Punjab Khanda Sahib - Swatantra Prabhat

बस्ती में स्थापित हुआ उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा खंडा साहिब, सिख समाज में उत्सव जैसा माहौल
बस्ती। बस्ती जनपद में शनिवार का दिन सिख समुदाय के लिए ऐतिहासिक बन गया, जब गुरु गोविंद सिंह स्मृति चौक पर उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े खंडा साहिब की विधिवत स्थापना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला।

पंजाब से विशेष रूप से तैयार कर लाया गया विशाल खंडा साहिब शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे बस्ती की सीमा में पहुंचा, जहां सिख समाज के लोगों और श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं तथा जयकारों के साथ उसका भव्य स्वागत किया। इसके बाद शोभायात्रा के रूप में उसे गुरु गोविंद सिंह स्मृति चौक तक लाया गया, जहां धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अरदास और पूजा-अर्चना के बाद इसकी स्थापना की गई।

आयोजकों के अनुसार स्थापित खंडा साहिब की ऊंचाई 15 फीट और चौड़ाई 9 फीट है। उनका दावा है कि यह उत्तर प्रदेश में स्थापित अपने प्रकार का सबसे बड़ा खंडा साहिब है। इसकी स्थापना को सिख धर्म की गौरवशाली परंपराओं और गुरु साहिबानों की शिक्षाओं के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

लोकार्पण समारोह के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु परंपरा को स्मरण करते हुए समाज में भाईचारे, सेवा, सद्भाव और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अरदास के उपरांत लोगों ने खंडा साहिब के दर्शन कर मत्था टेका तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

सिख समाज के लोगों ने इस स्थापना को जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उनका कहना था कि यह स्थल आने वाले समय में श्रद्धालुओं और युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा।

इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती तथा विकास राजगढ़ के अधिशासी अभियंता हरिओम गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में हरिभजन सिंह, जोगेंद्र सिंह, ज्ञानी प्रदीप सिंह, हरि सिंह बब्लू, कुलदीप सिंह, ओम प्रकाश अरोरा, जय प्रकाश अरोरा, हिमांशु सेन, इंद्रपाल सिंह सैंटी, प्रभुजोत सिंह, दिलप्रीत सिंह करन, राजेंद्र सिंह काका, तरनजीत सिंह, जितेंद्र यादव, अखिलेश शुक्ला मंटू, राजेंद्र चित्रगुप्ता, शैलेंद्र दुबे, सनम सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।