्टम ने उन्हीं युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रखा है। देश के युवा पढ़ाई करते हैं, इसमें परिवारों का लाखों-करोड़ रुपया खर्च होता है। फिर सिस्टम एक सर्टिफिकेट देता है, लेकिन उससे आपको रोजगार नहीं मिलता है। आज 1,000 में से सिर्फ 12 लोगों को ही पक्की नौकरी मिलती है लोगों से उनका डाटा छीनकर बड़ी-बड़ी कंपनियों को दे दिया जाता है। फिर आपको कहा जाता है- रील और कन्टेंट बनाइए।

भारत के युवा इस देश की सबसे बड़ी ताकत है और इनकी संभावना दुनिया में बेजोड़ हैं। उन्होंने कहा कि आप भारत की ताकत और गर्व हो। देश के युवाओं ने अंधेरे में रोशनी जलाने का काम किया है। हिंदुस्तान के युवाओं ने डर का सामना कर, देश को बदलने का काम किया है। हमें प्यार से इस करप्ट सिस्टम को बदलना होगा। राहुल गांधी ने हजारों छात्रों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आज आपसे आपके दर्द, डेटा और दौलत के बारे में बात करना चाहता हूं। हिंदुस्तान में 40 करोड़ युवा हैं, जो इस देश की ताकत हैं। इसलिए 21वीं सदी में देश दो चीजों के कारण आगे बढ़ सकता है। पहला, युवाओं की ताकत और दूसरा, युवाओं का डाटा। युवा + डाटा = 21वीं सदी की इकॉनमी। आपके डाटा के बिना AI का कोई मतलब नहीं है। डाटा से AI बनाया जा सकता है, लेकिन AI से डाटा नहीं बनाया जा सकता।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि भारत के 40 करोड़ युवा इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं और अमेरिका, चीन और रूस कोई भी भारत के युवाओं की संभावना का मुकाबला नहीं कर सकता। लेकिन भारत में रोजगार के सारे दरवाजे बंद हैं। उन्होंने देश में शैक्षणिक योग्यता के मूल्य को लेकर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि आज भारत में शिक्षा का प्रमाण पत्र का कोई मतलब नहीं है क्योंकि ये आपको नौकरी नहीं दे सकते।

राहुल गांधी ने कहा कि डाटा युवाओं का, क्षमता युवाओं की, लेकिन सिस्टम ने उन्हीं युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रखा है। देश के युवा पढ़ाई करते हैं, इसमें परिवारों का लाखों-करोड़ रुपया खर्च होता है। फिर सिस्टम एक सर्टिफिकेट देता है, लेकिन उससे आपको रोजगार नहीं मिलता है। आज 1,000 में से सिर्फ 12 लोगों को ही पक्की नौकरी मिलती है लोगों से उनका डाटा छीनकर बड़ी-बड़ी कंपनियों को दे दिया जाता है। फिर आपको कहा जाता है- रील और कन्टेंट बनाइए। लेकिन आप जान लीजिए- रील 21वीं सदी का नया नशा है इन सबके बाद, युवाओं से कहा जाता है कि ब्लिंकिट, उबर में काम करो। मजदूरी करो, रील बनाओ, लेकिन आपको इस देश में नौकरी नहीं मिल सकती।

राहुल गांधी ने कहा कि दर्द आपका, डाटा आपका, दौलत इनकी। पूरा सिस्टम बीजेपी-आरएसएस -पूंजीपतियों के फायदे के लिए चलाया जाता है। पैसा: अडानी की आमदनी 10 साल में 30 गुना बढ़ी। सत्ता: बीजेपी का बैंक बैलेंस 150 करोड़ रुपये से 10 हजार करोड़ रुपए पर पहुंच गया। सोच: संस्थाओं में आरएसएस के प्रचारक फिट किए जा रहे हैं। कॉलेज में, विश्वविद्यालय में, ब्यूरोक्रेसी में, मीडिया में आरएसएस के लोग भरे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी-आरएसएस के इस सिस्टम ने रोजगार खत्म किया, विश्वविद्यालयों पर कब्जा किया, आपके ऊपर हमला किया है।

राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम में स्टेज पर बुलाकर कुछ प्रतियोगी छात्रों से भी बात की। एक अभ्यर्थी ने कहा कि राहुल गांधी जी, मैं आपका धन्यवाद करना चाहता हूं, क्योंकि आप हम छात्रों और युवाओं की आवाज उठा रहे हैं। देश के युवा आपके साथ हैं। जब से योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं, तब से लगातार पेपर लीक हो रहा है। इन सभी पेपर लीक के मामले मैं उंगलियों पर गिना सकता हूं। जैसे: 2017 दरोगा भर्ती परीक्षा पेपर लीक, 2018 यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक, 2020-21 यूपी SI भर्ती परीक्षा पेपर लीक, 2022 लेखपाल भर्ती परीक्षा पेपर लीक, 2023 RO/ARO भर्ती परीक्षा पेपर लीक, 2023 यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक।

पटना से आई एक छात्र नेता ने कहा कि दिल्ली में 20 जुलाई को छात्रों और युवाओं पर हुई बर्बरता के खिलाफ 22 जुलाई को छात्र पटना में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले थे। लेकिन बिहार सरकार और बिहार पुलिस ने उनके साथ क्रूरता की। छात्रों को मारा-पीटा गया और उन्हें रातों-रात गैरकानूनी तरीके से हिरासत में ले लिया। बिहार में ये सिलसिला कई दिनों तक चला। फिर सीवान में प्रदर्शन करने वाले छात्रों और युवाओं पर AK-47 से फायर कर दिया जाता है, जिसमें छात्र गंभीर रूप में घायल हुए। हम छात्र हैं, प्रोटेस्टर नहीं। आज छात्रों की हालत ये है कि पहले वो पढ़ाई करें, लेकिन जब पेपर लीक हो जाए और हक के लिए प्रोटेस्ट करे तो उनपर लाठीचार्ज किया जाता है। देश के युवा इसी चक्रव्यूह में फंसे रहते हैं।

अखबार कार्यक्रम में एक और छात्र ने कहा कि यूपी सरकार के पास पद हैं, लेकिन वो भर्ती ही नहीं निकाल रही है। हमने कई बार धरना दिया, लाठियां खाईं और कईयों को ज्ञापन दिया, लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई। यूपी में कई सारी भर्तियां ऐसी हैं, जो लटकी हुई हैं और जब पेपर लीक होता है तो हम छात्र किसी से अपना दुख तक बयां नहीं कर पाते। हमारी मांग यही है कि सरकार समय पर भर्तियां निकाले, एग्जाम कैलेंडर फिक्स करे- ताकि युवाओं का समय और पैसा बर्बाद न हो।

कार्यक्रम के अंत में राहुल गांधी ने कहा कि हम नफरत और हिंसा से कभी काम नहीं करेंगे। हिंदुस्तान की संस्कृति सत्य और अहिंसा की है। किसी भी स्टूडेंट के दिल में नफरत नहीं, सिर्फ मोहब्बत होनी चाहिए। हमें प्यार और मोहब्बत से इस करप्ट सिस्टम को खत्म.. टाटा, बाय-बाय करना है। जो भी युवा अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, मै उनके साथ हूं और आगे भी खड़ा रहूंगा।

चुनावी समर:अर्थ का अनर्थ कर जनसमस्याओं से ध्यान भटकाने का 'कुटिल प्रयास'
स्वतंत्र प्रभात

लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही सत्ता व विपक्षी दलों के नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप शुरू कर दिये हैं। राजनीति के स्वयंभू 'चाणक्यों ' द्वारा बड़ी ही चतुराई से मतदाताओं को ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटका कर ग़ैर ज़रूरी मुद्दों की तरफ़ खींचा जा रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि इस बार होने जा रहे 18 वीं लोकसभा के आम चुनाव संभवतः पूर्व में अब तक हुये सभी चुनावों की तुलना में कुछ ज़्यादा ही कटु वातावरण में होने की संभावना है। इसके लक्षण भी अभी से दिखाई भी देने लगे हैं। देश के समक्ष इस समय ताज़ातरीन मुद्दा इलेक्टोरल बांड सम्बन्धी घोटाले का है। मंहगाई इस समय अभूतपूर्व रूप में अपने चरम पर है।

विपक्षी दल वर्तमान केंद्र सरकार को चंद गिने चुने उद्योगपतियों के हितों का संरक्षण  करने तथा किसानों, मज़दूरों,कामगारों व ग़रीबों के विरुद्ध काम करने वाली सरकार बता रहे हैं। सत्ता पर कई प्रमुख केंद्रीय जांच एजेन्सीज़ के दुरूपयोग का आरोप है। विपक्षी दल अग्निवीर योजना का विरोध कर इसे सैनिकों के जोश व उत्साह को ख़त्म करने वाली देश विरोधी योजना बता रहे हैं। विपक्षी दल पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग भी कर रहे हैं। बेरोज़गारी देश की ज्वलंत समस्या है। परन्तु इन ज़रूरी विषयों से इतर बड़ी ही चतुराई से चुनाव का रुख़ 'धर्म' की तरफ़ मोड़ा जा रहा है।

पिछले दिनों इण्डिया गठबंधन दलों की एक विशाल सभा जो कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समापन  सभा के रूप में  मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित की गयी थी इस सभा में राहुल गांधी ने कहा था कि ‘‘हिन्दू धर्म में शक्ति शब्द होता है। हम एक शक्ति से लड़ रहे हैं। अब सवाल उठता है कि वह शक्ति क्या है ? बस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी द्वारा प्रयुक्त 'शक्ति ' शब्द इतना 'अनुकूल ' लगा कि वे अपनी विशेष शैली के अनुसार इसी 'शक्ति शब्द ' को लेकर 'उड़ पड़े'। मुंबई की इस सभा के अगले ही दिन प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के जगतियाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि -"मुंबई में इंडी गठबंधन की पहली रैली हुई और उन्होंने अपना घोषणा पत्र जारी किया।

वह कहते हैं कि उनकी लड़ाई 'शक्ति' के ख़िलाफ़ है। मेरे लिए हर बेटी शक्ति का रूप है और मैं अपनी माताओं-बहनों की रक्षा के लिए जान की बाज़ी लगा दूंगा,जीवन खपा दूंगा।" उन्होंने कहा कि 'एक ओर शक्ति के विनाश की बात करने वाले लोग हैं, दूसरी ओर शक्ति की पूजा करने वाले लोग हैं। मुक़ाबला 4 जून को हो जाएगा कि कौन शक्ति का विनाश कर सकता है और कौन शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है। इंडी गठबंधन ने अपने घोषणापत्र में कहा कि उनकी लड़ाई शक्ति के ख़िलाफ़ है। मेरे लिए हर मां, बेटी और बहन 'शक्ति' का रूप हैं।

मैं उनकी पूजा करता हूं। मैं विपक्ष की चुनौती को स्वीकार करता हूं।"  तेलंगाना में ही एक अन्य सभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘‘इंडी गठबंधन वाले बार-बार, जानबूझकर हिन्दू धर्म का अपमान करते हैं।  हिन्दू धर्म के ख़िलाफ़ इनका हर बयान बहुत सोचा समझा हुआ होता है। डीएमके और कांग्रेस का इंडी गठबंधन और किसी धर्म का अपमान नहीं करता। किसी और धर्म के ख़िलाफ़ इनकी जुबान से एक शब्द नहीं निकलता, लेकिन हिन्दू धर्म को गाली देने में ये एक सेकंड नहीं लगाते। ’’

ग़ौरतलब है कि ’’कांग्रेस स्पष्ट कर चुकी है कि राहुल गांधी द्वारा ''शक्ति शब्द का अर्थ 'दुष्ट शक्तियों' से था न कि दुर्गा या शिव शक्ति से। लेकिन बीजेपी झूठ फैला रही है।स्वयं राहुल गांधी ने भी कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी बातों का अर्थ बदलने की कोशिश की है, जबकि उन्होंने जिस 'शक्ति' का उल्लेख किया था उसका 'मुखौटा' प्रधानमंत्री ख़ुद हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि जिस 'शक्ति' के ख़िलाफ़ वह लड़ने की बात कर रहे हैं उसने सभी संस्थाओं और संवैधानिक ढांचे को अपने चंगुल में दबोच लिया है।

परन्तु राहुल गाँधी द्वारा 'शक्ति' शब्द का प्रयोग करने और जवाब में मोदी द्वारा कांग्रेस सहित इण्डिया गठबंधन के सभी सदस्यों को हिन्दू विरोधी बताने और इसी सन्दर्भ में उनका कहना कि 'मेरे लिए हर बेटी शक्ति का रूप है और मैं अपनी माताओं-बहनों की रक्षा के लिए जान की बाज़ी लगा दूंगा,जीवन खपा दूंगा'। प्रधानमंत्री मोदी के 'शक्ति ' शब्द पर दिये गये इस 'प्रवचन ' ने मोदी पर ही कई सवाल खड़े कर दिये हैं।

पहला सवाल तो यह कि जब प्रधानमंत्री के अनुसार उनके लिए देश की 'हर बेटी'  शक्ति का रूप है और वे अपनी इन बेटियों-माताओं व बहनों की रक्षा के लिए जान की बाज़ी लगाने व अपना जीवन खपाने की बात करते हैं तो क्या मणिपुर में निःवस्त्र घुमाई जाने वाली बेटियां 'शक्ति का रूप' नहीं थीं ? जिन बेटियों के साथ वहाँ बलात्कार की अनेक घटनाएं हुईं उन बहनों की रक्षा के लिए क्या प्रधानमंत्री ने अपनी जान की बाज़ी  लगाई ?

हाथरस से लेकर कठुआ तक और जंतर मंतर पर बैठी ओलम्पिक स्तर का पदक जीतने वाली कई पहलवान लड़कियां क्या 'शक्ति' का रूप नहीं थीं ? क्या किया मोदी जी ने उनकी रक्षा के लिये ? सत्ता के कई क़रीबी लोगों पर से तो मोदी सरकार के ही कार्यकाल में बलात्कार सम्बन्धी कई मुक़ददमे तक वापस ले लिए गये ? उस समय 'शक्ति' का रूप और बहनों की रक्षा के लिए जान की बाज़ी लगाने व अपना जीवन खपाने जैसे डायलॉग याद नहीं आये थे ? या मतदाताओं को गुमराह करने व उनमें भ्रम पैदा करने वाली ध्यान भटकाने की यह 'पुड़िया' चुनाव के समय ही खोली जाती है ?

रहा सवाल मोदी के इस आरोप का कि ‘‘इंडी गठबंधन वाले बार-बार, जानबूझकर हिन्दू धर्म का अपमान करते हैं।" इसपर कांग्रेस कुछ डीएमके नेताओं के आपत्तिजनक बयानों से किनारा भी कर चुकी है और उससे असहमति भी जता चुकी है। परन्तु भाजपा ने बिहार में गया की सीट राजग के जिस उम्मीदवार के लिये छोड़ी है वे हैं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा के अध्‍यक्ष जीतन राम मांझी। जीतन राम मांझी अनेक अवसर पर हिन्दू धर्म व हिन्दू देवी देवताओं का अपमान कर चुके हैं।

वे न केवल राम को भगवान मानने से इनकार कर चुके हैं बल्कि सत्‍यनारायण पूजा व हिंदू धर्म पर भी सवाल खड़े कर चुके हैं। यहां तक कि वे ब्राह्मणों के प्रति भी अपशब्द बोल चुके हैं। मांझी यह भी कहा था कि वे पूजा-पाठ कभी नहीं करते। परन्तु जीतन राम मांझी की पार्टी  वर्तमान नितीश सरकार में भी साझीदार है और मांझी स्वयं एन डी ए के लोकसभा प्रत्याशी भी हैं। क्या मांझी का हिंदू धर्म व देवी देवताओं का विरोध मोदी या भाजपा अथवा हिन्दू धर्म के उन स्वयंभू शुभचिंतकों को दिखाई नहीं देता ? दरअसल यह सब चुनावी समर के दौरान इसी तरह अर्थ का अनर्थ करने व जनसमस्याओं से जनता का ध्यान भटकाने का कुटिल प्रयास मात्र है। जिससे जनता को समझने व इससे सचेत रहने की ज़रुरत है।

निर्मल रानी

मोदी और अडाणी का क्या रिश्ता है, इस सवाल ने मेरी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी: राहुल गांधी
छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी छत्तीसढ़ के बिलासपुर पहुंचे हुए हैं. जहां, आवास न्याय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने अडाणी का जिक्र कर बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी रिमोट दबाती है तो अडाणी को एयरपोर्ट मिल जाता है, चीजे प्राइवेट हो जाती हैं. हम रिमोट दबाते हैं तो किसानों के खाते में पैसा जाता है. देश में दो तरह का रिमोट कंट्रोल है. मैंने अडाणी को लेकर सवाल किया तो मेरी लोकसभा सीट चली गई थी.

राहुल गांधी ने कहा है कि बिलासपुर आकर मुझे काफी खुशी हुई. मैं बैठा तो मुझे एक रिमोट कंट्रोल दिया गया. जैसे हमने इसका बटन दबाया तो हजारों करोड़ रुपए सीधे छत्तीसगढ़ की गरीब जनता के बैंक अकाउंट में चले गए. ग्रामीण आवास न्याय योजना में तकरीबन 50 हजार लोगों को एक दो सेकेंड में बैंक अकाउंट में पैसा मिला.

वहीं, पीएम आवास योजना का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इसमें केंद्र सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ सरकार को जो पैसा मिलना था वो अभी तक नहीं मिला है. सात लाख लोगों को जो आवास दिल्ली की सरकार के पैसे से मिलना था वो नहीं मिला, लेकिन उनके लिए छत्तीसगढ़ की सरकार पैसा दे रही है. बहुत बार छत्तीसगढ़ की सरकार ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि आपकी जो जिम्मेदारी है उसे पूरा कीजिए, लेकिन उन्होंने पूरा नहीं किया.

उन्होंने कहा कि हमने चुनाव में आप से दो-तीन वादे किए थे जो कि छोटे नहीं थे. वो वादे छत्तीसगढ़ को बदलने वाले और मजबूत करने वाले थे. इसमें किसानों का कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ और धान की खरीदारी के लिए 2500 रुपए प्रति क्विंटल का वादा शामिल था जिसे हमने पूरा किया. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन वादों को पूरा नहीं कर सकती है, लेकिन सच्चाई आपके सामने है. हमने सभी वादों को पूरा किया.

छत्तीसगढ़ की सरकार ने 1.3 लाख युवाओं को 2500 रुपए महीना दिया. दूसरी तरफ भी एक रिमोट कंट्रोल है, लेकिन वो छिपे-छिपे दबाती है. बीजेपी जब रिमोट कंट्रोल दबाती है तो अडाणी को मुंबई का एयरपोर्ट मिल जाता है. फिर से दबाते हैं तो अडाणी को रेलवे का कॉन्ट्रैक्ट मिल जाता है, इस तरह से देश में दो रिमोट कंट्रोल चल रहे हैं.

राहुल ने कहा कि हमारा रिमोट कंट्रोल सबसे सामने दबता है. किसानों को पैसा मिलता है, युवाओं को नौकरी मिलती है, लेकिन जब बीजेपी दबाती है तो पब्लिक सेक्टर प्राइवेट हो जाता है. आपका जल जमीन, जंगल अडाणी के हवाले हो जाता है. मैंने उनके रिमोट कंट्रोल के बारे में संसद में बात उठाई, नरेंद्र मोदी से पूछा कि आपका अडाणी के साथ क्या रिश्ता है, उनके हवाई जहाज में जाते है, जवाब मिला उन्होंने मेरी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी. फिर कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि हम कांग्रेस हैं. हम जो कहते हैं उसे कर के दिखाते हैं.

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में अब एक नया मुद्दा उठा है. पीएम मोदी जहां जाते हैं ओबीसी वर्ग की बात करते हैं. कांग्रेस पार्टी ने जातिगत जनगणना किया था, उसमें देश की हर जाती के कितने लोग हैं, उसका डेटा सरकार के पास पड़ा हुआ है, लेकिन नरेंद्र मोदी वो डेटा पब्लिक को नहीं दिखाना चाहते हैं.

राहुल ने कहा, मैंने लोकसभा में केंद्र सरकार से पूछ था कि आप जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं, आप देश के सामने इस सच्चाई को रखिए, डर क्यों रहे हैं? ओबीसी, दलीतों, आदिवासियों और महिलाओं को भागीदारी देनी है तो जातिगत जनगणना करवाना ही होगा. अगर केंद्र सरकार यह काम नहीं करती है तो जैसे ही छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार दोबारा आएगी पहला कदम जातिगत जनगणना होगा. ओबीसी को जो भागीदारी मिलनी चाहिए वो कांग्रेस पार्टी देगी.