Murder Accused Arrested - Swatantra Prabhat

डॉक्टर के पास ले जाने के बहाने बेटे को कंटेनर में ले गए, हत्या का आरोप
स्वतंत्र सिंह भुल्लर नई दिल्ली, 29 अगस्त। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने कालिंदी कुंज इलाके में सुनसान कंटेनर के अंदर मिले 38 वर्षीय युवक के शव की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक गुल हसन के 64 वर्षीय पिता तालुकदार अंसारी और उसके सहयोगी 49 वर्षीय मोहम्मद वसीम उर्फ अकरम को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, गुल हसन को डॉक्टर के पास ले जाने के बहाने सुनसान स्थान पर ले जाया गया था। वहां कथित तौर पर पत्थर से हमला करने के बाद कपड़े की रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त की शाम करीब 7:13 बजे सूचना मिली थी कि एनटीपीसी की दीवार के पास, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से करीब 500 मीटर दूर कच्ची कॉलोनी की गली नंबर-1 में स्थित एक पुराने कंटेनर में एक युवक का शव पड़ा है। स्थानीय स्तर पर इस कंटेनर को ‘बबलू का कंटेनर’ कहा जाता है।

सूचना मिलते ही कालिंदी कुंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव के सिर पर चोट का निशान था और पास में खून के धब्बे वाला कंक्रीट का पत्थर पड़ा मिला। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी।हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कालिंदी कुंज थाना, विशेष स्टाफ, मादक पदार्थ निरोधक टीम और एएटीएस की चार टीमें गठित की गईं। पुलिस ने आसपास के इलाके और घटनास्थल तक पहुंचने वाले रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। कई दिनों तक की गई जांच में पुलिस ने कैमरे-दर-कैमरे मृतक की गतिविधियों का पता लगाया।

जांच में सामने आया कि मृतक दो अन्य लोगों के साथ घटनास्थल की ओर गया था। सीसीटीवी फुटेज में तीनों को साथ जाते हुए देखा गया, लेकिन इसके बाद मृतक वापस लौटता नजर नहीं आया। पुलिस ने फुटेज और तकनीकी निगरानी के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की। दोनों आरोपियों के गोविंदपुरी स्थित एक सिलाई कारखाने में होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

0पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पता चला कि गुल हसन मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहा था। जांच के अनुसार, आरोपियों ने उसे डॉक्टर के पास ले जाने की बात कहकर सुनसान कंटेनर तक पहुंचाया। पुलिस का आरोप है कि वहां मोहम्मद वसीम ने पत्थर से उसके सिर पर वार किया, जबकि तालुकदार अंसारी ने भी उस पर हमला किया। इसके बाद कपड़े के टुकड़ों से बनी रस्सी से कथित तौर पर उसका गला घोंट दिया गया।

हत्या के बाद शव को कंटेनर में छोड़ दिया गया।आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में कथित रूप से इस्तेमाल किया गया कंक्रीट का पत्थर, खून लगे कपड़े और कपड़े की रस्सी बरामद की है। पुलिस अब हत्या के पीछे के पूरे कारण का पता लगाने के साथ फोरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। अंतिम चिकित्सकीय राय और अन्य साक्ष्य मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले का खुलासा सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी, स्थानीय सूचना और चार टीमों की संयुक्त जांच के आधार पर किया गया है।

दुद्धी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध संबंध के कारण हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश - पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में हत्या की घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। उक्त क्रम में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेन्द्र कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना दुद्धी पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए मात्र 48 घंटे के भीतर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं आला कत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया।

दिनांक 09.06.2026 को वादी जय सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी महुअरिया, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र द्वारा अपने भाई समासिंह गोड़ की हत्या के संबंध में थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0-169/2026, धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात* पंजीकृत कराया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश दिए गए थे।थाना दुद्धी पुलिस द्वारा तत्परता एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना करते हुए घटना का सफल अनावरण किया गया। दिनांक 11.06.2026 को बघाड़ू-भीसूर रोड स्थित प्रथम पुलिया के पास से अभियुक्त राजेन्द्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल एवं एक चाकू बरामद किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त राजेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी का मृतक समासिंह गोड़ पुत्र मोहन गोड़, निवासी महुअरिया, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र के साथ अवैध संबंध था। वह कई बार मृतक को अपनी पत्नी से दूर रहने के लिए मना कर चुका था, किन्तु मृतक उसकी बात नहीं मानता था। इसी कारण वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान एवं आक्रोशित था।

दिनांक 09.06.2026 को उसने योजनाबद्ध तरीके से मृतक को फोन कर लीलासी बुलाया। वहां दोनों ने शराब खरीदी तथा ग्राम मुरता स्थित खेमा नदी पुलिया के नीचे बैठकर शराब का सेवन किया। इसके पश्चात अभियुक्त ने अपने पास रखे चाकू एवं मौके पर पड़े पत्थर से हमला कर समासिंह गोड़ की हत्या कर दी।

गिरफ्तार अभियुक्त राजेन्द्र विश्वकर्म पिता का नाम - बब्बन विश्वकर्मा,उम्र - 22 वर्ष

निवासी - डुमरपान, थाना सोनावल, जनपद बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के पास से एक अदद मोटरसाइकिल संख्या UP64 BB 9969,एक अदद घटना में प्रयुक्त आला कत्ल (चाकू) बरामद किया गया।

गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र, हे0का0 भागीचन्द्र,हे0का0 महताब अहमद, हे0का0 खालिद खान शामिल रहे। सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।

हिस्ट्रीशीटर साजन मेहतर हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, ।
स्वतंत्र प्रभात

प्रयागराज।

थाना जार्जटाउन पुलिस ने बहुचर्चित हिस्ट्रीशीटर साजन मेहतर हत्याकांड में वांछित चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार की है। पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे गोलू भारतीया को मंगलवार को थाना क्षेत्र के तुलाराम बाग स्थित डाट पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गोलू भारतीया (33 वर्ष) पुत्र गुलाब चन्द्र भारतीया, वार्ड संख्या-44 पूरा पड़ाइन झोपड़पट्टी, थाना दारागंज का निवासी है। वह थाना जार्जटाउन में दर्ज हत्या के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 26 जुलाई 2025 की रात जार्जटाउन थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर साजन मेहतर की निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना जार्जटाउन में मुकदमा संख्या 196/2025 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

जांच और लगातार की जा रही छापेमारी के दौरान पुलिस पहले ही इस हत्याकांड में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब सातवें आरोपी गोलू भारतीया की गिरफ्तारी के साथ पुलिस को मामले में एक सफलता मिली है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गोलू भारतीया का आपराधिक इतिहास भी लंबा रहा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2018 से लेकर 2025 तक उसके खिलाफ दारागंज और जार्जटाउन थानों में विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।