कमलेश कुमार पटेल - Swatantra Prabhat

गंगा में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत, मनैया घाट पर मचा कोहराम
स्वतंत्र प्रभात

नैनी,प्रयागराज

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, तीन किशोर गंगा में स्नान करने गए थे। नहाते समय वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए परिवार का एक सदस्य भी नदी में कूद गया, लेकिन वह भी पानी में फंसकर डूबने लगा।

घटना देखकर आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने साहस दिखाते हुए पानी में डूब रहे एक युवक और एक किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दो किशोर गहरे पानी में समा गए।सूचना मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया। काफी प्रयास के बाद दोनों किशोरों के शव नदी से बाहर निकाले गए।

मृतकों की पहचान राजन यादव (16 वर्ष) और अभिषेक यादव (13 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई थे और मुंगारी क्षेत्र के सल्दी का पूरा गांव के निवासी थे। राजन कक्षा 8 तथा अभिषेक कक्षा 6 के छात्र थे और वे भीरपुर स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ते  थे।परिवार में उनके पिता, जो पेशे से चालक हैं, माता ममता देवी तथा एक अन्य भाई अनुराग हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र कमलेश कुमार पटेल ने बताया कि परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और अंतिम संस्कार के लिए शव अपने साथ ले गए।इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने नदी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने और स्नान करने वालों को सावधानी बरतने की अपील की है।