Rural Conflict - Swatantra Prabhat

मलिहाबाद में एक्सीडेंट मामले में नया मोड़,लल्ला यादव पर झूठे मुकदमे की साजिश रचने का आरोप
मलिहाबाद, लखनऊ। 16 जुलाई 2026 की रात लगभग 9 बजे गांव के मंदिर के पास हुए एक्सीडेंट मामले में अब नया विवाद सामने आया है। तिलसुवा निवासी सरला पत्नी कालवीर यादव ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में निरंजन सिंह उर्फ लल्ला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थना पत्र में दावा किया गया है कि शिकायतकर्ता निरंजन सिंह उर्फ लल्ला ने रंजिश के चलते उनके दोनों बेटों को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, एक्सीडेंट की घटना में शिकायतकर्ता ने सरला के पुत्र रजत यादव और राज यादव का नाम लिखवा दिया, जबकि परिवार का कहना है कि घटना के समय दोनों मौके पर मौजूद ही नहीं थे। सरला का आरोप है कि उनका छोटा बेटा रजत यादव उस समय लखनऊ के पारा क्षेत्र स्थित अपने बड़े भाई के मेडिकल स्टोर पर मौजूद था, जबकि बड़ा बेटा राज यादव घर पर किसानों का हिसाब-किताब कर रहा था।

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि निरंजन सिंह उर्फ लल्ला ने पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत दोनों युवकों को मामले में फंसाने का प्रयास किया है। सरला ने यह भी कहा है कि शिकायतकर्ता पहले भी गांव के लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने का प्रयास करता रहा है और इसी मंशा से इस घटना का सहारा लिया गया। वहीं राज यादव का लगातार यही कहना है कि उसका इस घटना से कोई भी दूर दूर तक लेना देना नहीं, साज़िशन उसे अपराधी बनाया जा रहा है l वह लगातार उच्च अधिकारियों से गुहार लगा रहा है कि साहब मै निर्दोष हूं l निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो उसे सजा मिलनी चाहिए l

प्रार्थिनी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनका कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच की जाती है तो सच्चाई सामने आ जाएगी और निर्दोष लोगों को न्याय मिलेगा। प्रार्थना पत्र में यह भी मांग की गई है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो निरंजन सिंह उर्फ लल्ला के खिलाफ कानूनी एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला, चार घायल, दो की हालत गंभीर।
स्वतंत्र प्रभात

प्रयागराज।

गंगानगर क्षेत्र के मऊआइमा थाना अंतर्गत गोपालापुर गांव में पुरानी रंजिश ने सोमवार रात हिंसक रूप ले लिया। जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपालापुर गांव निवासी वासिक अख्तर और उनकी पत्नी गुलफुल निशा का गांव के ही कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व भी इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसके संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार रात एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों ओर से कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला उग्र हो गया और दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए। आरोप है कि इस दौरान कुल्हाड़ी सहित अन्य धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। संघर्ष के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों में दुबक गए।

मारपीट में एक पक्ष के तौफीक और इश्तियाक तथा दूसरे पक्ष के मोहम्मद रैसुल और मोहम्मद नदीम घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मऊआइमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊआइमा पहुंचाया, जहां प्राथमिबीबीक उपचार के बाद तौफीक और इश्तियाक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया