Uttar Pradesh Farmers - Swatantra Prabhat

बरखा बनी किसानों के लिए वरदान: झमाझम बारिश से खेतों में लौटी हरियाली, उम्मीदों को मिले नए पंख
महराजगंज/रायबरेली। कई दिनों से आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे किसानों का इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया। क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश ने खेतों में नई जान फूंक दी है। धान सहित खरीफ की फसलों के लिए यह वर्षा किसी संजीवनी से कम नहीं रही। लंबे समय से बारिश के अभाव में सूखने लगे खेत एक बार फिर पानी से लबालब हो गए हैं और किसानों के चेहरों पर चिंता की जगह मुस्कान लौट आई है।

समय पर हुई वर्षा से धान की रोपाई में तेजी आ गई है। जिन किसानों की रोपाई पहले ही पूरी हो चुकी थी, उनकी फसलों को भी भरपूर लाभ मिलने की उम्मीद है। मक्का, अरहर, उड़द, तिल तथा अन्य खरीफ फसलों की बढ़वार के लिए भी यह वर्षा बेहद लाभकारी मानी जा रही है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई इस बारिश ने फसल को नई ऊर्जा दी है और अब अच्छी पैदावार की उम्मीद पहले से कहीं अधिक मजबूत हो गई है।

लगातार बढ़ रही गर्मी और बारिश की कमी के कारण किसान महंगी सिंचाई कराने को मजबूर थे। डीजल और बिजली से सिंचाई करने में अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा था, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही थी। अब प्राकृतिक वर्षा होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। खेतों में पर्याप्त पानी भर जाने से सिंचाई का खर्च कम होगा और फसल की गुणवत्ता में भी सुधार आने की संभावना है।

बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों का नजारा पूरी तरह बदल गया है। खेतों में किसान परिवारों के साथ कृषि कार्यों में जुट गए हैं। कहीं धान की रोपाई हो रही है तो कहीं खेतों की मेड़बंदी और निराई-गुड़ाई का कार्य तेज हो गया है। गांवों में चारों ओर हरियाली लौटने से किसानों के साथ-साथ आम लोगों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दे रही है। मौसम में आई ठंडक ने उमस और भीषण गर्मी से भी राहत दिलाई है।

जमुरावां निवासी किसान रामबरन ने कहा, "यह बारिश हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। लंबे समय से हम सभी किसान वर्षा का इंतजार कर रहे थे। समय पर हुई इस बारिश से धान की फसल को नया जीवन मिला है। अब अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है और सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बचेगा।"

कपूरपुर निवासी किसान रामफल ने कहा, "बारिश ने किसानों की चिंता काफी हद तक दूर कर दी है। खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है, जिससे फसलों की बढ़वार बेहतर होगी। यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह समय-समय पर वर्षा होती रही तो इस वर्ष फसल की उपज निश्चित रूप से अच्छी होगी।"

किसान रुद्र प्रसाद त्रिपाठी ने कहा, "कृषि पूरी तरह मौसम पर निर्भर करती है और समय पर हुई वर्षा किसानों के लिए सबसे बड़ी राहत होती है। इस बारिश से खेतों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। हमें विश्वास है कि प्रकृति का साथ इसी तरह बना रहा तो इस वर्ष किसानों की मेहनत अवश्य रंग लाएगी और भरपूर उत्पादन होगा।"

क्षेत्र के किसानों का मानना है कि यदि अगस्त माह में भी समय-समय पर अच्छी वर्षा होती रही तो इस वर्ष खरीफ की फसल का उत्पादन पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर हो सकता है। कृषि विशेषज्ञ भी मानते हैं कि धान की फसल के लिए इस समय हुई वर्षा बेहद महत्वपूर्ण है। इससे पौधों की जड़ों को मजबूती मिलेगी और फसल का समुचित विकास होगा।

बारिश की यह सौगात केवल खेतों तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि इसने किसानों के मन में भी नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार किया है। खेतों में लौटती हरियाली और किसानों के चेहरों पर खिली मुस्कान इस बात का संकेत है कि यदि मौसम इसी तरह मेहरबान रहा तो इस वर्ष क्षेत्र में भरपूर पैदावार के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

सर्वर डाउन होने से नहीं मिल रही खाद, किसान
उतरौला, संवाददाता। खरीफ सीजन के चरम पर धान की रोपाई के बीच क्षेत्र में यूरिया संकट गहरा गया है। साधन सहकारी समितियों पर सर्वर डाउन होने से ई-पीओएस मशीनों पर किसानों का सत्यापन नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण उन्हें निर्धारित मात्रा में यूरिया खाद नहीं मिल रही। घंटों इंतजार के बाद किसान बैरंग लौटने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि भैरमपुर, देवरिया मैनहा, रेडवलिया, चायडीह, गैंडास बुजुर्ग, चिरकुटिया, गन्ना समिति उतरौला तथा एग्रीजंक्शन उतरौला व बेथुइया समेत कई केंद्रों पर पूरे दिन तकनीकी समस्या के चलते खाद वितरण प्रभावित रहा।

किसानों का कहना है कि धान की रोपाई के बाद समय पर यूरिया देना फसल की बढ़वार के लिए बेहद जरूरी है।देरी होने पर पौधों की वृद्धि और पैदावार दोनों प्रभावित हो सकती हैं। सहकारी समितियों से खाद न मिलने पर किसान निजी उर्वरक दुकानों का रुख कर रहे हैं, लेकिन वहां भी सीमित स्टॉक और लंबी कतारों के कारण परेशानी बनी हुई है। जुलाई के इस दौर में किसानों को यूरिया के साथ डीएपी, एनपीके, जिंक सल्फेट, सूक्ष्म पोषक तत्व, खरपतवारनाशी व कीटनाशकों की भी आवश्यकता रहती है। किसानों ने प्रशासन से सर्वर की तकनीकी समस्या का तत्काल समाधान कराने तथा सभी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि खरीफ सीजन की खेती प्रभावित न हो।

किसान दिवस में सीडीओ ने सुनी किसानों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिये निर्देश
प्रतापगढ़। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डा. राममोहन मीना की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों एवं किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने कृषि, पशुपालन, मत्स्य, विद्युत तथा अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक का शुभारंभ उप कृषि निदेशक अश्विनी कुमार सिंह ने किसान दिवस के उद्देश्य की जानकारी दी।

इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों से खुलकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखने का आग्रह किया। बैठक में विकास खण्ड मान्धाता के हैंसी के किसान सुधीर प्रताप सिंह ने विश्वनाथगंज पशु चिकित्सालय से पशुओं के लिए हरा चारा उपलब्ध न होने की समस्या रखी। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी किसान ने अपने 10 बिस्वा तालाब के लिए मत्स्य बीज उपलब्ध कराने की मांग भी की, जिस पर कार्यकारी मत्स्य अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम सरखेलपुर विकास खण्ड बाबा बेलखरनाथ धाम की नजीरूल निशा ने 10 केवी ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर विद्युत कनेक्शन दिलाने की मांग की। इस पर अधिशासी अभियंता विद्युत को मौके का सत्यापन कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम पुर्बिया पट्टी विकास खण्ड सदर के किसान सरोज कुमार सिंह ने बताया कि उनका किसान पंजीकरण त्रुटिवश विकास खण्ड रामपुर संग्रामगढ़ में दर्ज हो गया है, जिसके कारण उन्हें समय पर बीज एवं अन्य कृषि सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर उप कृषि निदेशक ने उन्हें आवश्यक अभिलेखों के साथ कार्यालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने को कहा तथा समस्या के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डा. राममोहन मीना ने कहा कि किसानों एवं आमजन की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाया जाए तथा प्रत्येक शिकायत का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान उप कृषि निदेशक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने किसानों को विभागीय योजनाओं, कृषि निवेशों की उपलब्धता, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, उद्यान, सहकारिता, सिंचाई, मत्स्य, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं अन्य कृषि हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी।

बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, उप कृषि निदेशक अश्विनी कुमार सिंह, जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर, कार्यकारी मत्स्य अधिकारी, खाद्य विपणन अधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक (बैंक ऑफ बड़ौदा), सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, अधिशासी अभियंता विद्युत, सिंचाई एवं लघु सिंचाई, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जिला प्रबंधक, इफको के क्षेत्रीय प्रभारी, दुग्ध विकास विभाग के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने राष्ट्रपति के नाम 7 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार नवाबगंज को सौंपा
बरेली/नवाबगंज । भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेतृत्व में बुधवार को तहसील नवाबगंज में राष्ट्रपति के नाम संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार नवाबगंज को सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों और आमजन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में मांग की गई कि प्रयागराज में भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह सहित किसानों पर दर्ज 11 मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाए। साथ ही प्रदेश में किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया व डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाए तथा नकली खाद, नकली बीज और नकली दवाइयों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जाए।

किसान यूनियन ने आवारा पशुओं से हो रहे सड़क हादसों और किसानों की फसलों के नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी आवारा पशुओं को गोशालाओं में भेजने की मांग की। ज्ञापन में अयोध्या राम मंदिर चंदा प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा मंदिरों में आने वाले चंदे का उपयोग गोशालाओं के निर्माण एवं गौसेवा में किए जाने का सुझाव भी दिया गया।

इसके अलावा चीनी मिलों द्वारा किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का समय पर भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की गई। ज्ञापन में विशेष रूप से बरेली जिले की बहेड़ी शुगर मिल और नवाबगंज की ओसवाल शुगर मिल द्वारा किसानों का लंबित भुगतान जल्द दिलाने की मांग उठाई गई।

भारतीय किसान यूनियन ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील पर भी चिंता जताते हुए कहा कि इससे भारतीय किसानों और डेयरी क्षेत्र को नुकसान हो सकता है। संगठन ने सरकार से किसानों के हितों की रक्षा करते हुए इस विषय पर पुनर्विचार करने की मांग की।

इस अवसर पर जिलाजिला प्रभारी चंद्रप्रकाश गंगवार सहित भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के अनेक पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

नव भारतीय किसान संगठन ने मण्डलायुक्त को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र
ग्रामीण किसानों को 400 यूनिट मुफ्त बिजली और संपूर्ण कर्ज माफी की मांग।

गन्ने का मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल करने और विधवा पेंशन ₹5000 करने पर जोर।

बख्शी तालाब में सरकारी जमीनों, तालाबों और खलिहानों को कब्जा मुक्त कराने की अपील।

संवाददाता, लखनऊ

नव भारतीय किसान संगठन (आ०) ने सोमवार को किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं और क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगों को लेकर लखनऊ के मण्डलायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला और लखनऊ जिला अध्यक्ष राजू रावत के नेतृत्व में सौंपे गए इस 10 सूत्रीय मांग पत्र  में प्रशासन से तत्काल दखल देने और जमीनी स्तर पर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

अवैध कब्जों और तहसील प्रशासन की मिलीभगत का आरोप

सौंपे गए ज्ञापन में संगठन ने लखनऊ के बख्शी तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध कब्जों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। जिला अध्यक्ष राजू रावत ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन की कथित मिलीभगत से भू-माफियाओं द्वारा सरकारी जमीनों, तालाबों और खलिहानों पर जबरन कब्जा किया जा रहा है और अवैध भू-खनन धड़ल्ले से जारी है।

ज्ञापन में कमलाबाद बढ़ौली, शाहपुर, पल्हरी, मुबारकपुर और परसऊ जैसे ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न गाटा संख्याओं का विशेष उल्लेख करते हुए इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई है।

फैक्ट्री प्रदूषण और आवारा पशुओं से त्रस्त हैं किसान

संगठन ने पहाड़पुर कम्हरॉवा रोड पर स्थित पुरुषोत्तम राम फूड इण्डस्ट्रीज (प्रा०लि०) ग्लूकोस फैक्ट्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्ञापन के अनुसार, इस फैक्ट्री से होने वाले वायु, ध्वनि और जल प्रदूषण के कारण स्थानीय ग्रामीणों में बीमारियां फैल रही हैं और आसपास की उपजाऊ भूमि बंजर हो रही है।

प्रदूषण अधिकारियों की कथित निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए गए हैं। इसके अलावा, क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे भारी नुकसान और नागरिकों पर हो रहे हमलों को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई है।

आर्थिक राहत और बुनियादी ढांचे में सुधार की मांग

किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए संगठन ने निम्नलिखित प्रमुख मांगें मण्डलायुक्त के समक्ष रखी हैं:

बिजली व कर्ज: ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और 400 यूनिट तक बिजली बिल पूरी तरह माफ हो। साथ ही, किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए।
फसल मूल्य व पेंशन: गन्ने का सरकारी खरीद मूल्य बढ़ाकर ₹600 प्रति क्विंटल किया जाए और सामाजिक सुरक्षा के तहत विधवा पेंशन की राशि ₹5000 प्रति माह की जाए।
महिला थाना: बख्शी तालाब में वर्तमान में एक छोटे से कमरे में संचालित हो रहे महिला थाने को अविलंब नए बने भवन में स्थानांतरित (शिफ्ट) किया जाए।
सब्जी मण्डी: छठे मील पर चरागाह की जमीन (गाटा संख्या 851क, 852ख) पर माफियाओं के कब्जे में चल रही निजी सब्जी मण्डी को खाली कराकर वहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं।

मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग

ज्ञापन के अंत में नव भारतीय किसान संगठन ने माननीय मुख्यमंत्री से संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के लिए समय दिलाने का भी अनुरोध किया है, ताकि किसानों की इन समस्याओं को सीधे सरकार के समक्ष रखा जा सके। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इन जायज मांगों पर जल्द ही उचित प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की गई, तो किसान बड़े पैमाने पर आंदोलन के लिए विवश होंगे

नव भारतीय किसान संगठन के तत्वावधान में परसऊं गांव में भव्य भंडारे का आयोजन, सैकड़ों किसानों ने लिया प्रसाद
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

परसऊं-लखनऊ

नव भारतीय किसान संगठन की ओर से परसऊं गांव स्थित ब्रह्मा देवस्थान नहर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन किसान हितों एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसानों, ग्रामीणों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भंडारे का आयोजन रामलाल एवं नव भारतीय किसान संगठन के जिला अध्यक्ष राजू के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला  विशेष रूप से उपस्थित रहे । उनके साथ संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी संदीप शुक्ला एवं तहसील अध्यक्ष छोटेलाल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि नव भारतीय किसान संगठन हमेशा किसानों के अधिकारों, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा करना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की तथा उनके समाधान के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। वक्ताओं ने किसानों की एकता, सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने पर बल दिया। भंडारे में उपस्थित सैकड़ों किसानों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन स्थल पर धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं किसानों का आभार व्यक्त किया गया।

जय जवान, जय किसान के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

सरकारी और किसानों की जमीनों पर अवैध कब्जों के विरोध में 29 जून को लखनऊ में होगा मंडल आयुक्त कार्यालय का घेराव
लखनऊ।

नव भारतीय किसान संगठन परिवार ने प्रदेशभर के किसानों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 29 जून 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाले विशाल किसान प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है। संगठन का कहना है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में सरकारी भूमि और किसानों की जमीनों पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जे एवं फर्जी तरीके से भूमि बिक्री के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन संबंधित राजस्व विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला द्वारा जारी सूचना के अनुसार, हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की गई थी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किसानों की भूमि की सुरक्षा और सरकारी जमीनों को भूमाफियाओं से मुक्त कराने के लिए प्रदेशव्यापी जनआंदोलन चलाया जाएगा।

इसी क्रम में 29 जून को लखनऊ में मंडल आयुक्त कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया है। संगठन ने प्रदेश के सभी प्रदेश पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों तथा किसान साथियों से बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

संगठन का आरोप है कि बाहरी लोगों को भूखंड बेचने के नाम पर कुछ भूमाफिया सरकारी जमीनों को निजी संपत्ति बताकर अवैध तरीके से बिक्री कर रहे हैं। इससे न केवल सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि आम नागरिक और किसान भी ठगी का शिकार हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

लखनऊ जिला अध्यक्ष राजू रावत के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस प्रदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से किसान प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। संगठन का कहना है कि यह आंदोलन किसानों के अधिकारों की रक्षा और भूमि घोटालों के खिलाफ जनजागरण का अभियान है।

नव भारतीय किसान संगठन परिवार ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे 29 जून 2026 को लखनऊ के डालीगंज पुल के पास निर्धारित स्थल पर समय से पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं। संगठन का मानना है कि किसानों और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए भूमि से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और कठोर कार्रवाई आवश्यक है।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि भूमाफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

जनपद अमेठी में मनाया गया पीएम किसान उत्सव दिवस
अमेठी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत शनिवार को जनपद अमेठी में "पीएम किसान उत्सव दिवस" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हुगली से देशभर के पात्र किसानों के खातों में योजना की 23वीं किस्त का हस्तांतरण किया गया। जनपद अमेठी के 2,42,466 किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की धनराशि सीधे हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद स्तर पर विकास भवन सभागार, सभी विकास खंडों तथा न्याय पंचायत स्तर पर किसानों को दिखाया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में किसानों ने लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना तथा योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक, अमेठी, जिला कृषि अधिकारी, फूलचन्द्र (तकनीकी सहायक), विनीत कुमार (वरिष्ठ सहायक) तथा केंद्रीय बीज भंडार प्रभारी सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा लगभग 60 किसानों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अधिकारियों ने किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

नहर में पानी न छोड़ें जाने से किसान परेशान-जजलाल राय
भदोही। कांग्रेस कमेटी भदोही के जिला महासचिव जजलाल राय ने कहा कि जनपद भदोही के ज्ञानपुर नहर प्रखंड में समय से पानी न छोड़ें जाने से क्षेत्र के किसानों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। नहर व शाखा तथा माइनरों में पानी न होने के कारण धान की नर्सरी तैयार करने कि सिंचाई का कार्य काफी प्रभावित हो रहा है।

श्री राय ने कहा कि जून माह में धान की नर्सरी डालने का समय शुरू हो चुका है, लेकिन सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध न होने से किसान नर्सरी तैयार करने में परेशानी झेल रहे हैं। जिन किसानों के पास निजी सिंचाई के साधन नहीं हैं, उनकी चिंता और बढ़ गई है, जिससे परेशान होकर किसान कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत पत्र दे चुके है। किसानों का कहना है कि समय पर पानी न मिलने से

धान की नर्सरी प्रभावित हो रही है, जिससे उत्पादन पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।

उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द नहरों में पानी छोड़ने की मांग की पुरजोर मांग की है, ताकि धान की नर्सरी का कार्य समय पर पूरा किया जा सके।

श्री राय ने कहा कि एक तरफ विकट गर्मी पड़ रही है जनपद में कुआं, हैंडपंप सूखे पड़े हुए हैं और गांव के तालाब भी भरने के बजाय खाली पड़े हैं

नहर में पानी न आने के कारण किसान विवस बैठे हैं और पानी आने का राह देख रहे है।