ranchi - Swatantra Prabhat

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने रांची स्मार्ट सिटी में गौतम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की रखी आधारशिला , राज्य का होगा तीसरा निजी मेडिकल कॉलेज
रांची राज्य की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली मजबूत बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।  इस दिशा में स्वास्थ्य संरचनाओं को बेहतर करने का प्रयास निरंतर जारी है । मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने रांची स्मार्ट सिटी परिसर में गौतम  मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए राज्यवासियों को अच्छी  चिकित्सा  सुविधा उपलब्ध कराने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में इस मेडिकल कॉलेज का खुलना स्वास्थ्य व्यवस्था के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस पहल से निश्चित तौर पर राज्य के विकास को एक नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यकताओं को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल खोले जाने की जरूरत है। इस राज्य में आज भी देश के मानक स्तर से काफी कम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल हैं। ऐसे में यहां नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में यहां निजी अथवा पीपीपी मोड पर कई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खुलेंगे, जिसका फायदा यहां के लोगों को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य समेत किसी भी क्षेत्र में जो निवेशक यहां निवेश करने के इच्छुक हैं,  उन्हें सरकार की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा। वे  अपना प्रस्ताव दें, सरकार पूरी गंभीरता से विचार करेगी। निवेशकों को सरकार की नीति के अनुरूप इंसेंटिव भी दिया जाएगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास की गति तेज करने के लिए यह कदम उठाए जा रहा है।

इलाज के लिए राज्य के बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़े

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी बेहतर इलाज के लिए लोग दूसरे राज्यों और बड़े शहरों का रुख करते हैं । वहां महंगा इलाज होने की वजह से उनके आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है। सरकार की कोशिश है कि यहां के लोगों को अपने ही राज्य में बेहतर और आधुनिक चिकित्सीय जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध करा सकें। इस दिशा में मेडिकल कॉलेज तथा विभिन्न अस्पतालों को अपग्रेड किया जा रहा है। जांच की आधुनिकतम मशीन उपलब्ध कराने के साथ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है । मुख्यमंत्री ने कहा  नए अस्पतालों के खुलने से लोगों को इलाज करने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी ।

ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने पर सरकार का विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के ग्रामीण और सुदूर इलाकों से लेकर शहरों तक लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करना हमारी प्रतिबद्धता है। इस दिशा में स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत कर रहे है। सरकार इसके लिए तो कार्य कर ही रही  है लेकिन निजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों को भी इसके लिए आगे आना होगा।  वे ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करें ताकि ग्रामीणों को इलाज के लिए अन्यत्र इधर-उधर जाना नहीं पड़े। सभी के सहयोग से हम राज वासियों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में सफल होंगे।

शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, रांची यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिंह, राइट पाथ फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ  अभिजीत कुमार विशेष रूप से मौजूद थे।

HEC के 200 से अधिक कर्मचारियों ने दिया जंतर-मंतर पर धरना
रांची: (21 सितंबर) गुरुवार झारखंड की राजधानी रांची स्थित सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी (पीएसयू) हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) के 200 से अधिक कर्मचारियों ने इसके पुनरुद्धार और लंबित वेतन की मांग को लेकर गुरुवार (21 सितंबर) को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दिया.

धरने में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की राज्यसभा सदस्य महुआ माजी मौजूद थीं. उन्होंने बुधवार (20 सितंबर) को राज्यसभा में एचईसी में 18 महीने से लंबित वेतन का मुद्दा उठाया था. राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने महुआ माजी से अपने बयान साबित करने को कहा. माजी ऐसा करने को तैयार हो गईं.

महासचिव अजय सिंह ने गुरुवार को कहा, ‘वह (महुआ माजी) सुबह आईं और एचईसी कर्मचारियों की मांगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की. हमने उन्हें 2022 में राज्यसभा की संसदीय समिति की सिफारिश और 2017-18 में संसदीय स्थायी समिति की सिफारिशों के दस्तावेजी साक्ष्य प्रदान किए. उन्होंने इसे बाद में राज्यसभा सचिवालय को सौंप दिया.’

सिंह ने आगे कहा कि संसदीय समिति ने पिछले साल सिफारिश की थी कि मंत्रालय एचईसी की स्थिति में सुधार के लिए ठोस प्रयास करे और जरूरत पड़ने पर इसके लिए अतिरिक्त फंड मांगे. इस प्रदर्शन में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के कई नेता मौजूद थे.

एचईसी के कर्मचारियों और इंजीनियरों ने दावा किया है कि उन्होंने इसरो के दूसरे लॉन्चिंग पैड के कई हिस्सों का निर्माण किया है, जिसका इस्तेमाल चंद्रयान-3 के लिए किया गया था.

एचईसी के इंजीनियरों ने 400/60 ईओटी (इलेक्ट्रिक ओवरहेड ट्रैवलिंग) क्रेन, 200/30टी ईओटी क्रेन, 10 टन हैमरहेड टावर क्रेन, एफसीवीआरपी (फोल्डिंग कम वर्टिकल रिपोजिशनेबल प्लेटफॉर्म), क्षैतिज स्लाइडिंग दरवाजा और इसरो के मोबाइल लॉन्चिंग पेडस्टल का निर्माण किया था.
जुलाई महीने में भी चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के ठीक बाद हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) के इंजीनियरों को वेतन न दिए जाने का मुद्दा उठाया था. रांची के धुर्वा इलाके में स्थित एचईसी भारी उद्योग मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है.

करीब 2,700 कर्मचारियों और 450 अधिकारियों को पिछले 14 महीनों से वेतन नहीं मिला है. कंपनी के अधिकारियों को पूरे साल और कर्मचारियों को आठ-नौ महीने से वेतन नहीं मिला है.

इसमें कहा गया था कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, रक्षा मंत्रालय, रेलवे, कोल इंडिया और इस्पात क्षेत्र से 1,500 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिलने के बावजूद 80 फीसदी काम धन की कमी के कारण लंबित है.