Asian Games - Swatantra Prabhat

Asian Games में सिल्वर मेडल जीत कर भारत की बेटी ने किया नाम रौशन
एशियाई खेलों की वुशु स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली नाओरेम रोशिबिना देवी के लिए ‘जलते हुए मणिपुर' के बारे में नहीं सोचना मुश्किल था जो पिछले कुछ समय से स्थानीय जातियों मैतेई और कुकी के बीच जातीय हिंसा से जल रहा है। रोशिबिना के लिए मुश्किल था कि वह डर अपने मन पर हावी नहीं होने दें और एशियाई खेलों में पदक जीतने के अपने काम पर ध्यान लगाएं।

उन्होंने कम लोकप्रिय खेल वुशु में पदक जीतने का लक्ष्य हासिल कर लिया लेकिन अपनी माता-पिता की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। बाइस साल की रोशिबिना ने गुरुवार के रजत पदक जीतने के बाद पीटीआई से कहा, ‘‘किसी भी समय कुछ भी हो सकता है।'' चीन में मणिपुर की इस खिलाड़ी ने अपनी उपलब्धि का जश्न भी नहीं मनाया।

रोशिबिना ने कहा, ‘‘मेरे परिवार का कोई सदस्य या रिश्तेदार हिंसा से प्रभावित नहीं है लेकिन मेरा गांव पिछले लगभग पांच महीने से उबल रहा है। मणिपुर मई से मुश्किल में है। कभी भी कुछ भी हो सकता है। इसलिए मैं अपने माता-पिता और भाई-बहनों को लेकर चिंतित हूं।'' चार महीने से अधिक समय से रोशिबिना के आसपास के लोग उन्हें हिंसाग्रस्त मणिपुर में उस संघर्ष से बचाने की कोशिश कर रहे हैं जिसका सामना उनके परिवार को करना पड़ रहा है जिससे कि वह अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर सकें। यह रणनीति काम कर गई जब उन्होंने वुशु की सांडा 60 किग्रा स्पर्धा में रजत पदक जीता।

उन्होंने इंडोनेशिया में 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। मणिपुर में तीन मई से शुरू हुई जातीय हिंसा में 180 से अधिक लोगों की मौत हो चुक है जबकि कई सौ लोग घायल हुए हैं। राज्य में अधिक जनसंख्या वाले मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग के खिलाफ निकाले गए ‘आदिवासी एकता मार्च' के बाद हिंसा शुरू हुई। मैतेई समुदाय से ताल्लुक रखने वाली रोशिबिना ने कहा, ‘‘हिंसा नहीं रुकी है, यह सिर्फ बढ़ ही रही है। मुझे नहीं पता कि यह कब रुकेगी। मैंने इसके बारे में अधिक नहीं सोचने का प्रयास किया लेकिन इसका मुझ पर असर पड़ता है।''

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत के लिए खेलती हूं और मैं मणिपुर में हालात सामान्य करने में मदद का आग्रह करती हूं।'' रोशिबिना का गांव बिष्णुपुर के जिला मुख्यालय से लगभग चार किमी दूर है जो चूरचंदपुर से लगभग 35 किमी दूर है। बिष्णुपुर और चूरचंदपुर मणिपुर में हिस्सा से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में शामिल हैं। चूड़़ाचांदपुर कुकी बहुल क्षेत्र है। दोनों समुदायों के बीच संघर्ष में कई लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं। प्रत्येक परिवार को अपने गांवों की सुरक्षा के लिए एक सक्षम पुरुष और महिला को भेजना होता है और रोशिबिना के माता-पिता भी इसके अपवाद नहीं हैं।

रोशिबिना के छोटे भाई नाओरेम प्रियोजीत सिंह ने मणिपुर से कहा, ‘‘मेरी मां मीरा पैबिस (महिला मशाल वाहक) के हिस्से के रूप में आत्म सुरक्षा गतिविधियों में भाग लेती हैं और मेरे पिता भी हमारे गांव में गश्त और सड़कों और गलियों की देखभाल में भाग लेते हैं।

'' उन्होंने कहा, ‘‘हम उसे मणिपुर में तनावपूर्ण स्थिति के बारे में ज्यादा नहीं बताते क्योंकि इससे उसके खेल पर असर पड़ेगा। उसने पिछले हफ्ते फोन किया था लेकिन मेरे माता-पिता ने उसे केवल अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा था।''

Asian Games 2023 में भारत का जलवा बरकरार, पांच पदक किये अपने नाम
Asian Games: एशियन गेम्स में भारत के लिए रविवार को पदकों की झड़ी लग गई। भारतीय खिलाड़ियों ने एक के बाद एक पाँच पदक अपने नाम किए। 3 रजत और 2 कांस्य पदक भारत की झोली में आ चुके हैं। रमिता जिंदल, मेहुली घोष, आशी चौकसे ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रविवार को भारत के लिए पहला मेडल रजत पदक जीता। निशानेबाजी में महिलाओं के टीम इवेंट में 1886 अंक मिले। रमिता ने 631.9, मेहुली ने 630.8 और आशी ने 623.3 अंक हासिल किए। इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल मेजबान चीन ने हासिल किया।

अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने रोइंग लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स में भारत के लिए दूसरा पदक दिलाया। बाबू लाल यादव और लेख राम ने पुरुष डबल्स फाइनल में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए रोइंग में दूसरा और कुल मिलाकर तीसरा पदक जीता। रोइंग में भारत को एक और मेडल मिला जब पुरुषों की कॉक्स्ड 8 स्पर्धा में 05:43.01 के समय के साथ भारतीय टीम ने सिल्वर हासिल किया। इसी के साथ रोइंग में भारत के 3 पदक हो गए हैं।

रमिता जिंदल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता। यह रविवार को भारत का पाँचवाँ मेडल रहा। रमिता जिंदल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में 230.1 के स्कोर के साथ ये मेडल अपने नाम किया। चीन को गोल्ड और सिल्वर मेडल मिले। स्मृति मंधाना की कप्तानी में खेल रही भारत की महिला क्रिकेट टीम ने गेम्स के फाइनल में एंट्री मार ली। स्मृति मंधाना की टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से रौंदा। इस तरह भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इन खेलों में कम से कम सिल्वर तो पक्का कर लिया है।

भारतीय खिलाड़ियों को 19वें एशियाई खेलों में नहीं मिली एंट्री
भारत ने 19वें एशियाई खेलों से पहले अरुणाचल प्रदेश के कुछ भारतीय खिलाड़ियों को एंट्री से वंचित करने पर कड़ा विरोध जताया। इसके बाद भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने चीन की अपनी यात्रा रद्द कर दी है।19वें एशियाई खेल चीन के शहर हांगझू में होने वाले हैं। खेल मंत्री की चीन यात्रा रद्द करने की घोषणा भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) ने की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि "भारत सरकार को पता चला है।

कि चीनी अधिकारियों ने भारत के अरुणाचल प्रदेश के कुछ भारतीय खिलाड़ियों को हांगझू में 19वें एशियाई खेलों में मान्यता और प्रवेश से वंचित करके भेदभाव किया है। भारत ने भारतीय नागरिकों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार को हमेशा खारिज किया है। अरुणाचल प्रदेश "भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने नई दिल्ली और बीजिंग में कड़ा विरोध दर्ज कराया है। हमने एशियाई खेलों की भावना और सदस्य देशों के प्रतिस्पर्धियों के खिलाफ भेदभाव को रोकने वाले नियमों का उल्लंघन करने के लिए चीन की आलोचना की है।

भारत ने कहा- "चीनी कार्रवाई के खिलाफ विरोध के रूप में, भारत के खेल मंत्री ने खेलों के लिए चीन की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द कर दी है। भारत सरकार अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए उचित उपाय करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।“

कथित तौर पर अरुणाचल प्रदेश के वुशु एथलीट हांगझू में चल रहे एशियाई खेलों के लिए चीन की यात्रा करने में असमर्थ हैं। न्येमान वांग्सू, ओनिलु तेगा और मेपुंग लाम्गू की तिकड़ी को दिल्ली में ही रुकने के लिए मजबूर होना पड़ा।

हालांकि दस्ते के अन्य सदस्यों को कोई समस्या नहीं हुई और वे हांगझू की यात्रा पर चले गए। खबरों के मुताबिक, हांगझू एशियाई खेल आयोजन समिति ने तीन एथलीटों को मान्यता कार्ड दे दिए हैं,

लेकिन सत्यापन के लिए उनके कार्ड डाउनलोड नहीं किए जा सके। लेकिन अन्य एथलीटों को यह समस्या नहीं आई। ये तिकड़ी 11 सदस्यीय वुशु टीम का हिस्सा थी जो बुधवार रात आईजीआई हवाई अड्डे से चीन के लिए रवाना होने वाली थी। एशियाई खेलों के लिए भारत के शेफ-डी-मिशन भूपेन्द्र सिंह बाजवा ने इस मुद्दे को एशियाई ओलंपिक परिषद और हांगझू एशियाई खेलों की आयोजन समिति के समक्ष उठाया।

इससे पहले, दिल्ली में चीनी दूतावास ने तीन एथलीटों को स्टेपल वीजा जारी किया था जब 12 सदस्यीय दल को चेंगदू में विश्व विश्वविद्यालय खेलों के लिए यात्रा करनी थी। उस समय भी भारत द्वारा कड़ा विरोध दर्ज कराने के बाद यात्रा रद्द कर दी गई थी।