Mid Day Meal Scheme - Swatantra Prabhat

रसोइया बहनों के परिश्रम और सेवा को मिला सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

इटवा (सिद्धार्थनगर)।

नगर पंचायत इटवा कार्यालय परिसर स्थित सभागार में प्रधानमंत्री मध्याह्न भोजन (पीएम पोषण) योजना के अंतर्गत रसोइया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष इटवा विकास जायसवाल ने विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली रसोइया बहनों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने रसोइयों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल ने कहा कि विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों को पौष्टिक एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराने में रसोइया बहनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बच्चों के स्वस्थ शरीर और बेहतर मानसिक विकास के लिए पौष्टिक भोजन जरूरी है। रसोइया बहनें प्रतिदिन पूरी जिम्मेदारी, मेहनत और सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। उनके इसी समर्पण से विद्यालयों में बच्चों को निर्धारित समय पर भोजन उपलब्ध हो पाता है।

उन्होंने कहा कि रसोइया केवल भोजन तैयार करने का कार्य नहीं करतीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य और उनके भविष्य के निर्माण में भी अप्रत्यक्ष रूप से महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में इनकी मेहनत की अहम भूमिका है। ऐसे में उनके परिश्रम और सेवा को सम्मानित करना समाज की जिम्मेदारी भी है।

कार्यक्रम में रसोइया बहनों को सम्मानित करते हुए विकास जायसवाल ने कहा कि उनके परिश्रम, सेवा और समर्पण को सम्मान देना तथा उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण की चिंता करना प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ मिलने से रसोइया बहनों को आवश्यकता के समय बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने में सहूलियत होगी।

समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने भी रसोइया बहनों के कार्यों की प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना का उद्देश्य केवल बच्चों को भोजन उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति, पोषण और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देना भी है। इस पूरी व्यवस्था को सफल बनाने में रसोइयों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, इटवा मंडल अध्यक्ष कन्हैया विश्वकर्मा, बिस्कोहर मंडल अध्यक्ष कुंवर मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवजी तिवारी, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ आदित्य कुमार शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष अजय साहू, ब्लॉक महामंत्री विनोद कुमार उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा शिवप्रकाश पाण्डेय, विनीता चौधरी, पृथ्वीराज चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष मुहम्मद इमरान, कपिल तिवारी, राजकुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष करुणेश मौर्य, प्रदीप मिश्रा, बालकृष्ण मिश्रा, राजेंद्र यादव, मोहित द्विवेदी, मीनू मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

वीएचएसएनडी सत्र का डीएम ने किया निरीक्षण, कुपोषण और टीकाकरण की प्रगति परखी
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

बलरामपुर, जनपद में स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल लगातार जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विकास खंड बलरामपुर के ग्राम पंचायत कलवारी में प्रोजेक्ट संवर्धन के अंतर्गत आयोजित वीएचएसएनडी (विलेज हेल्थ सैनिटेशन एंड न्यूट्रिशन डे) सत्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं के एएनसी रजिस्ट्रेशन, बच्चों एवं माताओं के टीकाकरण, ड्यू लिस्ट, पोषण संबंधी गतिविधियों तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों के चिन्हांकन और उनके पोषण सुधार के लिए चलाए जा रहे प्रयासों का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को आयरन की खुराक पिलाकर एनीमिया नियंत्रण और पोषण जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्त जनपद बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा।

नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम कलवारी में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। आधुनिक एवं बालमैत्री सुविधाओं से युक्त इस केंद्र में बच्चों की सीखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए आकर्षक शैक्षिक पेंटिंग कराई गई हैं। केंद्र में सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण के साथ बालमैत्री शौचालय की भी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक बाल शिक्षा और पोषण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। ऐसे आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं पोषण के नए मॉडल के रूप में विकसित होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 19 नए आंगनबाड़ी केंद्र निर्माणाधीन हैं या पूर्णता की ओर हैं, जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

कंपोजिट विद्यालय में डाइनिंग हाल का उद्घाटन

ग्राम पंचायत कलवारी में ग्राम पंचायत की पहल पर निर्मित कंपोजिट विद्यालय के डाइनिंग हाल का भी जिलाधिकारी ने उद्घाटन किया। डाइनिंग हाल बनने से अब छात्र-छात्राओं को मध्यान्ह भोजन स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण में उपलब्ध कराया जा सकेगा।

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनसहभागिता से गांवों और विद्यालयों का समग्र विकास संभव है।

बच्चों से किया संवाद

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्टडी टेबल एवं शिक्षण सामग्री वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक पाठक सहित स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।