mathura news - Swatantra Prabhat

UP News: यूपी में 307 करोड़ की लागत से बना बाईपास हुआ तैयार, जल्द मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा
UP News: उतर प्रदेश के मथुरा जिले में नेशनल हाईवे-19 और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला 307 करोड़ रुपये की लागत से तैयार उत्तरी बाईपास बनकर लगभग पूरा हो गया है। इसके शुरू होने के बाद आगरा शहर में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी और फरह से खंदौली तक की दूरी घटकर केवल 30 किलोमीटर रह जाएगी। अब तक जहां यह सफर एक घंटे से अधिक का होता था, वहीं बाईपास शुरू होने के बाद यह दूरी सिर्फ 20 मिनट में तय की जा सकेगी।

इस परियोजना की नींव वर्ष 2022 के अंत में रखी गई थी, जिसका निर्माण हिलवेज कंपनी ने किया है। इसके लिए मथुरा, महावन और सादाबाद तहसीलों के किसानों की जमीन अधिग्रहीत की गई थी, जिन्हें मुआवजा भी दिया गया। बाईपास में चार अंडरपास और यमुना नदी पर एक पुल बनाया गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में आसानी होगी।

बाईपास के किनारों पर सर्विस रोड और बाउंड्रीवाल भी बनाई जा रही है, ताकि बरसात में मिट्टी का कटान न हो। यह काम अंतिम चरण में है। उद्घाटन से पहले ही स्थानीय ग्रामीण इस मार्ग का उपयोग कर रहे हैं, जिससे उन्हें शहर के ट्रैफिक से राहत मिली है।

बाईपास चालू होने से मथुरा और आगरा दोनों शहरों में ट्रैफिक का दबाव घटेगा। ग्वालियर, जयपुर और फरीदाबाद से आने वाले वाहनों को अब शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। फिलहाल, हाइटेंशन लाइन की शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है, जिसके बाद अगले 15 से 20 दिनों में इसका औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा।

सहूलियतः पुलिस महकमे के बडे साहब के आसपास ही मिलेंगे सभी साहब
मथुरा। पुलिस महकमे के बड़े साहब बड़ा दिल रखते हैं। बड़े साहब के लिए बनाया गया बडा कार्यालय इन्हें उतना पसंद नहीं आया। दूर दराज से फरियाद लेकर आने वाले पीड़ितों को मिलने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसे ध्यान में रखते हुए बड़े साहब ने अब शहर वाले साहब के कार्यालय में अपना कार्यालय बना लिया है। अब बडे साहब वाले कार्यालय में शहर वाले साहब बैठा करेंगे। एसएसपी श्लोक कुमार ने अपने कार्यालय को एसपी सिटी ऑफिस परिसर में स्थानांतरित कर दिया है। पहले यह कार्यालय कचहरी परिसर के पास था जहाँ जाम और पार्किंग की समस्या थी। नए भवन में 50 से अधिक फरियादियों के बैठने की व्यवस्था है।

एसएसपी ने जनता से संवाद को प्राथमिकता दी है और अब फरियादियों को जाम और पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी। 17 अप्रैल को एसएसपी श्लोक कुमार ने पदभार संभालने के बाद से ही जनता से संवाद को प्राथमिकता दी है। उन्होंने फरियादियों से सीधे मिलकर उनकी समस्याएं सुनने की परंपरा को और अधिक सक्रिय किया है। दूर दराज से आने वाले फरियादी किसी तरह से एसएसपी से मुलाकात नहीं कर पाते हैं तो इसी परिसर में एसपी देहात का कार्यालय है और एसपी यातायात का कार्यालय भी यही हैं।

इन अधिकारियों को भी लोग अपनी पीडा बता सकते हैं। शहर के लोग एसपी सिटी से मिलने के लिए जा सकते हैं, ये लोग बहुत दूर से नहीं आते और जागरूक भी होते हैं इस लिए इन्हें पहले वाले एसएसपी कार्यालय तक जाने में इतनी मुश्किल नहीं होगी।  नए कार्यालय की शिफ्टिंग के साथ ही अब फरियादियों को न तो कचहरी क्षेत्र के जाम से जूझना पड़ेगा और न ही वाहनों को खड़ा करने में कठिनाई होगी। एसपी सिटी भवन का परिसर खुला और व्यवस्थित है, जहां लगभग 50 से अधिक फरियादी एक साथ बैठकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

इससे उन्हें अपनी बारी का इंतजार करने में सुविधा होगी। पहले तंग जगह के कारण लोग बाहर गैलरी में मजबूरन खड़ा होना पड़ता था। पुराने एसएसपी कार्यालय में एसपी सिटी राजीव कुमार को शिफ्ट किया गया है। इस भवन में एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत और एसपी यातायात मनोज कुमार यादव का भी कार्यालय बना हुआ है। ऐसे में एक ही स्थान पर तीनों अधिकारियों के मिलने से भी फरियादियों को राहत मिलेगी।

’धरा पर खुशी छाईं, आ गए कृष्ण कन्हाई’
मथुरा। भाद्रमास कृष्णपक्ष की अष्टमी की मध्यरात्रि, ग्रह नक्षत्रों का अद्भुत संयोग, भक्तों को अजन्मे कान्हा के आगमन का अद्भुत और सुखद अहसास करा रहे थे। हजारों की संख्या में श्रद्धालु श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर के अंदर थे तो उससे कई गुना ज्यादा भीड जन्मस्थान के बाहर इस बात का इंतजार कर रही थी कि वह किसी तरह मंदिर के अंदर प्रवेश मिल जाए। घडी की छोटी सूई टिकटिक कर 12 के निशान की ओर बढ रही थी। बडी सूई की गति मानो थम सी गई थी। मिनटों का इंतजार घांटों जैसा लग रहा था। इसी गति से श्रद्धालुओं की अधीरता भी अपने चरम पर पहुंच रही थी। हर किसी की इच्छा यही थी कि किसी भी तरह भागवत भवन के अंदर रह कर जन्माभिषेक के दर्शन का अवसर मिल जाए तो जीवन धन्य हो जाए।

इसी लालसा में जो श्रद्धालु भगवत भवन के अंदर थे वह किसी तरह इस क्षण तक भागवत भवन के अंदर ही टिके रहना चाहते थे। जीवन में ऐसा आद्भुत संयोग शायद फिर कभी उन्हें मिले यही उनके विचार चल रहे होंगे। भागवत भवन में भीड का दबाव बढ रहा था। मंदिर के बाहर और सडकों पर लाखों श्रद्धालुओं का जमावडा था। कतारबद्ध होकर हर कोई ठाकुंर जन्माभिषक की बस एक झलक पाने को आया हुआ था। किसी ने कई दिन पहले से मथुरा में डेरा डाल दिया था तो काई सैकडों मील की दूरी तय कर इस क्षण का साक्षी बनने के लिए पहुंचा था।

सेवायत और सुरक्षाकर्मी किसी के भी पैर भागवत भवन के अंदर जमने नहीं दे रहे थे। इसी जद्दोजहद में वह अद्भुत, चमत्कारिक और आलौकिक क्षण आ गया जिसकी प्रतिक्षा पूरा विश्व कर रहा था, धीरे धीरे भागवत भवन में भगवान के श्रीविग्रह और श्रद्धालुओं के बीच दीवर बनी खादी की वह चादर खिसकने लगी, भक्त अब हिलने को तैयार नहीं थी, अचानक शंखनदा शुरू हो गया। पांच मिनट तक पूरा मंदिर परिसर शंखनांद की ध्वनियों से गुजायमान रहा। यह इस बात की घोषणा थी कि अजन्मे भगवान श्रीकृष्ण प्रथ्वी पर अवतरित हो चुके हैं। श्रद्धालुओं के हाथ आसमान की ओर झूल गये थे। भागवत भवन सहित पूरा जन्मस्थान और जन्मस्थान की ओर जानेवाली हर सडक पर मौजूद श्रद्धालुओं की भीड मथुरा में भगवान के अवतरण की साक्षी बन खुद को ध्यन कर रही थी। जन्म महाभिषेक का मुख्य एवं आलौकिक कार्यक्रम रात्र श्रीगणेश नवग्रह आदि पूजन से शुरू हुआ।

12 बजे भगवान के प्राकट्य के साथ ही संपूर्ण मंदिर परिसर में शंख, ढोल, नगाडे, झांझ, मजीरे और मृदंग एवं हरिबोल की करतल ध्वनि के साथ असंख्य भक्त जन, संत नाच उठे। भगवान के जन्म की प्राकट्यआरती रात 12ः10 मिनट तक चली। रजत जडित कामधेन के दूध से भगवान के विग्रह का अभिषेक हुआ। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के संपूर्ण परिसर को अद्भुत कलात्मकता से सजाया गया था। साजसज्जा ऐसी कि श्रद्धालु अभिभूत हो उठे। भगवान की प्राकट्य भूमि एवं कारागार के रूप में प्रसिद्ध गभ्रगृह की सज्जा भी चित्तआकर्षक थी। पत्र, पुष्प, रत्न प्रकृति, वस्त्र आदि के अद्भुत संयोजन से बनाये गये पुष तेजोमहल बंगले में विराजमान हो ठाकुर जी ने श्रद्धालुओं को बडे ही मनोहारी स्वरूप में दर्शन दिये। पत्र, पुष्प, काष्ठ आदि से निर्मित इस बंगले की छठा और कला अनूठी थी। प्रातः दिव्य शहनाई एवं नगाडों के वादन के साथ भगवान की मंगला आरती के दर्शन हुए। तदोपरांत भगवान का पंचामृत अभिषेक किया गया एवं ठाकुर जी के प्रिय स्त्रोतों का पाठ एवं पुष्पार्चन हुआ।

बिजली के तारों ने निकली चिनगारी से 50 बीघा गेहूं जली
मथुरा। बिजली के तारों से निकली चिनगारी से बल्देव क्षेत्र में करीब 50 बीघा गैहूं की फसल जल गई। किसानों की पीडा जानने के लिए कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ब्लॉक प्रमुख प्रदीप भरंगा किसानों के पास पहुंचे और सांत्वना दी। हालांकि किसी अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने और उनकी पीडा नहीं समझने से किसान नाराज दिखे। इस नाराजगी की सामान ब्लॉक प्रमुख बल्देव प्रतीक भरंगर को भी करना पडा। प्रतीक भरंगर रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर के बेटे हैं।

किसानों ने नकसान की भरपाई की मांग की है। बलदेव की गांव नगला मोहन और जुगसना में  जर्जर विद्युत तारों के आपस में टकरा जाने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग चारों ओर खेतों में फैलती चली गई, जिससे लगभग 50 बीघा गेहूं के खेतों में आग लगने से गेहूं की फसल पूरी तरह खाक हो गई। किसान पूरी तरह बर्बाद हो गए।

इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड भी पहुंची लेकिन तब तक आग से फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी। मौके पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर ने निरीक्षण किया। एसडीएम व तहसीलदार को सूचना देकर शीघ्र मुआवजे की मांग की।

प्रांतीय खंड का बड़ा खेल, चौड़ीकरण वाले कचेहरी रोड पर नवीनीकरण
मथुरा- प्रांतीय खंड अपने नए-नए कारनामों से लोगों की चर्चा में हमेशा बना रहता है एक नया खेल जो रोड़ चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए मंजूर हो चुका है उसको नवीनीकरण के नाम पर पाट दिया है। गौरतलब है कि कैंट रेलवे स्टेशन से टैंक चौराहे तक और टैंक चौराहे से गोकुल बैराज मोड़ तक शासन ने इस वीवीपीआई रोड होने के कारण करीब 4.40 करोड रुपए बजट आवंटित कर दिया है इस रोड पर निविदा की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जिसमें दो फर्म श्री कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर और मैसेज नेशनल हाईवे इंफास्ट्रक्चर द्वारा निविदा की पूरी प्रक्रिया हो चुकी है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में इसमें काम शुरू होने की संभावना है। इस पूरी प्रक्रिया को लेकर आकाशदीप इंफ्रास्ट्रक्चर ने शासन से शिकायत की है।

लेकिन प्रांतीय खंड ने बड़ा कारनामा करते हुए इसी रोड पर नवीनीकरण भी कर दिया है। क्योंकि2024-25 वित्तीय वर्ष 31 मार्च को खत्म होने वाली है। पैसा सरेन्डर नहीं करना पड़ जाए, इसीलिए नवीनीकरण के नाम पर भी बड़ा खेल हो रहा है रोड पर कहीं -कहीं तो सिर्फ तारकोल का लेप कर दिया है। और जगह जगह तो 1 से 2 सेंटीमीटर ही गिट्टी डाली है। विभाग में बचे हुए पैसे का बंदरबांट करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं उच्च अधिकारी अपनी आंखें बंद किए हुए हैं जिससे इनकी हिस्सेदारी इनके पास पहुंच जाती है

विभाग के कर्मचारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया नवीनीकरण में 10 एम एम की गिट्टी प्रयोग में लाई जाती है रोड पर बड़ी मोटी परत तारकोल और गिट्टी की डाली जाती है।

यह पूरा मामला मेरी संज्ञान में नहीं है दिखवाता हूं। नरेंद्र कुमार यादव चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी आगरा

इस रोड पर नवीनीकरण किया जा रहा है अगर कोई गडबड है। तो दिखवाता हूं ।

किसानों ने दिया लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर धरना
मथुरा।  भारतीय किसान यूनियन भानु  कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठैनुआ, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पहलवान, प्रदेश अध्यक्ष पहलवान प्रकोष्ठ भूरा पहलवान के नेतृत्व में कृष्णापुरी चौराहे पर स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय का यमुना एक्सप्रेस वे से वृंदावन को जोड़ने वाले फ़ोर लेन मार्ग पर डिवाइडर और नाली निर्माण की मांग को लेकर कार्यालय पर धरना दिया। जिसके बाद किसान संगठन के नेताओं ने डिवाइडर बनाए जाने की मांग अधिकारियों के सामने रखी।

जहां अधिशासी अभियन्ता गुलवीर सिंह को फ़ोर लेन मार्ग पर डिवाइडर के निर्माण को लेकर अवगत कराया। जिस पर अधिशासी अभियन्ता गुलवीर सिंह ने एक हफ्ते में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। तब जाकर किसान शांत हुए। वहीं कार्यालय का घेराव करने में जगदीश रावत राष्ट्रीय सचिव, गिर्राज सिंह, भूरा पहलवान प्रदेश अध्यक्ष प्रकोष्ठ, लक्ष्मीनारायण जिला महासचिव, विक्रम सिंह चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी कार्यकर्ता, कुशलपाल चौधरी, अमरसिंह, भूरा चौधरी, मानसिंह चौधरी, रामबीर सिंह, जितेन्द्र चौधरी, राजकुमार राणा, महेंद्र सिंह, राकेश चौधरी, विष्णु चौधरी, आदि आक्रोशित कार्यकर्ता शामिल रहे।

ईंट भट्टों पर जा रही तूरी, सड़क पर मौत बन कर दौड़ रहे ट्रैक्टर
मथुरा। अब तूरी से ईंट पकाई जा रही हैं। ये ईंट लाल हो जाती हैं लेकिन उतनी बजूबत नहीं होती है। इन भट्टों परं टीटीजेड क्षेत्र में उगाई जाने वाली सरसों की तूरी को ट्रेक्टर ट्राली से ढोकर लाया जाता है। नौहझील मथुरा मार्ग पर तूरी से लदे ओवरलोड टैक्टर इस मार्ग पर आफत बन गये है टैक्टर के पीछे लगी ट्राली को इस तरीके से लोड किया जाता है कि ट्राली के  चारों तरफ चार पांच फुट वाहर की तरफ निकला होता है जिससे आगे पीछे से आने वाले वाहनों को साइड तक दिखाई नही देती आये दिन यह तूरी से लदे टैक्टर ट्राली बीच बीच सड़क पर पलट जाते है जिससे मार्ग भी कई कई धन्टो अवरुद्ध रहता है इसके अलाबा  ईंट, बालू व मिट्टी लेकर दौड़ रहे ट्रैक्टर हादसों का पर्याय बने हुए हैं।

इनकी चपेट में आने से आए दिन लोगों की जान जा रही है लेकिन जिम्मेदार इस ओर से आंखे मूंदे हुए हैं। नौहझील से लेकर मथुरा तक सड़कों पर बालू, मिट्टी, ईट व तूरी लदे ट्रैक्टरों को बेलगाम दौड़ते देखा जा सकता है जो क्षमता से कहीं अधिक तूरी ईंट, बालू  आदि सामान भरकर दौड़ रहे हैं। ट्रैक्टर चालक आगे पीछे आ जा रहे वाहनों की परवाह किए बिना कहीं भी ओवरटेक व मोड़ देते हैं। इससे पीछे चलने वाहन टकरा कर हादसे के शिकार हो जाते हैं।

तमाम चालकों ने ट्रैक्टर में स्पीकर व स्टीरियो लगवा रखे हैं। उन्हें तेज आवाज में बजाकर चलते हैं। इससे न तो हार्न सुनाई देता है और न ही किसी की आवाज सुनते हैं और अपनी धुन में तेज रफ्तार से चलते रहते हैं। ओवरलोड होने से ट्रैक्टरों को आपात स्थिति में रोकना मुश्किल हो जाता है। ट्रैक्टर चला रहे तमाम चालक न केवल नौ सीखिए बल्कि अधिकांश के पास ड्राइबिंग लाइसेंस तक नहीं है और व नियम कानूनों को दरकिनार कर ओवरलोड ट्रैक्टरों को सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। इन ट्रैक्टरों से आए दिन सड़कों पर हादसे हो रहे हैं

गंदे नाले के पानी में डूब गई किसानों की पकी फसल
मथुरा। कस्बा राया के समीपवर्ती गांवों में नगर पंचायत का पानी किसानों के लिए परेशानी पैदा कर रहा है।जिस गन्दे नाले के पानी से किसानों की पकी पकाई फसलें प्रभावित हो रही हैं। यह सिलसिला बीते कई वर्षाे से चल रहा है। राया से सादाबाद रोड़ कस्बा के समीपवर्ती गांव नगला थाना,पडरारी,सारस गांव के किसानों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। किसान इस पानी की रोकथाम के लिए विधायक से लेकर प्रशासन का दरवाजा खट- खटा चुके हैं। किंतु परिणाम शून्य रहे। रात दिन गन्दे नाले का पानी खेतों में चल रहा है। गेंहू की फसल कटाई का समय है।

लेकिन पानी भरा होने की वजह से फसल पूरी तरह बर्बाद हो रही है। गांव के ही सुरेश चन्द,त्रिलोक नाथ तेजपाल शर्मा जगमोहन शर्मा कमियां शर्मा सोमवती देवी सहित करीब आधा दर्जन किसानों की फसल बर्बाद हो रही है।दर्जनों किसानों का कहना है की इस समस्या के निराकरण के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों के पास गये।नगर पंचायत के अधिकारियों को भी कई बार अवगत करा दिया किन्तु आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। कन्हैया शर्मा ने बताया कि नगर पंचायत का गंदा पानी साले से होकर निकल रहा है और नगर पंचायत के कर्मचारी ओके हुए पानी को खेतों में कार देती हैं। जिससे खेतों की फसल बर्बाद हो रही है।खेतों में फसल बोई जरूर जाती हैं लेकिन कटाई नहीं हो पाती ।जिसका कारण गन्दे नाले का पानी भरा है।अगर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन के लिये सड़को पर उतरेंगे।

फीस जमा न होने पर बच्चे को तीन घंटे धूप में बिठाया
मथुरा। सरकारी शिक्षा व्यवस्था से मोह भंग होना अभिभावकों के साथ बच्चों को भी भारी पड रहा है। ऐसे अभिभावकों की तादात बहुतायत में है जिनके पास ठीक रोजगार नहीं है। नियमित पगार नहीं मिलती, ऐसे में उनके सामने कभी भी आर्थिक संकट खडा हो जाता है। इसका खामियाजा उनके पाल्यों को भी भुगतना पडता है। इसका उन बच्चों की मानसिक अवस्था पर विपरीत असर पड रहा है। राया कस्बे की एक निजी शिक्षण संस्था में मंगलवार को एक बच्चे को इसी तरह की विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पडा।

छात्र की फीस जमा न हो पाने के कारण उसे परीक्षा से बाहर कर दिया गया और परीक्षा समय के तीन घंटे तक धूप में बिठाए रखा गया। कृष्णा एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। उसके पिता टिंकू मथुरा में प्राइवेट नौकरी कर परिवार की आजीविका चलते हैं। पिता को विगत चार माह से पगार नहीं मिली, जिसके कारण वह टिंकू की फीस जमा नहीं कर सके। इस बीच विद्यालय प्रबंधन द्वारा लगातार छात्र के अभिभावकों को फीस के लिए सूचित किया जाता रहा।

कृष्णा की मां ने विद्यालय प्रबंधन को आश्वासन दिया कि वह 21 मार्च को किसी भी तरह बच्चे की फीस जमा कर देंगे। यह आश्वासन संभवतः इस बिना पर था कि कृष्णा के पिता को पगार मिल जाएगी। इससे पहले ही मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन ने कडा फैसला ले लिया। बच्चे को परीक्षा से वंचित करने के साथ ही तीन घंटे तक धूप में बैठने के लिए मजबूर किया जिससे वह अभिभावकों पर फीस जमा करने के लिए घर जाकर दबाव बनाए।

छात्र के परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर बच्चे को मानसिक रूप से उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश सारस्वत का कहना है कि फीस को लेकर पिछले पांच महीने से परिजनों को लगातार सूचनाएं भेजी जा रही थीं लेकिन हर बार जबाव मिलता अगले माह फीस जमा करा दी जाएगी लेकिन फीस जमा नहीं किये जाने पर बच्चे को कुछ समय के लिए कक्षा से बाहर किया गया था लेकिन पुनः उसे बिठा कर परीक्षा कराई गई थी। कृष्णा के परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर जो आरोप लगाए है गलत हैं। जिसकी बाद में उन्होंने माफी भी मांगी है।

सरकारी हैं आम नहीं, चढावा नहीं तो काम नहीं!
मथुरा। जब तक बढ़ावा नहीं तब तक कोई काम नहीं। सरकारी महकमों में यह अघोषित नियमावली है जिसका कर्मचारी अक्षरशः पालन कर रहे हैं। यह नियमावली उन अज्ञात कर्मचारियों के लिए वरदान साबित हो रही है जिनका कोई लेखा जोखा विभाग के पास नहीं है। नहीं वह किसी कृत्य के लिए जिम्मेदार हैं और नहीं बाध्य। जबकि वह विभागों में उन पटलों पर बैठे हैं जिनके बिना न जनता का और नहीं विभाग का काम चल सकता है। जब यह घोषित कर्मचारी नहीं हैं तो इन्हें अपनी पगार का भी खुद ही जुगाड़ करना होता है।

अगर साहब नाखुश हैं तो अपने साथ ही साहब के लिए भी कुछ निकालना ही पडेगा। हालांकि जो घोषित कर्मचारी हैं वह भी खुले आम घोषणा कर के काम करने के पैसे मांग लेते हैं। इन हरकतों की शिकायतें लगातार उच्चाधिकारियों तक पहुंच रही हैं। महावन तहसील में कार्यरत ऐसे ही एक कर्मचारी की शिकायत पीड़ित ने एसडीएम से की है। एसडीएम ने पीड़ित की शिकायत पर संज्ञान लिया है।

यह शिकायत महावन तहसील में कार्यरत एक लेखपाल के साथ लगे एक अज्ञात कर्मचारी की है। विकास पुत्र भूरा निवासी गांव नगला पोला ने एसडीएम के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि कर्मचारी द्वारा खसरा बनाने के लिए उससे 600 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। पैसे मांगने और न देने पर काम न करने की बात करते कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कम रुपये देने की बात पर कर्मचारी किसान को फटकार लगा कर पूरी धनराशि लेने की जिद करता दिखाई दे रहा है। इसी तरह की शिकायत लेकर मंगलवार को एक पीडित एसएसपी कार्यालय पहुंचा और एक लिखित शिकायती पत्र दिया। नगेन्द्र पुत्र जगवीर सिंह निवासी बैकुंड बिहार ने शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि एक नामजद व्यक्ति ने उसका फोन चुरा लिया है। जब वह इसकी शिकायत लेकर थाना हाइवे की मंडी चौकी पहुंचा तो चौकी मंे पुलिसकर्मियों द्वारा साफ कहा गया कि जब तक चढावा नहीं तब तक काम नहीं। पुलिस के पास शिकायत लेकर जाने की जानकारी उस व्यक्ति के परिजनों को भी हो गई जिसने उसका महंगा मोबाइल लिया है। परिजन घर आकर धमका रहे हैं और पुलिस शिकायत करने पर देख लेने की धमकी दे रहे हैं।

चौबिया पाडा में पानी की पाइप लाइन से दरक रहे मकान!
मथुरा। मथुरा महानगर के बार्ड नंबर 68 चौबिया पाड़ा स्थित गली महौली की पौर में मकान फटने का सिलसिला निरंतर जारी है। भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने मथुरा वृंदावन नगर निगम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन के माध्यम से नगर आयुक्त शशांक चौधरी को समस्या से अवगत कराया है। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने एक ज्ञापन भी दिया। चौबिया पाडा क्षेत्र टीले पर बसा हुआ है करीब 20000 हजार की आबादी इस टीले पर निवास करती है इस क्षेत्र में पीने के पानी की पाइप लाइन अंडरग्राउंड पड़ी हुई है।

यह अंडरग्राउंड पाइप लाइन अंग्रेजों के जामने की पड़ी हुई है जो पूरी तरह से जर्जर हो गई है। हाल ही में विद्युत विभाग ने अंडर ग्राउंड विद्युत लाइन डालने के लिए पूरे चौबिया पांडे क्षेत्र की मिट्टी को खुदवा कर चौविया पाड़ा क्षेत्र से बाहर भेज दिया। चौबिया पड़ा क्षेत्र मे अंडरग्राउंड पाइप लाइन है उसके ऊपर अंडरग्राउंड विद्युत विभाग की विद्युत लाइन है जिसके चलते अंडरग्राउंड पाइप लाइन का पानी जमीन में मर रहा है जिससे पूरे चौबिया पाड़ा क्षेत्र की गलियां निरंतर फट रही हैं।

चौबिया पाड़ा क्षेत्र स्थित गली महोली की पौर के निवासी डर डर कर अपना जीवन काट रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने अनेकों बार नगर निगम जाकर अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मांग की है कि चौबिया पाड़ा क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन सड़क के ऊपर ओपन डाली जाए जिनके मकान फट रहे हैं उनको शीघ्र मुआवजा दिया जाए नहीं तो भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ता चौबिया पाड़ा क्षेत्र की जनता के साथ मथुरा वृंदावन नगर निगम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों मंे महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल, नगर अध्यक्ष करन पाठक, सुनील चौधरी आदि थे।

’प्रवेश द्वार कराएंगे अहसास, मथुरा है खास’
- उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डिजाइन को मिली स्वीकृति

मथुरा। प्रवेश द्वार पर होगा अहसास, मथुरा खास है। इसकी पूर्व कार्य योजना तैयार है और काम चालू है। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली मथुरा से जुड़ने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर अब उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद प्रवेश द्वार बनाने जा रहा है। यहाँ मुरली बजाते कृष्ण कन्हाई की छवि ब्रज दर्शन को आने वाले श्रद्वालुओं को धर्म और आध्यात्मिक नगरी मथुरा में प्रवेश करने का अहसास कराएगी।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद जनपद मथुरा से जुड़ने वाले विभिन्न प्रमुख मार्गों पर प्रवेश द्वार बनाने जा रहा है। इनके निर्माण की प्रक्रिया शुरु हो चुकी हे। इनके चयनित स्थल पर सड़क के दोनों ओर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति लगाई लगाई जाएंगी। इसमें पुरातत्व डिजायन का चार मीटर का पेड़िस्टल और उसके ऊपर आठ मीटर की मूर्ति लगेगी। इस स्थल को विकसित भी किया जाएगा, जिसमें सोलर लाइट, ग्रीनरी भी शामिल है।

मूर्ति और चयनित स्थल के विकास को लेकर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद सभागार में बैठक आयोजित की गई। उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मूर्तियो के प्रारूप को अनुमोदित किया गया। बैठक में शामिल परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि ब्रज के तीर्थ स्थलों से जुड़े मार्गों पर प्रवेश द्वार तैयार किए जा रहे है। इसके लिए सात स्थल चयनित किए हैँ।

आध्यात्मिक नगरी मथुरा दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग 19 और मथुरा बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग 530 बी और यमुना एक्सप्रेस वे से जुड़ा हुआ है। इनके अलावा मथुरा सहित ब्रज के अन्य धार्मिक स्थल गोकुल, गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, वृंदावन, बलदेव भी विभिन्न प्रमुख मार्गों पर स्थित हैँ, जो राजस्थान और हरियाणा से इन्हें जोड़ते हैँ।

प्रवेश स्थल पर बनेंगे पुलिस पिकेट
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने एसएसपी शैलेश पाण्डेय को निर्देशित किया कि परिषद द्वारा विकसित किए जा रहे प्रवेश द्वार पर पुलिस पिकेट तैनात किया जाए। पिकेट के लिए व्यवस्था परिषद द्वारा की जाएगी।

यहां बनेंगे प्रदेश द्वार
- रेपुरा जाट (दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे पर ग्वालियर रोड से पहले)
- कोटवन ( दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हरियाणा बॉर्डर )
- साथनी (मथुरा अलीगढ़ मार्ग स्थित)
- सोनई (मथुरा बरेली मार्ग स्थित)
- राधाकुंड ( केनाल के निकट)
- वृंदावन कट (यमुना एक्सप्रेस वे से वृंदावन रोड स्थित)
- लक्ष्मी नगर ( मथुरा राया मार्ग स्थित)